अगर मटका बाहर से हल्का गीला महसूस हो तो... खरीदते समय जरूर दें इस बात का ध्यान, वरना ठगे जाएंगे!
Matka Tips: भीषण गर्मी के बीच ठंडा पानी किसी अमृत से कम नहीं होता. आज भले ही लोग फ्रिज और आरओ का पानी इस्तेमाल कर रहे हों, लेकिन मिट्टी के मटके का पानी अब भी ज्यादा फायदेमंद और प्राकृतिक माना जाता है. खासकर जब तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाता है, तब मटके का पानी शरीर को राहत देने का सबसे आसान तरीका बन जाता है. खास बात ये कि मटके का पानी नुकसान नहीं करता. लेकिन, इसके लिए सही मटका खरीदना जरूरी है. कारीगरों के अनुसार, मटका खरीदते समय उसकी मिट्टी पर ध्यान देना चाहिए. हल्की खुरदरी और प्राकृतिक दिखने वाली मिट्टी का मटका ज्यादा ठंडा पानी देता है, जबकि ज्यादा चिकनी और चमकदार सतह वाला मटका कम प्रभावी होता है. यदि मटका बाहर से हल्का गीला महसूस हो तो यह उसकी अच्छी ठंडक क्षमता का संकेत है. इसके अलावा, मटके को थपथपाकर उसकी आवाज जरूर जांचें. साफ 'ठन-ठन' की आवाज मजबूत और अच्छी गुणवत्ता को दर्शाती है, जबकि दबा हुआ साउंड खराब क्वालिटी का संकेत हो सकता है. मटके की मोटाई संतुलित होनी चाहिए और अंदर किसी तरह की केमिकल पॉलिश नहीं होनी चाहिए.
अपनी सेहत में ऐसे जोड़ें भर-भरकर पोषण, ब्रेकफास्ट में खाएं रागी मसाला चीला रैप, जान लें रेसिपी
अगर आप रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं, तो रागी चीला रेसिपी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है. यह जल्दी बनती है, हेल्दी है और खाने में भी स्वादिष्ट लगती है. रागी मसाला चीला रैप उन लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है जो फिट रहना चाहते हैं और अपनी डाइट में पोषण बढ़ाना चाहते हैं. इसे अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करके आप दिन की शुरुआत एक हेल्दी तरीके से कर सकते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















