Luxury Sedan: मर्सिडीज-मायबैक ने पेश किया S-Class का अपडेटेड मॉडल, जानें प्राइस और फीचर्स
Luxury Sedan: दुनिया की जानी-मानी लग्जरी कार निर्माता Mercedes-Maybach ने अपनी फ्लैगशिप सेडान Mercedes-Maybach S-Class का नया अपडेटेड मॉडल पेश कर दिया है। यह कार अब पहले से ज्यादा लग्जरी, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बिनेशन लेकर आई है। इसके एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जो इसे “चलता-फिरता महल” जैसा अनुभव देते हैं।
डिजाइन में प्रीमियम टच
नई S-Class का डिजाइन पहले से और ज्यादा आकर्षक हो गया है। इसमें सिग्नेचर Maybach ग्रिल को 20% बड़ा किया गया है, जिसमें इल्यूमिनेटेड लाइट दी गई है, जो रात में शानदार लुक देती है। हेडलाइट्स में रोज़ गोल्ड फिनिश इसे और प्रीमियम बनाती है। साथ ही C-पिलर पर Maybach का लोगो इसकी पहचान को और खास बनाता है।
यूनिक व्हील टेक्नोलॉजी
कार में 20 और 21 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इनका खास फीचर यह है कि व्हील के बीच लगा Mercedes लोगो चलते समय भी स्थिर रहता है। इसके लिए खास बॉल-बेयरिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे अलग पहचान देता है।
महल जैसा इंटीरियर
इस कार का केबिन बेहद लग्जरी और शानदार है। अंदर बैठने पर बाहर का शोर लगभग सुनाई नहीं देता, जिससे यह प्राइवेट लाउंज जैसा फील देता है। ग्राहक 400 से ज्यादा कलर कॉम्बिनेशन में केबिन कस्टमाइज कर सकते हैं। डैशबोर्ड पर MBUX सुपरस्क्रीन दी गई है, जबकि पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए 13.1 इंच की दो बड़ी डिस्प्ले दी गई हैं, जो एंटरटेनमेंट को और बेहतर बनाती हैं।
दमदार इंजन ऑप्शन
नई Maybach S-Class दो वेरिएंट्स में आती है। S 580 में 4.0-लीटर V8 इंजन है, जो 530 hp की पावर देता है। वहीं S 680 में 6.0-लीटर V12 इंजन मिलता है, जो 621 hp की ताकत देता है। दोनों में 4Matic ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। कुल मिलाकर, यह कार लग्जरी, टेक्नोलॉजी और पावर का बेहतरीन उदाहरण है।
(मंजू कुमारी)
Price Hike: पहली अप्रैल से महंगी होंगी एमजी मोटर की कारें, जानें इसके पीछे क्या रही वजह?
Price Hike: जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया (JSW MG Motor India) ने 1 अप्रैल 2026 से अपने पूरे पोर्टफोलियो की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। यह नई कीमतें कंपनी की सभी कारों पर लागू होंगी, जिनमें एमजी हेक्टर, एमजी विंडसर ईवी, एमजी कॉमेट ईवी और एमजी एस्टर शामिल हैं।
क्यों बढ़ीं कीमतें?
कंपनी के अनुसार, बढ़ती इनपुट लागत के चलते यह फैसला लिया गया है। MG ने अपने सभी मॉडलों की कीमतों में करीब 2% तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। ग्राहक नई कीमतों की जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शोरूम से प्राप्त कर सकते हैं।
MG Majestor की कीमत जल्द
एमजी मोटर इंडिया में अपनी नई 7-सीटर एसयूवी MG Majestor की कीमत का भी जल्द खुलासा करने वाली है। इसे 12 फरवरी 2026 को लॉन्च किया गया था और भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Toyota Fortuner, Volkswagen Taigun R-Line और Skoda Kodiaq जैसी SUVs से होगा।
प्रीमियम इंटीरियर और फीचर्स
नई MG Majestor का इंटीरियर काफी लग्जरी फील देता है। इसमें स्मोक एबोनी थीम के साथ लेदर सीट्स दी गई हैं, जिनमें वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन मिलता है। इसके अलावा कार में पैनोरमिक सनरूफ, 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, डिजिटल की और दो वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार में 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, मेमोरी एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल भी मिलता है। इसके साथ ही जेस्चर कंट्रोल से खुलने वाला टेलगेट और एडवांस हेडलाइट कंट्रोल इसे और खास बनाते हैं।
दमदार स्पेस
MG Majestor में 343 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसे पीछे की सीटें फोल्ड करके 1350 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। MG की यह नई SUV प्रीमियम फीचर्स और स्पेस के साथ ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi

















.jpg)





