चीन उद्यम प्रतिनिधिमंडलों की विदेश यात्रा को बढ़ावा देगा
बीजिंग, 31 मार्च (आईएएनएस)। जटिल और चुनौतीपूर्ण अंतरराष्ट्रीय व्यापार स्थिति का सामना करते हुए, चीन में राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन प्रणाली ने विदेशी व्यापार को स्थिर करने के अपने प्रयासों को और तेज कर दिया है।
31 मार्च को, देश की राजधानी पेइचिंग में चीन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन परिषद (सीसीपीआईटी) ने मार्च की नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें प्रवक्ता वांग कुआन्नान ने कहा कि सीसीपीआईटी चीनी उद्यम प्रतिनिधिमंडलों की विदेश यात्रा की गुणवत्ता, दक्षता और प्रभावशीलता को बढ़ाएगी, उद्यमों को विदेशों में प्रदर्शनियों में भाग लेने और उन्हें आयोजित करने में सहायता करेगी, उद्यमों के विदेशी बाजारों में विस्तार और वैश्विक औद्योगिक लेआउट को बढ़ावा देने के प्रयासों का समन्वय करेगी, और चीनी व विदेशी उद्यमों के बीच अधिक घनिष्ठ एवं वास्तविक साझेदारी को बढ़ावा देगी, ताकि चीनी अवसरों को वैश्विक अवसरों में बदल सके।
वांग कुआन्नान के अनुसार, चीन का नया संशोधित विदेश व्यापार कानून 1 मार्च से आधिकारिक तौर पर लागू हो गया है। अध्याय नौ विशेष रूप से विदेशी व्यापार संवर्धन को विनियमित करता है, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि चीनी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन संगठन चार्टर के अनुसार, बाहरी संपर्क स्थापित करेंगे, प्रदर्शनियों का आयोजन करेंगे, सूचना और परामर्श सेवाएं प्रदान करेंगे, और अन्य विदेशी व्यापार संवर्धन गतिविधियों में संलग्न होंगे।
गौरतलब है कि इधर के सालों में, राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन संगठनों द्वारा संगठित उद्यमों की विदेश यात्रा कार्यक्रम लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है, अधिक से अधिक कंपनियां अपने वैश्विक विस्तार के प्रयासों को तेज कर रही हैं।
आंकड़ों के अनुसार, साल 2025 में, सीसीपीआईटी ने निरीक्षण और संवाद के लिए 92 देशों और क्षेत्रों में 2,144 प्रतिनिधिमंडलों को संगठित किया, जबकि क्वांगतोंग और शानतोंग में व्यापार संवर्धन संगठनों ने क्रमशः 94 और 75 उद्यम प्रतिनिधिमंडलों को विदेश भेजा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Mithun Rashifal: मिथुन जातकों के लिए जिम्मेदारी और निवेश का योग, आज हरे वस्त्र पहनना रहेगा शुभ!
Aaj Ka Mithun Rashifal 1 april: देहरादून के ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती ने बताया कि मिथुन जातकों के जीवन में आज से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान ग्रह दशा के अनुसार, मिथुन जातकों के चतुर्थ भाव में चंद्रदेव की स्थिति घरेलू सुख-सुविधाओं में विस्तार का संकेत दे रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
News18























