Price Hike: पहली अप्रैल से महंगी होंगी एमजी मोटर की कारें, जानें इसके पीछे क्या रही वजह?
Price Hike: जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया (JSW MG Motor India) ने 1 अप्रैल 2026 से अपने पूरे पोर्टफोलियो की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। यह नई कीमतें कंपनी की सभी कारों पर लागू होंगी, जिनमें एमजी हेक्टर, एमजी विंडसर ईवी, एमजी कॉमेट ईवी और एमजी एस्टर शामिल हैं।
क्यों बढ़ीं कीमतें?
कंपनी के अनुसार, बढ़ती इनपुट लागत के चलते यह फैसला लिया गया है। MG ने अपने सभी मॉडलों की कीमतों में करीब 2% तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। ग्राहक नई कीमतों की जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शोरूम से प्राप्त कर सकते हैं।
MG Majestor की कीमत जल्द
एमजी मोटर इंडिया में अपनी नई 7-सीटर एसयूवी MG Majestor की कीमत का भी जल्द खुलासा करने वाली है। इसे 12 फरवरी 2026 को लॉन्च किया गया था और भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Toyota Fortuner, Volkswagen Taigun R-Line और Skoda Kodiaq जैसी SUVs से होगा।
प्रीमियम इंटीरियर और फीचर्स
नई MG Majestor का इंटीरियर काफी लग्जरी फील देता है। इसमें स्मोक एबोनी थीम के साथ लेदर सीट्स दी गई हैं, जिनमें वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन मिलता है। इसके अलावा कार में पैनोरमिक सनरूफ, 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, डिजिटल की और दो वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार में 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, मेमोरी एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल भी मिलता है। इसके साथ ही जेस्चर कंट्रोल से खुलने वाला टेलगेट और एडवांस हेडलाइट कंट्रोल इसे और खास बनाते हैं।
दमदार स्पेस
MG Majestor में 343 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसे पीछे की सीटें फोल्ड करके 1350 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। MG की यह नई SUV प्रीमियम फीचर्स और स्पेस के साथ ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है।
(मंजू कुमारी)
TVS Motor: नए और एडवांस फीचर्स के साथ आ रही है Apache RTR 160 4V, जानें खासियतें
TVS Motor: टीवीएस मोटर ने 2026 के लिए अपनी पॉपुलर स्ट्रीट बाइक टीवीएस अपाचे (TVS Apache RTR 160 4V) को अपडेटेड कर दिया है। इस नए अपडेट के साथ कंपनी ने दो नए वेरिएंट जोड़कर इस सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश की है।
नए फीचर्स से बढ़ी वैल्यू
- 2026 मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसके एडवांस फीचर्स हैं। अब सभी वेरिएंट्स में LED DRL के साथ प्रोजेक्टर हेडलाइट और LED इंडिकेटर्स दिए गए हैं, जिससे बाइक का लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम हो गया है। इसके अलावा, ज्यादा वेरिएंट्स में अब स्लिपर क्लच की सुविधा भी मिलती है, जिससे गियर शिफ्टिंग स्मूद होती है और क्लच ऑपरेशन में कम ताकत लगती है।
- टॉप वेरिएंट्स में पहले की तरह ही प्रीमियम फीचर्स मिलते रहेंगे, जिनमें USD (Upside Down) फोर्क, 5-इंच TFT डिस्प्ले और ट्रैक्शन कंट्रोल शामिल हैं। यह फीचर्स राइडिंग को ज्यादा सुरक्षित और टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली बनाते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
मैकेनिकल तौर पर बाइक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही 160cc का इंजन दिया गया है, जो 17.55bhp की पावर जनरेट करता है। यह अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक्स में से एक मानी जाती है। साथ ही, इसमें तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जिससे राइडर जरूरत के हिसाब से परफॉर्मेंस को एडजस्ट कर सकता है।
वेरिएंट्स और कीमत
अपडेटेड Apache RTR 160 4V अब देशभर के शोरूम्स पर उपलब्ध है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1,25,440 (दिल्ली) रखी गई है।
Single Channel ABS वेरिएंट: टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, LCD डिस्प्ले
Dual Channel ABS (USD) वेरिएंट: USD फोर्क, एडजस्टेबल लीवर्स
USD + TFT वेरिएंट: TFT डिस्प्ले, ट्रैक्शन कंट्रोल
कुल मिलाकर, 2026 अपडेट के साथ यह बाइक अब ज्यादा फीचर-लोडेड और वैल्यू-फॉर-मनी बन गई है, जो 160cc सेगमेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करती है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi













.jpg)



