Dhurandhar 2 Box Office Collection: 'पुष्पा 2' को दी मात, लेकिन 'बाहुबली 2' को नहीं पछाड़ पाई 'धुरंधर 2', 13वें दिन की इतनी कमाई
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 13: निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म 'धुरंधर 2 द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) या 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज की गई थी. अब इस फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं और ये तब से लगातार बॉक्स ऑफिस पर कहर मचाए हुए हैं. फिल्म ने केजीएफ 2, कल्कि, आरआरआर, जवान, जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अब इसका 13वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ने फिर नया रिकॉर्ड बना डाला है.
'धुरंधर 2' 13वें दिन का कलेक्शन
'धुरंधर' के सीक्वल ने पहले दिन से ही कमाई के मामले में अपना दबदबा बनाए रखा है. ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने जवान और एनिमल जैसी फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन तोड़ दिया था. पहले हफ्ते में दमदार कलेक्शन करने के बाद, फिल्म धुरंधर 2 ने दूसरे वीकेंड में भी बेहतरीन कमाई की. वीक डेज हो या फिर वर्किंग डेज फिल्म देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में लगातार पहुंच रहे हैं. फिल्म ने 12वें 25.30 करोड़ कमाए थे और अब दूसरे मंगलवार यानि 13 वें दिन का कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 13) सामने आ गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने रिलीज के 13वें दिन 27.75 करोड़ कमाए और अब भारत में कुल नेट कमाई 899.92 करोड़ रुपये हो चुकी है.
ये भी पढ़ें- 'पाकिस्तान से असली आतंकवादी बुलाएं...', 'Dhurandhar 2' में टेररिस्ट बने इस एक्टर ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
'पुष्पा 2' को तोड़ डाला रिकॉर्ड
'धुरंधर 2' ने 13वें 27.75 करोड़ की कमाई कर एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. इस फिल्म ने 'दूसरे मंगलवार' को (सभी भाषाओं में) दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इसी के साथ इसने अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) (26 करोड़ रुपये) के दूसरे मंगलवार के कलेक्शन को मात दे दी है. बता दें, इससे पहले धुरंधर 2 ने पुष्पा 2 के पहले मंडे के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया था. हालांकि ये 'बाहुबली 2' (Baahubali 2) (28 करोड़ रुपये) से फिलहाल ये फिल्म अभी पीछे ही है.
‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इसके अलावा ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय ग्रॉस कलेक्शन में 1,077.41 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. बता दें, भारत में ही नहीं रणवीर सिंह की फिल्म दुनियाभर में भी धमाल मचा रही है. पाकिस्तानी विरोदी कंटेंट होने की वजह से फिल्म गल्फ कंट्रीज में बैन हैं. लेकिन इसके बावजूद भी इसने वर्ल्डवाइड 1,435.41 करोड़ की कमाई कर ली है. इन आंकड़ों के हिसाब सेफिल्म इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. अपकमिंग दिनों में भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ने के लिए तैयार है.
दुनियाभर की टॉप 10 लिस्ट में शामिल धुरंधर 2
इसके अलावा आपको बता दें कि, धुरंधर 2 ने दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इस साल की टॉप-10 फिल्मों की लिस्ट में जगह बना ली है. इसने इस लिस्ट में 10वें नंबर पर अपनी जगह बनाई है. इस अचीवमेंट के साथ फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. इस लिस्ट में टॉप पर चीन की पेगासस 3 (Pegasus 3) फिल्म है. वहीं, दूसरे और तीसरे पर हॉलीवुड की 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' और 'हॉपर्स' जैसी फिल्में है. ऐसे में धुरंधर 2 ने इन इंटरनेशल लेवल की फिल्मों की लिस्ट में जगह बनाकर एक खास अचीवमेंट हासिल की है.
ये भी पढ़ें- 'Dhurandhar 2' ने हॉलीवुड मूवीज के बीच बनाई जगह, टॉप फिल्मों की लिस्ट में इस नंबर पर पहुंची
Weather Update: दिल्ली-NCR समेत देश के 19 राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
Weather Update: देश में बेमौसम बारिश का दौर आगे भी जारी रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 घंटे में दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. यहां पर तेज बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके भी चलेंगे. इस बीच लोगों को घर से निकले से पहले सतर्क रहने की अपील की गई है.
तेज बारिश का असर उत्तर भारत के साथ पूर्वी भारत पर भी देखने को मिलेगा. किसानों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है. वहीं पहाड़ी राज्यों में अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मौसम का अपडेट जरूर लें. इसके बाद यात्रा की शुरुआत करें.
बैमौसम बारिश का फसलों पर असर
बेमौसम बारिश रबी की फसलों, खासकर गेहूं और सरसों के लिए काफी हानिकारक बताई जा रही है. तेज हवाओं और बारिश के कारण खेतों में पकी फसलों के सड़ने का खतरा बना हुआ है.
दिल्ली समेत कई राज्यों में बदला मौसम
मंगलवार को दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिला. राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. दोपहर बाद घने बादल और बिजली कड़कने लगी. यहां पर मौसम अचालक बदल गया. दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है. यह सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है. यहां पर नमी का स्तर 96 से 36 प्रतिशत दर्ज किया गया. पंजाब के कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ बारिश भी हुई.
कश्मीर में हिमस्खलन से यातायात ठप
कश्मीर के बारामुला में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए. पानी के कारण कई जगहों पर फंसे लोगों को सेना ने सुरक्षित निकाला. करीब 34 लोगों को सेना ने बचाया. इनमें 30 छात्र और चार शिक्षक शामिल हैं. जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बाद फिसलन की वजह से श्रीनगर-लेह व बांडीपोरा-गुरेज मार्ग पर यातायात को रोककर रखा गया.
ये भी पढ़ें: UPI, FASTag से लेकर ट्रेन तक हर जगह नए नियम, 1 अप्रैल से सब बदलने वाला है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















