Responsive Scrollable Menu

Jet Fuel Price Hike: भारत में पहली बार ₹2 लाख के पार पहुंचा जेट ईंधन, अब हवाई सफर करना होगा बेहद महंगा

ATF Price Update: तेल कंपनियों ने अप्रैल माह के लिए विमानन टर्बाइन ईंधन (ATF) की नई कीमतों का ऐलान कर दिया है, जिसने पूरे देश को चौंका दिया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जेट ईंधन की कीमत अब ₹2,07,341 प्रति किलोलीटर (एक हजार लीटर) पहुंच गई है।

गौरतलब है कि पिछले महीने यह कीमत महज ₹96,638 थी। यानी एक ही झटके में कीमतों में 114% से 115% तक का इजाफा हुआ है। इसी तरह कोलकाता और चेन्नई में भी ईंधन की कीमतें ₹2 लाख के आंकड़े को पार कर गई हैं, जबकि मुंबई में यह ₹1,94,968 प्रति किलोलीटर के स्तर पर है।

​अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन $1000 के पार

​पहली बार भारत में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए जेट ईंधन की कीमत 1000 डॉलर प्रति किलोलीटर के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गई है। दिल्ली में इसकी कीमत पिछले महीने के 816 डॉलर से बढ़कर अब सीधे 1690 डॉलर हो गई है।

कोलकाता में यह दर 1727 डॉलर प्रति किलोलीटर तक पहुंच गई है। इसके पीछे एक बड़ा कारण रुपये की कीमत में लगातार आ रही गिरावट भी है। वर्तमान में एक अमेरिकी डॉलर की कीमत ₹95 के पार पहुँच चुकी है, जिससे तेल आयात करना बेहद महंगा हो गया है और एयरलाइंस का बोझ कई गुना बढ़ गया है।

​हवाई किराए में भारी उछाल की आशंका

​ईंधन की कीमतों में इस भारी वृद्धि का सीधा असर आम हवाई यात्रियों पर पड़ना तय है। विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी एयरलाइन की कुल परिचालन लागत में जेट ईंधन का हिस्सा 40 से 45 प्रतिशत तक होता है।

जब ईंधन की लागत दोगुनी से ज्यादा बढ़ गई है, तो एयरलाइंस के पास हवाई किराया बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। जानकारों का मानना है कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूटों पर हवाई किराए में 30% से 50% तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिससे आने वाले समय में हवाई यात्रा की मांग में कमी आ सकती है।

​संकट में एयरलाइंस और पश्चिम एशिया का प्रभाव

​भारतीय एयरलाइंस पहले से ही वित्तीय चुनौतियों और विमानों की कमी से जूझ रही हैं। अब ईरान-इजराइल युद्ध के चलते विमानों को लंबे और वैकल्पिक रूटों का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे ईंधन की खपत और लागत दोनों बढ़ गई हैं। 'महान एयर' जैसे विमानों पर हमलों और होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव ने सप्लाई चेन को प्रभावित किया है।

इस चुनौतीपूर्ण समय में जेट ईंधन के रिकॉर्ड दाम इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट जैसी कंपनियों के मुनाफे पर गहरी चोट करेंगे। यदि कीमतें इसी स्तर पर बनी रहीं, तो कई एयरलाइंस को अपनी उड़ानों की संख्या घटानी पड़ सकती है।

Continue reading on the app

Middle East conflict: कुवैत से आई मौत की फ्लाइट, विशेष विमान से कोच्चि लाए गए 20 भारतीयों के शव

Middle East conflict कुवैत में अलग-अलग कारणों से जान गंवाने वाले 20 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर बुधवार को भारत लाए गए। ये सभी शव केरल के कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचे, जहां परिजनों का दर्द और इंतजार एक साथ नजर आया।

जानकारी के मुताबिक, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण इन शवों को भारत लाने में देरी हुई। मृतकों में तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के रहने वाले 37 वर्षीय संथानासेल्वम कृष्णन भी शामिल हैं, जिनकी मौत एक वॉटर डिसैलिनेशन प्लांट पर हुए ड्रोन हमले में हुई थी।

बाकी 19 भारतीयों की मौत अलग-अलग घटनाओं और प्राकृतिक कारणों से हुई थी, लेकिन क्षेत्र में जारी तनाव और हालात के चलते उनके पार्थिव शरीर को समय पर वापस नहीं लाया जा सका।

संघर्ष में बढ़ रही भारतीयों की मौतें
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दूसरे महीने में अब तक कुल 8 भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता बताया जा रहा है।

असीम महाजन, जो विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (खाड़ी) हैं, ने जानकारी दी कि भारत सरकार इस मामले को गंभीरता से देख रही है और प्रभावित परिवारों के संपर्क में है।

भारतीय मिशन कर रहा सहयोग
कुवैत में भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद दी जा सके। साथ ही हाल ही में हुए हमले में मारे गए एक अन्य भारतीय नागरिक के पार्थिव शरीर को भी जल्द भारत लाने की कोशिश की जा रही है।

हमले में संयंत्र को भी नुकसान
कुवैत के बिजली, पानी और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, हाल ही में हुए हमले में एक प्रमुख बिजली और जल विलवणीकरण संयंत्र की सर्विस बिल्डिंग को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली में पृथ्वी शॉ की एंट्री, मुंबई से होगी दो खिलाड़ियों की छुट्टी, सूर्या का क्या करेंगे हार्दिक? MI vs DC की सभावित प्लेइंग-11

IPL 2026 MI vs DC Predicted Playing 11: आईपीएल 2026 का जीत से आगाज करने वालीं मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें 4 अप्रैल को अपने दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगी. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में दोनों की प्लेइंग-11 में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. दिल्ली में पृथ्वी शॉ की एंट्री हो सकती है, जो केएल राहुल के साथ ओपनिंग की भूमिका निभा सकते हैं. वहीं, मुंबई से दो खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है. देखना यह होगा कि सूर्यकुमार यादव को लेकर एमआई मैनेजमेंट क्या फैसला लेता है, जिन्हें केकेआर के खिलाफ प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर काफी बवाल मचा था. Fri, 3 Apr 2026 16:56:30 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War: ईरान ने दुनिया के सामने उड़ाया Trump का मजाक | Chakra View | Sumit Awasthi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T12:07:37+00:00

Assam Elections 2026: Owaisi का असम चुनाव में जहरीला और भड़काऊ भाषण | AIMIM | Hojai #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T12:17:29+00:00

Iran America War Live: ईरान-अमेरिका युद्ध के ताजा हालात| Iran Shot Down US F-35 | IRGC | Trump |Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T12:16:19+00:00

NKP | Sushant Singh | शांति की जगह Trump ने Iran को और भड़काया ! |World News | Iran-Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T12:09:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers