Responsive Scrollable Menu

Kedarnath Dham Yatra 2026: अब ये 8 कंपनियां आपको हेलिकॉप्टर से कराएंगी केदरानाथ धाम यात्रा, जानें क्या तय हुआ किराया

Kedarnath Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और इस बार श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को पहले से ज्यादा बेहतर बनाने पर खास ध्यान दिया जा रहा है. इसी कड़ी में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने केदारनाथ धाम के लिए हेली शटल सेवा की चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है.

पारदर्शी प्रक्रिया से ऑपरेटरों का चयन

प्राधिकरण ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी रखते हुए कुल 8 हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों का चयन किया है. इन ऑपरेटरों को अलग-अलग हेलीपैड केंद्रों पर तैनात किया जाएगा, ताकि यात्रा के दौरान भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और श्रद्धालुओं को समय पर सेवा मिल सके.

जानकारी के मुताबिक, गुप्तकाशी से 2, फाटा से 4 और सिरसी से 2 ऑपरेटर हेली सेवा का संचालन करेंगे. यह व्यवस्था यात्रियों की संख्या और मांग को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है.

किराए का निर्धारण, यात्रियों को राहत

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हेली सेवा के किराए भी तय कर दिए गए हैं.

- गुप्तकाशी से केदारनाथ: 6,077 रुपए प्रति यात्री
- फाटा से केदारनाथ: 4,840 रुपए प्रति यात्री
- सिरसी से केदारनाथ: 3,043 रुपए प्रति यात्री

हालांकि इन किरायों पर जीएसटी अलग से लागू होगा. किराया निर्धारण इस तरह किया गया है कि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें. 

ऑनलाइन बुकिंग से आसान होगा सफर

हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिसे इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन  के अधिकृत पोर्टल के माध्यम से किया जा सकेगा. इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों की भूमिका खत्म होगी. बुकिंग के दौरान यात्रियों को सुविधा शुल्क भी देना होगा, लेकिन इसके बदले उन्हें सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव मिलेगा.

सुरक्षा और गुणवत्ता पर विशेष जोर

प्राधिकरण ने साफ किया है कि हेली सेवा के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाएगा. उड़ानों के संचालन से लेकर यात्रियों की सुरक्षा तक हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इसके अलावा, ऑपरेटरों को उच्च गुणवत्ता की सेवाएं प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. 

यात्रा को मिलेगा नया आयाम

केदारनाथ धाम की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए हेली सेवा श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत साबित होगी. खासकर बुजुर्गों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए यह सुविधा बेहद लाभकारी है. यह पहल न केवल यात्रा को सुगम बनाएगी, बल्कि चार धाम यात्रा को अधिक व्यवस्थित, समयबद्ध और सुरक्षित बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

कुल मिलाकर, 2026 की चार धाम यात्रा में तकनीक और बेहतर प्रबंधन का समावेश श्रद्धालुओं के अनुभव को पहले से कहीं ज्यादा आरामदायक और यादगार बनाने वाला है. 

यह भी पढ़ें - टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, एक अप्रैल से केवल डिजिटल माध्यम से भुगतान होगा मान्य

Continue reading on the app

सड़क पर भिड़े दो चूहे तो रुक गया ट्रैफिक, चूहों का 'दंगल' देखने के लिए जमा हो गई भारी भीड़

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी ही अजीब है, यहां कब क्या देखने को मिल जाए कुछ पता नहीं होता है. कई बार हमें ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जो अपने आप में काफी चौंकाने वाले और मजेदार होते हैं. इंटरनेट पर कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद हर कोई अपनी हैरानी जताता है. दरअसल, एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. इस वीडियो में दो चूहे आपस में भिड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. यह कोई साधारण दौड़-भाग नहीं, बल्कि चूहों के बीच एक जबरदस्त फाइट चल रही है.

