Responsive Scrollable Menu

अप्रैल में आ रहे एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी से लेकर 200MP कैमरा तक, मिलेंगे कई पावरफुल फीचर्स

अप्रैल 2026 में भारत में कई बड़े स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं. रियलमी, वीवो, वनप्लस और ओप्पो जैसे ब्रांड नए डिवाइस लाएंगे. इनमें दमदार बैटरी, हाई एंड कैमरा और लेटेस्ट प्रोसेसर मिलेंगे. यह महीना टेक लवर्स के लिए खास रहने वाला है.

Continue reading on the app

सीजफायर, बातचीत और समुद्री मार्गों की सुरक्षा… पश्चिम एशिया संकट पर चीन-पाकिस्तान का 5-पॉइंट फॉर्मूला

मध्य-पूर्व और खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच चीन और पाकिस्तान ने शांति बहाली के लिए एक संयुक्त 5-सूत्रीय पहल पेश की है. इस प्रस्ताव का मकसद युद्धविराम, शांति वार्ता, नागरिक सुरक्षा, समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत बहुपक्षवाद को बढ़ावा देना है. दोनों देशों ने सभी पक्षों से हिंसा रोकने और कूटनीतिक समाधान अपनाने की अपील की है.

Continue reading on the app

  Sports

PSL 2024 में बड़ा बवाल, Shaheen Afridi ने तोड़ा Security Protocol, लगा 10 लाख का जुर्माना

पाकिस्तान सुपर लीग के बीच एक नया विवाद सामने आया है, जहां सुरक्षा नियमों को लेकर सख्ती दिखाते हुए लाहौर की टीम ने अपने ही प्रमुख खिलाड़ी पर कार्रवाई की है। तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पर उनकी टीम लाहौर क़लंदर्स ने जुर्माना लगाया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, यह मामला टीम होटल में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि अफरीदी और उनके साथी खिलाड़ी सिकंदर रज़ा ने कुछ लोगों को होटल के कमरे तक ले जाने की कोशिश की, जिसके लिए पहले अनुमति मांगी गई थी लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली थी। इसके बावजूद चार लोगों को कमरे तक ले जाया गया और वे कुछ समय तक वहां रुके रहे हैं।

बता दें कि पंजाब पुलिस ने इस मामले को गंभीर सुरक्षा उल्लंघन बताया है और इस संबंध में लीग प्रबंधन को जानकारी दी गई है। टीम प्रबंधन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अनुशासन बनाए रखने और जवाबदेही तय करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसी के तहत अफरीदी पर करीब 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

गौरतलब है कि टीम ने इस पूरे घटनाक्रम को जानबूझकर किया गया उल्लंघन नहीं बल्कि एक गलतफहमी बताया है। साथ ही सुरक्षा कर्मियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा गया कि खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

दूसरी ओर, सिकंदर रज़ा ने इस मामले में पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए कहा कि उन्होंने ही अपने परिवार और दोस्तों से मिलने के लिए मदद मांगी थी। उन्होंने यह भी साफ किया कि अफरीदी ने किसी पर दबाव नहीं बनाया था और नियमों की जानकारी पूरी तरह स्पष्ट नहीं थी।

बताया जा रहा है कि इस मामले की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी दे दी गई है और आगे की प्रक्रिया नियमों के अनुसार तय की जाएगी। कुल मिलाकर, लीग के बीच यह घटना सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर सख्ती और खिलाड़ियों की जिम्मेदारी पर एक बार फिर ध्यान खींच रही है।
Tue, 31 Mar 2026 21:58:59 +0530

  Videos
See all

कल से क्या बदलेगा...आपका फायदा क्या है?| 1 April se Kya Kya Badlega | Sumit Awasthi | Hindi news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T17:07:58+00:00

Aaj Ki Taaja Khabar Live: 01 April 2026 | Israel Iran War | Trump | PM Modi |LPG Crisis | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T17:05:08+00:00

Raja Raghuvanshi Rebirth News Viral Video :राजा रघुवंशी की तरह दिखता है ये बच्चा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T17:08:13+00:00

Black and White: ईरान की सैन्य ताकत का प्रदर्शन | US Iran War | Anjana Om Kashyap | Iran Army #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T17:04:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers