Responsive Scrollable Menu

Middle East conflict: कुवैत से आई मौत की फ्लाइट, विशेष विमान से कोच्चि लाए गए 20 भारतीयों के शव

Middle East conflict कुवैत में अलग-अलग कारणों से जान गंवाने वाले 20 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर बुधवार को भारत लाए गए। ये सभी शव केरल के कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचे, जहां परिजनों का दर्द और इंतजार एक साथ नजर आया।

जानकारी के मुताबिक, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण इन शवों को भारत लाने में देरी हुई। मृतकों में तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के रहने वाले 37 वर्षीय संथानासेल्वम कृष्णन भी शामिल हैं, जिनकी मौत एक वॉटर डिसैलिनेशन प्लांट पर हुए ड्रोन हमले में हुई थी।

बाकी 19 भारतीयों की मौत अलग-अलग घटनाओं और प्राकृतिक कारणों से हुई थी, लेकिन क्षेत्र में जारी तनाव और हालात के चलते उनके पार्थिव शरीर को समय पर वापस नहीं लाया जा सका।

संघर्ष में बढ़ रही भारतीयों की मौतें
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दूसरे महीने में अब तक कुल 8 भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता बताया जा रहा है।

असीम महाजन, जो विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (खाड़ी) हैं, ने जानकारी दी कि भारत सरकार इस मामले को गंभीरता से देख रही है और प्रभावित परिवारों के संपर्क में है।

भारतीय मिशन कर रहा सहयोग
कुवैत में भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद दी जा सके। साथ ही हाल ही में हुए हमले में मारे गए एक अन्य भारतीय नागरिक के पार्थिव शरीर को भी जल्द भारत लाने की कोशिश की जा रही है।

हमले में संयंत्र को भी नुकसान
कुवैत के बिजली, पानी और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, हाल ही में हुए हमले में एक प्रमुख बिजली और जल विलवणीकरण संयंत्र की सर्विस बिल्डिंग को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

Continue reading on the app

क्या आपका बच्चा कम खाता और जल्दी थक जाता है? हो सकती है ये गंभीर समस्या, जानें समाधान

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। बच्चे अक्सर अपनी मर्जी से काम करते हैं कभी खाना कम खाते हैं, तो कभी खेलने में इतना मगन हो जाते हैं कि पढ़ाई-लिखाई की ओर ध्यान नहीं देते। लेकिन अगर आपका बच्चा लगातार कम खा रहा है, जल्दी थक जाता है, खेलने में रुचि नहीं दिखाता और पढ़ाई में भी पिछड़ने लगा है, तो इसे हल्के में न लें।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ये लक्षण एनीमिया यानी खून की कमी की ओर इशारा कर सकते हैं। एनीमिया बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित करता है। समय पर पहचान और सही पोषण से इसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बच्चे के भोजन में विविधता लाएं। अगर बच्चा लगातार थकान महसूस कर रहा है या भूख नहीं लगा रही है तो डॉक्टर से जांच अवश्य करवाएं। रक्त परीक्षण से एनीमिया की पुष्टि हो सकती है। डॉक्टर की सलाह से आयरन की दवाइयां भी ली जा सकती हैं।

नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, एनीमिया बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है, लेकिन सही समय पर ध्यान और पौष्टिक आहार से इसे आसानी से रोका जा सकता है। एनीमिया मुख्य रूप से आयरन की कमी से होता है। इससे बच्चे की रक्त कोशिकाएं पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंचा पातीं, जिसके कारण थकान, कमजोरी और भूख न लगना जैसे लक्षण दिखते हैं। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो बच्चे का विकास रुक सकता है और पढ़ाई-लिखाई पर भी बुरा असर पड़ता है।

ऐसी परिस्थिति में घबराने नहीं बल्कि लक्षण के साथ समाधान पर काम करना चाहिए। बच्चों में एनीमिया के मुख्य लक्षण की बात करें तो उन्हें जल्दी थकान महसूस होना, कम भूख लगना, पीला चेहरा और कमजोरी, ध्यान केंद्रित न हो पाना और बार-बार बीमार पड़ना है।

एनीमिया से बचाव के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, सरसों का साग आदि बच्चों को रोजाना दें। ये आयरन का अच्छा स्रोत हैं। मूंग, चना, राजमा जैसी दलहन और अंकुरित अनाज आयरन और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इन्हें उनकी थाली में शामिल करें। विटामिन सी युक्त फल जैसे संतरा, मौसमी, आंवला, नींबू आदि को भी शामिल करें। विटामिन सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है। मिल्क प्रोडक्ट दूध, दही और पनीर बच्चे के आहार में शामिल करें। अन्य स्रोत जैसे गुड़ आदि भी एनीमिया से बचाव में सहायक हैं।

--आईएएनएस

एमटी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

मास्टर ब्लास्टर की गुगली...हमशक्ल को कुर्सी पर बिठाया और खुद पीछे से आए, दोस्त की कर दी 'बोलती बंद', देखें वायरल वीडियो

Sachin Tendulkar Prank Video: 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर अपने शरारती अंदाज से फैंस को लोटपोट कर दिया. एक मजेदार प्रैंक वीडियो में सचिन ने अपने हमशक्ल का इस्तेमाल कर एक करीबी दोस्त को 'अप्रैल फूल' बनाया. जब दोस्त ने हमशक्ल को असली सचिन समझकर गले लगाया, तो हकीकत जानकर उसकी बोलती बंद हो गई. इंटरनेशनल क्रिकेट में 34,357 रन और 100 शतकों का महारिकॉर्ड बनाने वाले मास्टर ब्लास्टर का यह चुलबुला रूप सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है. Fri, 3 Apr 2026 18:23:57 +0530

  Videos
See all

Raghav Chadha छोड़ेंगे AAP? क्या Arvind Kejriwal का एक और साथी होगा विदा?| Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T13:31:31+00:00

LPG Gas-Oil Crisis : तेल-गैस संकट की पोल खुद कांग्रेस ने खोल दी! | Congress | #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T13:35:12+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: चीन और इजराइल में टकराव क्यों? #china #lebanon #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T13:30:57+00:00

PoK News | Pakistan News: PoK जल्द भारत में होगा शामिल- Imam Umer Ahmed Ilyasi | #jammukashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T13:31:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers