Responsive Scrollable Menu

ईरान संघर्ष पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। व्हाइट हाउस के मुताबिक, ट्रंप बुधवार रात (भारत में गुरुवार सुबह) देश को संबोधित करेंगे और मौजूदा हालात पर अहम जानकारी देंगे।

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिना लेविट ने इस संबोधन की घोषणा करते हुए कहा, बुधवार रात 9 बजे (अमेरिकी समय अनुसार), राष्ट्रपति ट्रंप ईरान को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट देने के लिए राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

यह संबोधन ऐसे समय पर हो रहा है, जब अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ चलाया जा रहा सैन्य अभियान दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है। हाल के दिनों में इस संघर्ष को लेकर अमेरिकी जनता के बीच असंतोष भी बढ़ता दिख रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ईरान के भीतर अमेरिकी सैनिकों को भेजने पर विचार कर रहा है। इस मिशन का उद्देश्य ईरान के अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम को सुरक्षित करना हो सकता है। बताया जा रहा है कि यह ऑपरेशन कुछ दिनों तक चल सकता है और इसमें विशेष प्रशिक्षित कमांडो बल शामिल होंगे, जिन्हें रेडियोएक्टिव सामग्री निकालने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

हालांकि, ऐसा मिशन अमेरिकी सैनिकों को ईरान की सीमा के अंदर गहराई तक ले जाएगा, जहां उन्हें ईरानी शॉर्ट-रेंज मिसाइलों और ड्रोन हमलों का खतरा बना रहेगा।

इस बीच, सैन्य गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। मंगलवार को अमेरिका ने ईरान के एक शहर पर हमला किया, जहां देश की प्रमुख परमाणु फैसिलिटी में से एक स्थित है। इस्फहान परमाणु ऊर्जा केंद्र को पहले भी जून में अमेरिकी बी-2 बॉम्बर्स और एक पनडुब्बी द्वारा निशाना बनाया जा चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान का अधिकांश समृद्ध यूरेनियम इसी केंद्र में रखा गया है।

दूसरी ओर, तेहरान ने कूटनीतिक स्तर पर सावधानी भरा रुख अपनाया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने साफ कहा कि पिछले 31 दिनों में अमेरिका के साथ कोई सीधी बातचीत नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि अमेरिका की ओर से बातचीत का प्रस्ताव जरूर आया है, जो पाकिस्तान सहित कुछ मध्यस्थों के जरिए ईरान तक पहुंचा है।

फिलहाल, व्हाइट हाउस ने ट्रंप के संबोधन की पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें इस संघर्ष को लेकर अमेरिका की अगली रणनीति का खुलासा हो सकता है।

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Dhurandhar 2 Box Office Collection: 'पुष्पा 2' को दी मात, लेकिन 'बाहुबली 2' को नहीं पछाड़ पाई 'धुरंधर 2', 13वें दिन की इतनी कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 13: निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म 'धुरंधर 2 द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) या 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज की गई थी. अब इस फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं और ये तब से लगातार बॉक्स ऑफिस पर कहर मचाए हुए हैं. फिल्म ने केजीएफ 2, कल्कि, आरआरआर, जवान, जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अब इसका 13वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है और  रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ने फिर नया रिकॉर्ड बना डाला है.

'धुरंधर 2' 13वें दिन का कलेक्शन

'धुरंधर' के सीक्वल ने पहले दिन से ही कमाई के मामले में अपना दबदबा बनाए रखा है. ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने जवान और एनिमल जैसी फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन तोड़ दिया था. पहले हफ्ते में दमदार कलेक्शन करने के बाद, फिल्म धुरंधर 2 ने दूसरे वीकेंड में भी बेहतरीन कमाई की. वीक डेज हो या फिर  वर्किंग डेज  फिल्म देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में लगातार पहुंच रहे हैं. फिल्म ने 12वें 25.30 करोड़ कमाए थे और अब दूसरे मंगलवार यानि 13 वें दिन का कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 13) सामने आ गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर 2'  ने रिलीज के 13वें दिन 27.75 करोड़ कमाए और अब भारत में कुल नेट कमाई 899.92 करोड़ रुपये हो चुकी है.

ये भी पढ़ें- 'पाकिस्तान से असली आतंकवादी बुलाएं...', 'Dhurandhar 2' में टेररिस्ट बने इस एक्टर ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी

'पुष्पा 2' को तोड़ डाला रिकॉर्ड

'धुरंधर 2' ने 13वें  27.75 करोड़ की कमाई कर एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. इस फिल्म ने 'दूसरे मंगलवार' को (सभी भाषाओं में) दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इसी के साथ इसने अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) (26 करोड़ रुपये) के दूसरे मंगलवार के कलेक्शन को मात दे दी है. बता दें, इससे पहले धुरंधर 2 ने पुष्पा 2 के पहले मंडे के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया था. हालांकि ये 'बाहुबली 2' (Baahubali 2) (28 करोड़ रुपये) से फिलहाल ये फिल्म अभी पीछे ही है. 

‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इसके अलावा ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय ग्रॉस कलेक्शन में 1,077.41 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. बता दें, भारत में ही नहीं रणवीर सिंह की फिल्म दुनियाभर में भी धमाल मचा रही है. पाकिस्तानी विरोदी कंटेंट होने की वजह से फिल्म गल्फ कंट्रीज में बैन हैं. लेकिन इसके बावजूद भी इसने वर्ल्डवाइड 1,435.41 करोड़ की कमाई कर ली है. इन आंकड़ों के हिसाब सेफिल्म इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. अपकमिंग दिनों में भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ने के लिए तैयार है.

दुनियाभर की टॉप 10 लिस्ट में शामिल धुरंधर 2

इसके अलावा आपको बता दें कि, धुरंधर 2 ने दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इस साल की टॉप-10 फिल्मों की लिस्ट में जगह बना ली है. इसने इस लिस्ट में 10वें नंबर पर अपनी जगह बनाई है. इस अचीवमेंट के साथ फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. इस लिस्ट में टॉप पर चीन की पेगासस 3 (Pegasus 3) फिल्म है. वहीं, दूसरे और तीसरे पर हॉलीवुड की 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' और 'हॉपर्स' जैसी फिल्में है. ऐसे में धुरंधर 2 ने इन इंटरनेशल लेवल की फिल्मों की लिस्ट में जगह बनाकर एक खास अचीवमेंट हासिल की है. 

ये भी पढ़ें- 'Dhurandhar 2' ने हॉलीवुड मूवीज के बीच बनाई जगह, टॉप फिल्मों की लिस्ट में इस नंबर पर पहुंची

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: चोट लगने के बाद श्रेयस अय्यर का बयान, कहा- मैं बस इतना कह सकता हूं कि...

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए। उनकी कलाई पर उनके ही साथी बल्लेबाज कूपर कोनोली का शॉट सीधे जाकर लगा। जब फिजियो उनकी जांच कर रहे थे तब वह काफी दर्द में दिखाई दे रहे थे। इसके बाद ठीक अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए। 

मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि उनकी कलाई वैसी ही है जैसी पहले थी और वह किसी भी चीज को लेकर कोई अपशगुन नहीं करना चाहते थे। चोट के बात में पूछे जाने पर मैच के बाद प्रस्तुति समारोह में श्रेयस अय्यर ने कहा कि मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि ये ठीक है। ये वैसी ही है जैसी पहले थी। मैं किसी भी चीज को लेकर कोई अपशगुन नहीं करना चाहता। मैं बस सकारात्मक रहना चाहता हूं और उम्मीद है कि सब कुछ ठीक होगा। 

श्रेयस अय्यर ने 18 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने कहा कि जब पंजाब किंग्स के अचानक तीन विकेट गिर गए तो उस दौरान वह अंदर अपने हाथ पर बर्फ लगा रहे थे। अय्यर ने आगे कहा कि, सच कहूं तो मेरा ध्यान अंदर अपने हाथ पर था मैं उस पर बर्फ लगा रहा था और तभी अचानक हमने एक के बाद एक करके दो विकेट गंवा दिए। आईपीएल में ऐसी चीजें होती रहती हैं।
Wed, 01 Apr 2026 13:27:13 +0530

  Videos
See all

Strait of Hormouz खुले या ना खुले, युद्ध होगा खत्म ? #aajtak #shorts #viral #iranamericawar #iranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:10:00+00:00

Viksit Uttarakhand: उत्तराखंड के विकास पर क्या बोले Baba Ramdev? | Uttarakhand like Switzerland #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:10:46+00:00

Iran में मस्जिद पर बड़ा हमला #aajtak #shorts #iranamericawar #iranwar #iranisraelwar #iranattack #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:15:01+00:00

US-Iran Israel War: महायुद्ध का मैदान छोड़, भागने को मजबूर Donald Trump! | Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:15:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers