Responsive Scrollable Menu

भारत समेत दुनियाभर में इंटरनेट ठप होने का खतरा:रिसर्च-AI डेटा सेंटर्स से बढ़ रहा धरती का तापमान, TVS अपाचे RTR 160 4V लॉन्च

कल की बड़ी खबर इंटरनेट से जुड़ी रही। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज प्रभावित होने से दुनियाभर में एनर्जी क्राइसिस के बाद अब इंटरनेट ठप होने का खतरा है। वहीं भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के नए CEO अब विलियम वॉल्श होंगे। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां... अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. भारत समेत दुनियाभर में इंटरनेट ठप होने का खतरा: जंग से होर्मुज में बिछीं केबल्स को नुकसान की आशंका; समुद्र में 97% ग्लोबल डेटा अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज प्रभावित होने से दुनियाभर में एनर्जी क्राइसिस के बाद अब इंटरनेट ठप होने का खतरा है। इसकी वजह यह है कि होर्मुज रूट से न केवल दुनिया का 20% कच्चा तेल और 25% LNG गुजरती है, बल्कि इस रास्ते के नीचे इंटरनेट केबल्स भी बिछीं हैं। अगर इस क्षेत्र में तनाव बढ़ता है या केबल्स को नुकसान पहुंचता है, तो भारत समेत पूरी दुनिया में इंटरनेट की स्पीड स्लो हो सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह इलाका सिर्फ एनर्जी चोकपॉइंट नहीं, बल्कि एक डिजिटल चोकपॉइंट भी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. रिसर्च-AI डेटा सेंटर्स से बढ़ रहा धरती का तापमान: सेंटर्स के आसपास 2 डिग्री तक गर्मी बढ़ी, भारत में 8 सेंटर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के डेटा सेंटर्स से तापमान बढ़ रहा है। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की रिसर्च में कहा गया कि जहां ये डेटा सेंटर्स काम कर रहे हैं, वहां औसतन 2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ गया है। वैज्ञानिकों ने इसे 'डेटा हीट आइलैंड इफेक्ट' नाम दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व चीफ विलियम इंडिगो के नए CEO: 3 अगस्त से संभालेंगे पद; चेयरमैन बोले- इंटरनेशनल मार्केट में दबदबा बनाने पर फोकस रहेगा भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के नए CEO विलियम वॉल्श होंगे। वॉल्श फिलहाल इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) में डायरेक्टर जनरल के रूप में काम कर रहे हैं। उनका कार्यकाल 31 जुलाई को खत्म होगा। इसके बाद 3 अगस्त 2026 से इंडिगो में जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति के लिए अभी रेगुलेटरी अप्रूवल मिलना बाकी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. IT रूल बदलेंगे- निर्देश नहीं माने तो सेफ हार्बर खत्म: अब हर कंटेंट के लिए सोशल मीडिया कंपनियां ही जिम्मेदार; डेटा डिलीट नहीं कर सकेंगे केंद्र सरकार ने आईटी नियमन- 2021 में बदलाव का नया मसौदा जारी कर दिया है। इससे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स सरकारी निर्देशों की अनदेखी नहीं कर सकेंगे। उन्हें निर्देश, गाइडलाइन, एडवाइजरी माननी ही होगी। यदि वो ऐसा नहीं करते हैं तो संबंधित डिजिटल मीडिया कंपनियां सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराई जाएंगी। इससे इन कंपनियों को सेफ हार्बर के तहत मिलने वाली कानूनी ढाल खत्म कर दी जाएगी। आईटी नियमों में सबसे अहम बदलाव यह है कि प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स द्वारा पोस्ट किए गए हर कंटेंट के लिए खुद जिम्मेदार होंगे। फिलहाल 14 अप्रैल तक सरकार ने इस मसौदे पर सार्वजनिक सुझाव, आपत्तियां मांगी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. TVS अपाचे RTR 160 4V लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹1.25 लाख:अपडेटेड मॉडल में ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर, हर वैरिएंट में प्रोजेक्टर हेडलैंप और स्लिपर क्लच TVS मोटर इंडिया ने अपनी सबसे पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक अपाचे RTR 160 4V का अपडेटेड 2026 मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। अब बाइक के बेस वैरिएंट से ही प्रीमियम फीचर्स जैसे प्रोजेक्टर हेडलैंप, ऑल-LED लाइटिंग और असिस्ट एंड स्लिपर क्लच मिलेंगे। 2026 TVS अपाचे RTR 160 4V को तीन वैरिएंट में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,25,440 रुपए रखी गई है। भारत में 2026 TVS अपाचे RTR 160 4V का सीधा मुकाबला बजाज पल्सर N160 और हीरो एक्सट्रीम 160R 4V से है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… सोमवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

India Energy Relief: होर्मुज की जंग पार कर भारत पहुंचा LPG टैंकर, ऊर्जा संकट के बीच बड़ी राहत