बीच सड़क पर चूहों ने दिखाए दांव-पेच

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दो चूहे सड़क के किनारे एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं. दोनों चूहों की यह फाइट किसी प्रोफेशनल कुश्ती से कम नहीं लग रही है. वे एक-दूसरे को पटकनी देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. वीडियो में जिस तरह से चूहे उछल-उछल कर एक-दूसरे को पकड़ रहे हैं, उसने देखने वालों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया है. अक्सर चूहे बिल्ली को देखकर भागते नजर आते हैं, लेकिन यहां तो चूहे आपस में ही 'दो-दो हाथ' करने में व्यस्त नजर आ रहे हैं.

तमाशबीन बनी लोगों की भारी भीड़

इस पूरे वाकये में सबसे हैरानी की बात यह है कि चूहों की इस फाइट को देखने के लिए वहां पर बीस से तीस लोग जमा हो गए। लोग अपना जरूरी काम छोड़कर चूहों के इस युद्ध का पूरा मजा ले रहे हैं। वीडियो में भीड़ को चूहों के इर्द-गिर्द घेरा बनाकर खड़े देखा जा सकता है। कोई अपने फोन में इस नजारे को कैद कर रहा है, तो कोई चूहों की इस हिम्मत को देखकर हंस रहा है। सड़क किनारे लगा यह मजमा बताता है कि लोग मनोरंजन के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं और उन्हें चूहों की लड़ाई में भी काफी दिलचस्पी आ रही है।

वीडियो को मिल रहे लाखों व्यूज

इस मजेदार वीडियो को एक एक्स (X) यूजर ने शेयर किया है, जिसके बाद से ही यह इंटरनेट पर छाया हुआ है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को कई लाख लोगों ने देख लिया है और यह गिनती लगातार बढ़ती ही जा रही है. वीडियो को देखने के बाद लोग इसे एक फनी मोमेंट की तरह देख रहे हैं और इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं. चूहों की ऐसी फाइट शायद ही पहले कभी किसी ने इस तरह सड़क पर खुलेआम देखी होगी, यही वजह है कि यह वीडियो इतनी तेजी से लोगों के बीच अपनी जगह बना रहा है.

यूजर्स के आ रहे मजेदार रिएक्शन

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आने के बाद यूजर्स के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं. लोग कमेंट बॉक्स में मजेदार बातें लिख रहे हैं. कोई कह रहा है कि "इन चूहों के बीच जरूर किसी पुरानी रंजिश का बदला लिया जा रहा है", तो कोई लिख रहा है कि "इंसानों के पास अब चूहों की लड़ाई देखने का भी टाइम है". चूहों के इस 'महायुद्ध' ने इंटरनेट पर हंसी का माहौल पैदा कर दिया है. लोग चूहों की फाइट से ज्यादा उन तमाशबीनों पर हैरानी जता रहे हैं जो बड़े चाव से इस लड़ाई का लाइव टेलीकास्ट देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें- जब टीटीई ने CRPF जवानों को फर्श से उठाकर बर्थ पर सुलाया, देखें वीडियो

Continue reading on the app

  Sports

Explainer: फुटबॉल सुपरपॉवर इटली का क्यों हुआ बुरा हाल, लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप में नहीं पहुंच सके

इटली जैसी फुटबॉल की दिग्गज टीम का लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप से बाहर होना खेल जगत के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है. जिस टीम ने चार बार वर्ल्ड कप जीता हो, उसका इस तरह से पतन होना कई गहरे कारणों की ओर इशारा करता है लेकिन इटली टीम के साथ आखिर ऐसा हुआ कैसे. Thu, 2 Apr 2026 16:03:12 +0530

  Videos
See all

Iran vs America: ट्रंप की वापसी से ईरान में खौफ? IRGC कैसे दे रहा है चुनौती! | Trump 2.0 | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:45:05+00:00

संगीनों के साये में अपने पवित्र पर्व मनाने पर मजबूर है हिन्दुस्थान का हिन्दू |#delhi #hanumanjayanti #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:41:22+00:00

Sarbananda Sonowal Exclusive: केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने Aaj Tak से की बातचीत, क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:35:26+00:00

Top Headlines Of The Today: Iran War | Donald Trump Speech | Bengal Elections | Aaj Tak | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:34:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers