Dhurandhar 2 की उल्फत रहमान से लें गॉर्जियस Wedding Outfit इंस्पिरेशन
शादी के सीजन में भला कौन ऐसा नहीं होगा जो एक ऐसा लुक अपनाना चाहे जो शाही भी हो और बेहद खूबसूरत भी? अगर आपकी भी यही चाहत है, तो आप Dhurandhar 2 में उल्फत रहमान के वेडिंग स्टाइल से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. उल्फत रहमान (Saumya Tandon) अपने स्टाइल और ट्रेंडी ऑउटफिट के लिए काफी चर्चा में रहती है. उनका इंडियन तो इंडियन, वेस्टर्न लुक भी काफी पसंद किया जाता है. इस फिल्म की बात करें तो इसमें शादी वाले सीन में कुछ बेहद आकर्षक कपड़े देखने को Mile, जो पारंपरिक कारीगरी, कीमती कपड़ों और शाही रंगों का एक शानदार मेल थीं. ऐसे में नीचे, आपको सौम्या टंडन के लुक से प्रेरित कुछ बेहतरीन वेडिंग आउटफिट के विकल्प देखने को मिलेगा, जिसमें से आप किसी को भी अपने लिए चुन सकती हैं.
1.STUDIO BAGECHAA Gotta Patti Kurta with Trousers & With Dupatta
गोटा पत्ती कुर्ता, ट्राउजर और दुपट्टे के साथ आने वाला यह इंडो वेस्टर्न ड्रेस आपके लुक को बहुत ही क्लासी और यूनिक बनने का काम कर सकता है. इसके साथ ही इस बेबी पिंक कलर की ड्रेस के साथ सौम्या टंडन का लुक काफी क्लासी दिखाया गया है. उन्होंने अपने हाथों में बेंगल और कानों में झुमके पहने हैं.
2. DIVYA AGGARWAL Sequinned Embellished Saree
सीक्विन से सजी यह साड़ी आपको पहनने पर बहुत ही खूबसूरत लुक दे सकती है. इस तरह की साड़ी सौम्या टंडन ने बहुत ही खूबसूरत तरीके से पहननी हुई है. इसके साथ ही इस Saree को आप सौम्या टंडन के हेयर स्टाइल जैसे लुक के साथ कैरी कर सकती हैं. आप चाहे तो ज्वेलरी में कुंदन, पोल्की या एंटीक गोल्ड सेट भी पहन सकती हैं.
3. MABISH LUXE Ready To Wear Lehenga & Blouse With Cape Dupatta
इस स्काई ब्लू कलर के लहंगे के साथ सौम्या टंडन ने बहुत ही प्यारा लुक लिया हुआ है. उन्होंने माथा पट्टी और कानों में लंबे इयरिंग पहने हुए हैं, जो उनके लुक को पूरा करने का काम कर रहा है. आप चाहें तो आप भी इस तरह का लुक ले सकती हैं.
4. MADHURAM Women Regular Kurti & Sharara With Dupatta
इस तरह के सूट में आपको अगर सौम्या टंडन जैसा लुक चाहिए, तो आप मेकअप के लिए सॉफ्ट ग्लोइंग बेस, कोहल आईज और डीप न्यूड या रेड लिपस्टिक ट्राई कर सकती हैं. आप चाहें तो खुले बाल या कोई अच्छा सा हेयर स्टाइल कर सकती हैं. वहीं, इसके साथ प्यारा सा स्टोन वाला नेकलेस पहन सकती हैं.
5. NANCY DESIGNER Embroidered Ready to Wear With Dupatta
जरी वर्क वाले इस लहंगे में सौम्या टंडन बहुत ही सिंपल और क्लासी लुक मैं नजर आ रही है. आप चाहें तो उनकी तरह बालों में गजरा, झुमके, गले में नेकलेस और हाथों में बेंगल्स पहन सकती हैं. ऐसा लुक आपको लग्जरी और क्लासी लुक दे सकता है.
UPI, FASTag से लेकर ट्रेन तक हर जगह नए नियम, 1 अप्रैल से सब बदलने वाला है
1 अप्रैल 2026 से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ कई अहम नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा. इन बदलावों में इनकम टैक्स, सैलरी, रेलवे टिकट, फास्टैग, पैन कार्ड, क्रेडिट स्कोर और बैंकिंग नियम शामिल हैं.
इनकम टैक्स से जुड़े नियम में बदलाव
सबसे बड़ा बदलाव इनकम टैक्स से जुड़ा है. अब नया आयकर कानून लागू होगा, जो पुराने 1961 के कानून की जगह लेगा. इसके साथ ही टैक्स सिस्टम को आसान बनाने के लिए “वित्तीय वर्ष” और “आकलन वर्ष” की जगह सिर्फ “टैक्स वर्ष” लागू किया जाएगा. उदाहरण के तौर पर, 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि को टैक्स वर्ष 2026-27 कहा जाएगा. इसके अलावा, जिन लोगों को ऑडिट की जरूरत नहीं होती, उनके लिए ITR-3 और ITR-4 भरने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है.
सैलरी को लेकर क्या बदलेगा?
सैलरी से जुड़ा बड़ा बदलाव नए लेबर कोड के तहत हो सकता है. कंपनियों को अब कर्मचारियों की सैलरी का कम से कम 50% हिस्सा बेसिक पे के रूप में देना होगा. इससे प्रोविडेंट फंड (PF) में योगदान बढ़ेगा, लेकिन हाथ में मिलने वाली सैलरी (टेक होम) कम हो सकती है. हालांकि, इसका फायदा यह होगा कि रिटायरमेंट के समय मिलने वाली ग्रेच्युटी की रकम ज्यादा होगी.
ग्रैच्युटी में भी इजाफा
ग्रेच्युटी में भी बढ़ोतरी होगी क्योंकि बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता (DA) का हिस्सा बढ़ेगा. वहीं HRA क्लेम करने के लिए अब मकान मालिक का PAN और किराया देने का सबूत देना जरूरी होगा.
फास्टैग वालों के लिए बढ़ने वाला है खर्च
फास्टैग इस्तेमाल करने वालों के लिए भी खर्च बढ़ने वाला है. सालाना पास की कीमत 3000 रुपये से बढ़ाकर 3075 रुपये कर दी गई है. यह पास एक साल या 200 टोल पार करने तक मान्य रहेगा.
रेलवे यात्रियों के लिए टिकट कैंसिलेशन के नियम बदल गए हैं. अब:
- 72 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर ज्यादा रिफंड मिलेगा
- 24 से 72 घंटे के बीच रद्द करने पर 25% कटेगा
- 8 से 24 घंटे के बीच 50% कटेगा
- 8 घंटे से कम समय पहले कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा
साथ ही, यात्री अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं.
Pan Card से जुड़े नियम भी सख्त
पैन कार्ड से जुड़े नियम भी सख्त हो गए हैं. अब केवल आधार कार्ड को जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसके लिए जन्म प्रमाणपत्र, 10वीं की मार्कशीट या पासपोर्ट देना जरूरी होगा. साथ ही, पैन की जानकारी आधार के अनुसार ही होगी.
क्रेडिट स्कोर से जुड़े नियमों में बदलाव
क्रेडिट स्कोर में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अब बैंक हर हफ्ते लोन की जानकारी अपडेट करेंगे. पहले यह काम 15 दिन में होता था. इससे आपका क्रेडिट स्कोर जल्दी अपडेट होगा.
यह भी पढ़ें: FASTag Update: 1 अप्रैल से महंगा होगा हाईवे सफर, जानें किस रास्तों पर ज्यादा चुकाना होगा टोल
ये Rules भी बदलने वाले हैं
बैंकिंग नियमों में भी बदलाव होगा. कई बैंक अब ATM से मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा तय कर रहे हैं. तय सीमा के बाद हर निकासी पर लगभग 23 रुपये शुल्क लगेगा. फेल ट्रांजैक्शन पर भी चार्ज देना पड़ सकता है. डिजिटल पेमेंट भी अब ज्यादा सुरक्षित होंगे. UPI, कार्ड या वॉलेट से पेमेंट करते समय अब टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा, यानी सिर्फ OTP से काम नहीं चलेगा.
यह भी पढ़ें: PAN Card Update: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे पैन कार्ड के नियम! अभी नहीं किया ये काम तो बाद में बढ़ेगी मुश्किल
यह भी पढ़ें: Indian Railway 1 अप्रैल से लागू करने वाला है नए नियम, कंफर्म टिकट कैंसिलेशन को लेकर होगा ये बड़ा बदलाव
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)