Middle East Crisis: पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य टकराव ने 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) को दुनिया का सबसे खतरनाक समुद्री रास्ता बना दिया है। इसी रास्ते से दुनिया का एक-तिहाई तेल और गैस निर्यात होता है।

भारत के लिए चिंता की बात यह थी कि उसके कई एलपीजी टैंकर इस युद्ध क्षेत्र में फंसे हुए थे। भारत का एक प्रमुख एलपीजी टैंकर तमाम जोखिमों को पीछे छोड़ते हुए सफलतापूर्वक कर्नाटक के न्यू मैंगलोर बंदरगाह पहुंच गया है।

इस जहाज की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना और अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर थीं, क्योंकि इस रास्ते में 21 से अधिक अमेरिकी युद्धपोत तैनात हैं और ईरान की मिसाइलें तनी हुई हैं।

सुरक्षा के लिहाज से सबसे राहत की बात यह है कि इस जहाज पर सवार सभी 27 नाविक भारतीय नागरिक हैं। मिडिल-ईस्ट के जोखिम भरे समुद्री रास्तों को पार कर आए इस जहाज के कार्गो में 23,653 मीट्रिक टन प्रोपेन और 22,926 मीट्रिक टन ब्यूटेन शामिल है। यह सप्लाई घरेलू और औद्योगिक ईंधन की जरूरतों को पूरा करने में संजीवनी का काम करेगी।

​मैंगलोर की ओर बढ़ रहा 'BW ELM': 1 अप्रैल को होगी लैंडिंग

​अब एक दूसरा एलपीजी कैरियर 'BW ELM' भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार करने के बाद कर्नाटक के न्यू मैंगलोर बंदरगाह की ओर तेजी से बढ़ रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, यह जहाज दोपहर 12 बजे तक मैंगलोर पहुँच जाएगा।

यह जहाज हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के लिए ईंधन लेकर आ रहा है। इस मिशन की सफलता भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है क्योंकि युद्ध के मुहाने पर खड़े रास्ते से माल सुरक्षित लाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था।

​भारतीय नाविकों की सुरक्षा और भारी कार्गो क्षमता

​इन दोनों जहाजों पर कुल 55 भारतीय नाविक (BW TYR पर 27 और BW ELM पर 28) सवार हैं, जो सुरक्षित हैं। 'BW ELM' की क्षमता की बात करें तो इसमें 23,860 मीट्रिक टन प्रोपेन और 23,139 मीट्रिक टन ब्यूटेन लदा हुआ है। इन दोनों जहाजों को मिलाकर भारत को लगभग 93,500 मीट्रिक टन से अधिक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित हुई है।

दिल्ली जैसे महानगरों में जहाँ गैस संकट के चलते केवल 20% सप्लाई का नियम लागू करने की नौबत आ गई थी, वहाँ इन जहाजों के पहुँचने से स्थिति में तेजी से सुधार होने की उम्मीद है।

​होर्मुज की घेराबंदी और भारत की कूटनीतिक जीत

​वर्तमान में खाड़ी क्षेत्र में 21 अमेरिकी युद्धपोत तैनात हैं और ईरान ने भी जवाबी घेराबंदी कर रखी है। ऐसे में भारतीय ध्वज वाले इन व्यापारिक जहाजों का सुरक्षित निकलना भारत के सफल 'नेवल एस्कॉर्ट' और कूटनीतिक प्रभाव को दर्शाता है।

भारतीय नौसेना के युद्धपोत इन जहाजों की निगरानी कर रहे थे। विशेषज्ञों का मानना है कि इन दो जहाजों के आने से न केवल रसोई गैस के सिलेंडरों की किल्लत दूर होगी, बल्कि कीमतों में होने वाली संभावित बढ़ोतरी पर भी लगाम लगेगी। सरकार अब भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए अन्य फंसे हुए जहाजों को सुरक्षित लाने की योजना पर काम कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में CSK ने पहली बार देखा ऐसा दिन

IPL 2026, CSK vs PBKS: आईपीएल 2026 के 7वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स का आमना-सामना हुआ. इस मैच में पंजाब किंग्स ने 200+ रन का टारगेट चेज करके एक ऐतिहासिक जीत हासिल की. Fri, 03 Apr 2026 23:26:44 +0530

  Videos
See all

Iran Israel America War : जीडी बक्शी के लिए अर्नब ने क्या कहा? | Arnab Goswami | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T18:17:11+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: PM मोदी Pakistan को फिर कूटने वाले हैं? | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T18:52:17+00:00

CM Yogi Rally in Assam: असम में CM योगी ने Congress को घुसपैठियों पर धोया | BJP |Himanta Biswa Sarma #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T19:30:00+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Trump को महाझटका.. US फौज में हड़कंप.. इस्तीफे क्यों शुरू हो गए? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T18:27:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers