Responsive Scrollable Menu

TVS Motor: नए और एडवांस फीचर्स के साथ आ रही है Apache RTR 160 4V, जानें खासियतें

TVS Motor: टीवीएस मोटर ने 2026 के लिए अपनी पॉपुलर स्ट्रीट बाइक टीवीएस अपाचे (TVS Apache RTR 160 4V) को अपडेटेड कर दिया है। इस नए अपडेट के साथ कंपनी ने दो नए वेरिएंट जोड़कर इस सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश की है।

नए फीचर्स से बढ़ी वैल्यू

  • 2026 मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसके एडवांस फीचर्स हैं। अब सभी वेरिएंट्स में LED DRL के साथ प्रोजेक्टर हेडलाइट और LED इंडिकेटर्स दिए गए हैं, जिससे बाइक का लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम हो गया है। इसके अलावा, ज्यादा वेरिएंट्स में अब स्लिपर क्लच की सुविधा भी मिलती है, जिससे गियर शिफ्टिंग स्मूद होती है और क्लच ऑपरेशन में कम ताकत लगती है। 
  • टॉप वेरिएंट्स में पहले की तरह ही प्रीमियम फीचर्स मिलते रहेंगे, जिनमें USD (Upside Down) फोर्क, 5-इंच TFT डिस्प्ले और ट्रैक्शन कंट्रोल शामिल हैं। यह फीचर्स राइडिंग को ज्यादा सुरक्षित और टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली बनाते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस
मैकेनिकल तौर पर बाइक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही 160cc का इंजन दिया गया है, जो 17.55bhp की पावर जनरेट करता है। यह अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक्स में से एक मानी जाती है। साथ ही, इसमें तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जिससे राइडर जरूरत के हिसाब से परफॉर्मेंस को एडजस्ट कर सकता है।

वेरिएंट्स और कीमत
अपडेटेड Apache RTR 160 4V अब देशभर के शोरूम्स पर उपलब्ध है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1,25,440 (दिल्ली) रखी गई है।

Single Channel ABS वेरिएंट: टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, LCD डिस्प्ले
Dual Channel ABS (USD) वेरिएंट: USD फोर्क, एडजस्टेबल लीवर्स
USD + TFT वेरिएंट: TFT डिस्प्ले, ट्रैक्शन कंट्रोल

कुल मिलाकर, 2026 अपडेट के साथ यह बाइक अब ज्यादा फीचर-लोडेड और वैल्यू-फॉर-मनी बन गई है, जो 160cc सेगमेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करती है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Recipe: छत्तीसगढ़ी स्टाइल में बनाइए भिंडी, प्याज, टमाटर की लटपटी सब्जी, चाटते रह जाएंगे उंगली

Bhindi Pyaj Tamatar Sabji: गर्मी का मौसम शुरू होते बाजार में भिंडी खूब बिकने लगी है. देखा जाए तो भिंडी-प्याज या आलू-प्याज-भिंडी की सब्जी हर घर में बनती है. लेकिन, आज हम इसी सब्जी को नए स्टाइल में बनाने का तरीका बताते हैं. अन्नू नायक ने छत्तीसगढ़ी विधि से भिंडी की सब्जी बनाने के बारे में बताया. इसे बनाने के लिए सबसे पहले ताजी भिंडी, प्याज और टमाटर काट लें. कढ़ाई में तेल गर्म कर लें. इसके बाद प्याज और भिंडी डालकर हल्दी, मिर्च और नमक मिलाया जाता है. सब्जी को धीमी आंच पर पहले 5-6 मिनट और फिर टमाटर व मसाले डालकर 20-25 मिनट तक पकाया जाता है. इससे सब्जी पूरी तरह पककर लपेटेदार और स्वादिष्ट बनती है. यह सब्जी रोटी और चावल दोनों के साथ खाई जाती है. खासतौर पर बोरे बासी के साथ इसका स्वाद और बढ़ जाता है.

Continue reading on the app

  Sports

5 छक्के लगाकर आईपीएल डेब्यू पर अकेले पलट दी हारी बाजी, कौन हैं 22 साल के कूपर कॉनॉली

पंजाब किंग्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हारी बाजी जिताने वाले 22 साल के कूपर कॉनॉली ने अपने डेब्यू मैच को यादगार बना दिया. आईपीएल 2026 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने कॉनॉली को 3 करोड़ रुपये में खरीदा था. कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच रिकी पोंटिंग ने उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा. प्रियंश आर्य का विकेट गिरने के बाद कॉनॉली ने ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि टीम को जीत तक पहुंचाया. Wed, 1 Apr 2026 06:58:19 +0530

  Videos
See all

US-Israel-Iran highlights: बड़ी खबर,अमेरिकन सेंट्रल कमांड के कमांडर इजराइल पहुंचे! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T01:36:24+00:00

#shorts : "जुलाई में तीसरे सेमीकंडक्टर प्लांट का होगा उद्घाटन-अश्विनी वैष्णव #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T01:45:01+00:00

Breaking News: रूस का सैन्य विमान क्रीमिया के आसमान में हुआ क्रैश I Russia Plane Crash। Zee News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T01:41:00+00:00

LPG Crises: IIT बॉम्बे ने किया कमाल, बेकार चीजों को रसोई ईंधन में बदल दिया, हो रही LPG की बचत #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T01:37:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers