Responsive Scrollable Menu

PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गुजरात टाइटंस पहले करेगी बैटिंग, देखें दोनों की प्लेइंग 11

IPL 2026 का चौथा मैच पंजाब किंग्स और गुजराट टाइटंस के बीच मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. ऐसे में अब गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. गुजरात टाइटंस के लिए 2 खिलाड़ियों ने अपना डेब्यू किया है. वहीं पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 में मार्कस स्टोइनिस और मार्को यानसन जैसे स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ियों को मौका है. 

गुजरात के लिए डेब्यू कर रहे 2 खिलाड़ी

पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच में गुजरात टाइटंस के लिए 2 खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं. न्यूजीलैंड के स्टार ग्लेन फिलिप्स पहली बार गुजरात टाइटंस के लिए खेलते नजर आएंगे. पिछले सीजन गुजरात ने उन्हें ऑक्शन में खरीदा था, लेकिन इंजरी की वजह से वो पूरे सीजन से बाहर हो गए थे, लेकिन अब आईपीएल 2026 खेलने के लिए फिलिप्स पूरी तरह से तैयार है. वहीं अशोक शर्मा को भी प्लेइंग 11 में मौका मिला है. ग्लेन फिलिप्स एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं. 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11:  प्रभसिमरन सिंह, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, ज़ेवियर बार्टलेट, व्यशाक विजयकुमार, अर्शदीप सिंह और युज़वेंद्र चहल.

पंजाब किंग्स की इम्पैक्ट प्लेयर: प्रियांश आर्य, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे.

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज.

गुजरात टाइटंस की इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र



GT VS PBKS HEAD TO HEAD

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें GT ने 3 मैच जीते हैं. वहीं पंजाब किंग्स ने भी 3 मैचों में बाजी मारी है. यानी दोनों के बीच कड़ी टक्कर होती है. अब देखने वाली बात होगी कि आज के मैच में कौन बाजी मारता है.

पिछले 5 मैचों में किसने मारी बाजी?

PBKS VS GT के बीच खेले गए पिछले 5 मुकाबलों पर नजर डालें, तो IPL 2025 में जब दोनों टीमों का सामना हुआ, तब पंजाब किंग्स ने बाजी मारी थी. वहीं, IPL 2024 में दोनों टीमों की 2 बार भिड़ंत हुई थी, जिसमें एक बार पंजाब ने जीत दर्ज की थी और एक मैच गुजरात ने जीता था. वहीं, आईपीएल 2023 में जब दोनों टीमें आमने-सामने आईं, तब गुजरात टाइटंस ने मुकाबले को अपने नाम किया था. वहीं IPL 2022 में 2 बार ये टीमें भिड़ीं, जिसमें एक मैच में गुजरात टाइटंस को जीत मिली. जबकि पंजाब किंग्स ने एक मैच जीता. 

यह भी पढ़ें:  वैभव सूर्यवंशी ने इस वजह से नहीं काटा बर्थडे केक, CSK को हराने के बाद किया दिलचस्प खुलासा

Continue reading on the app

Kedarnath Dham Yatra 2026: अब ये 8 कंपनियां आपको हेलिकॉप्टर से कराएंगी केदरानाथ धाम यात्रा, जानें क्या तय हुआ किराया

Kedarnath Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और इस बार श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को पहले से ज्यादा बेहतर बनाने पर खास ध्यान दिया जा रहा है. इसी कड़ी में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने केदारनाथ धाम के लिए हेली शटल सेवा की चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है.

पारदर्शी प्रक्रिया से ऑपरेटरों का चयन

प्राधिकरण ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी रखते हुए कुल 8 हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों का चयन किया है. इन ऑपरेटरों को अलग-अलग हेलीपैड केंद्रों पर तैनात किया जाएगा, ताकि यात्रा के दौरान भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और श्रद्धालुओं को समय पर सेवा मिल सके.

जानकारी के मुताबिक, गुप्तकाशी से 2, फाटा से 4 और सिरसी से 2 ऑपरेटर हेली सेवा का संचालन करेंगे. यह व्यवस्था यात्रियों की संख्या और मांग को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है.

किराए का निर्धारण, यात्रियों को राहत

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हेली सेवा के किराए भी तय कर दिए गए हैं.

- गुप्तकाशी से केदारनाथ: 6,077 रुपए प्रति यात्री
- फाटा से केदारनाथ: 4,840 रुपए प्रति यात्री
- सिरसी से केदारनाथ: 3,043 रुपए प्रति यात्री

हालांकि इन किरायों पर जीएसटी अलग से लागू होगा. किराया निर्धारण इस तरह किया गया है कि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें. 

ऑनलाइन बुकिंग से आसान होगा सफर

हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिसे इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन  के अधिकृत पोर्टल के माध्यम से किया जा सकेगा. इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों की भूमिका खत्म होगी. बुकिंग के दौरान यात्रियों को सुविधा शुल्क भी देना होगा, लेकिन इसके बदले उन्हें सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव मिलेगा.

सुरक्षा और गुणवत्ता पर विशेष जोर

प्राधिकरण ने साफ किया है कि हेली सेवा के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाएगा. उड़ानों के संचालन से लेकर यात्रियों की सुरक्षा तक हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इसके अलावा, ऑपरेटरों को उच्च गुणवत्ता की सेवाएं प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. 

यात्रा को मिलेगा नया आयाम

केदारनाथ धाम की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए हेली सेवा श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत साबित होगी. खासकर बुजुर्गों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए यह सुविधा बेहद लाभकारी है. यह पहल न केवल यात्रा को सुगम बनाएगी, बल्कि चार धाम यात्रा को अधिक व्यवस्थित, समयबद्ध और सुरक्षित बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

कुल मिलाकर, 2026 की चार धाम यात्रा में तकनीक और बेहतर प्रबंधन का समावेश श्रद्धालुओं के अनुभव को पहले से कहीं ज्यादा आरामदायक और यादगार बनाने वाला है. 

यह भी पढ़ें - टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, एक अप्रैल से केवल डिजिटल माध्यम से भुगतान होगा मान्य

Continue reading on the app

  Sports

Ball Tampering करने वाले 16 खिलाड़ी, एक ने ठोके हैं 142 शतक

16 incident of Ball Tampering: एक, दो नहीं पूरे 16 खिलाड़ियों के नाम बॉल टेम्परिंग की घटना से जुड़ चुके हैं. उनमें एक नाम उस खिलाड़ी का भी है, जिसके आगे प्रोफेशनल क्रिकेट में 150 के करीब शतक दर्ज है. Thu, 02 Apr 2026 14:15:47 +0530

  Videos
See all

Big Breaking On Iran Israel War LIVE: US की 18 बड़ी कंपनियों पर हमला! | Trump | Tech Companies #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:09:02+00:00

Gaurav Bhatia PC LIVE: BJP नेता गौरव भाटिया की Press Conference | GST | Rahul Gandhi | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:08:42+00:00

Iran Israel US War: ईरान से आई ये वीडियो देखकर आपकी रूह कांप जाएगी! | School Attack Video Footage #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:05:11+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: मंहगाई का Triple Attack! | #israeliranwar #trump #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:02:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers