Responsive Scrollable Menu

Transgender Protection Amendment Bill 2026 | ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों से जुड़े संशोधन विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2026' को अपनी औपचारिक मंजूरी दे दी है। इस नए कानून का उद्देश्य ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को शारीरिक क्षति पहुंचाने वाले अपराधियों के लिए क्रमिक दंड (Graduated Penalties) का प्रावधान करना है। कानून मंत्रालय ने 30 मार्च को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। विपक्षी सांसदों ने ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2026 की आलोचना करते हुए कहा कि इसमें समलैंगिक पुरुषों (गे) और समलैंगिक महिलाओं (लेस्बियन) को इसके दायरे से बाहर रखा गया है। विधेयक में यह निर्धारित करने के लिए एक प्राधिकरण के गठन का प्रावधान किया गया है कि कोई व्यक्ति ट्रांसजेंडर है या नहीं।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Iran War का बड़ा असर, हवाई ईंधन के दाम आसमान पर, Commercial LPG की कीमत में भी भारी वृद्धि

इस प्रावधान को लेकर भी विपक्ष ने आपत्ति जताई है। कानून मंत्रालय की 30 मार्च की अधिसूचना के अनुसार, संशोधित कानून केंद्र सरकार द्वारा राजपत्र में अधिसूचना जारी कर निर्धारित की गई तिथि से लागू होगा। संसद के दोनों सदनों में हुई बहस के दौरान सरकार ने कहा कि विधेयक का उद्देश्य ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की सुरक्षा करना है, जबकि विपक्ष ने आरोप लगाया कि यह प्रस्तावित कानून आत्म-पहचान के अधिकार को सीमित करता है। विपक्ष ने विधेयक को व्यापक विचार-विमर्श के लिए स्थायी समिति को भेजने की मांग भी की।

इसे भी पढ़ें: Odisha Foundation Day: Odisha के संघर्ष और स्वाभिमान की कहानी, जानिए इसका Glorious History

विधेयक में “ट्रांसजेंडर” शब्द की स्पष्ट परिदेने और “विभिन्न यौन अभिविन्यास तथा स्व-परिकल्पित लैंगिक पहचान” को इसके दायरे से बाहर रखने का प्रस्ताव है। विधेयक में कहा गया है कि ट्रांसजेंडर व्यक्ति में “विभिन्न यौन अभिविन्यास और स्व-परिकल्पित लैंगिक पहचान वाले व्यक्तियों को न तो शामिल किया जाएगा और न ही कभी शामिल किया गया है।” इसमें कहा गया है कि अधिनियम का उद्देश्य सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से ट्रांसजेंडर के रूप में पहचाने जाने वाले एक विशेष वर्ग के लोगों की सुरक्षा करना है, जो गंभीर सामाजिक भेदभाव का सामना करते हैं।

Continue reading on the app

इस 7-सीटर ई-कार का इंटीरियर पहली बार कैमरे में कैद, अंदर से इतनी लग्जरी होगी; 450Km रेंज मिलेगी

विनफास्ट को भारतीय बाजार में हल्की कामयाबी मिल चुकी है। ऐसे में कंपनी अपनी इस कामयाबी को तेजी से बड़ा करना चाहती है। इसके लिए वो यहां कई नए इलेक्ट्रिक मॉडल के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लॉन्च करने वाली है। कंपनी की इस लिस्ट में 7-सीटर लिमो ग्रीन इलेक्ट्रिक MPV भी शामिल है।

Continue reading on the app

  Sports

अगर कोई भारतीय गेंदबाज मेरे आसपास भी हो तो...मोहम्मद शमी ने सलेक्टर्स को दिया खुला चैलैंज, क्यों टी20 टीम में नहीं चुना

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चयनकर्ताओं को आड़े हाथों लिये और कहा, अगर आप अपनी टीम के लिए हर प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शन कर रहे हैं, तो आप किसी से कम नहीं हैं. आईपीएल की बात करें, आप रिकॉर्ड उठा सकते हैं, अगर कोई भारतीय गेंदबाज मेरे आसपास भी हो तो, फिर भी मैं 'टी20 गेंदबाज नहीं' हूं. ठीक है. पिछले पांच-छह सालों में मेरे पास 130 विकेट हैं. और क्या चाहिए?" Wed, 1 Apr 2026 12:52:09 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update: घर के गेट पर तबाही, मिसाइल ब्लास्ट का वीडियो वायरल #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T07:44:35+00:00

Dwarka | Delhi द्वारका में खतरनाक ड्राइविंग | #viralnews #viralvideo #new #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T07:45:01+00:00

US-Iran Israel War: Tel Aviv में ईरानी मिसाइल ने मचाई तबाही, सड़क के बीचो-बीच हुआ गड्ढा | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T07:45:05+00:00

Iran का Kuwait एयरपोर्ट पर बड़ा हमला #aajtak #shorts #viral #iranamericawar #iranwar #iranattak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T07:43:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers