Responsive Scrollable Menu

UPI, FASTag से लेकर ट्रेन तक हर जगह नए नियम, 1 अप्रैल से सब बदलने वाला है

1 अप्रैल 2026 से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ कई अहम नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा. इन बदलावों में इनकम टैक्स, सैलरी, रेलवे टिकट, फास्टैग, पैन कार्ड, क्रेडिट स्कोर और बैंकिंग नियम शामिल हैं.

इनकम टैक्स से जुड़े नियम में बदलाव

सबसे बड़ा बदलाव इनकम टैक्स से जुड़ा है. अब नया आयकर कानून लागू होगा, जो पुराने 1961 के कानून की जगह लेगा. इसके साथ ही टैक्स सिस्टम को आसान बनाने के लिए “वित्तीय वर्ष” और “आकलन वर्ष” की जगह सिर्फ “टैक्स वर्ष” लागू किया जाएगा. उदाहरण के तौर पर, 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि को टैक्स वर्ष 2026-27 कहा जाएगा. इसके अलावा, जिन लोगों को ऑडिट की जरूरत नहीं होती, उनके लिए ITR-3 और ITR-4 भरने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है.

सैलरी को लेकर क्या बदलेगा?

सैलरी से जुड़ा बड़ा बदलाव नए लेबर कोड के तहत हो सकता है. कंपनियों को अब कर्मचारियों की सैलरी का कम से कम 50% हिस्सा बेसिक पे के रूप में देना होगा. इससे प्रोविडेंट फंड (PF) में योगदान बढ़ेगा, लेकिन हाथ में मिलने वाली सैलरी (टेक होम) कम हो सकती है. हालांकि, इसका फायदा यह होगा कि रिटायरमेंट के समय मिलने वाली ग्रेच्युटी की रकम ज्यादा होगी.

ग्रैच्युटी में भी इजाफा

ग्रेच्युटी में भी बढ़ोतरी होगी क्योंकि बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता (DA) का हिस्सा बढ़ेगा. वहीं HRA क्लेम करने के लिए अब मकान मालिक का PAN और किराया देने का सबूत देना जरूरी होगा.

फास्टैग वालों के लिए बढ़ने वाला है खर्च

फास्टैग इस्तेमाल करने वालों के लिए भी खर्च बढ़ने वाला है. सालाना पास की कीमत 3000 रुपये से बढ़ाकर 3075 रुपये कर दी गई है. यह पास एक साल या 200 टोल पार करने तक मान्य रहेगा.

रेलवे यात्रियों के लिए टिकट कैंसिलेशन के नियम बदल गए हैं. अब:

  • 72 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर ज्यादा रिफंड मिलेगा
  • 24 से 72 घंटे के बीच रद्द करने पर 25% कटेगा
  • 8 से 24 घंटे के बीच 50% कटेगा
  • 8 घंटे से कम समय पहले कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा

साथ ही, यात्री अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं.

Pan Card से जुड़े नियम भी सख्त

पैन कार्ड से जुड़े नियम भी सख्त हो गए हैं. अब केवल आधार कार्ड को जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसके लिए जन्म प्रमाणपत्र, 10वीं की मार्कशीट या पासपोर्ट देना जरूरी होगा. साथ ही, पैन की जानकारी आधार के अनुसार ही होगी.

क्रेडिट स्कोर से जुड़े नियमों में बदलाव

क्रेडिट स्कोर में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अब बैंक हर हफ्ते लोन की जानकारी अपडेट करेंगे. पहले यह काम 15 दिन में होता था. इससे आपका क्रेडिट स्कोर जल्दी अपडेट होगा.

यह भी पढ़ें: FASTag Update: 1 अप्रैल से महंगा होगा हाईवे सफर, जानें किस रास्तों पर ज्यादा चुकाना होगा टोल

ये Rules भी बदलने वाले हैं

बैंकिंग नियमों में भी बदलाव होगा. कई बैंक अब ATM से मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा तय कर रहे हैं. तय सीमा के बाद हर निकासी पर लगभग 23 रुपये शुल्क लगेगा. फेल ट्रांजैक्शन पर भी चार्ज देना पड़ सकता है. डिजिटल पेमेंट भी अब ज्यादा सुरक्षित होंगे. UPI, कार्ड या वॉलेट से पेमेंट करते समय अब टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा, यानी सिर्फ OTP से काम नहीं चलेगा.

यह भी पढ़ें: PAN Card Update: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे पैन कार्ड के नियम! अभी नहीं किया ये काम तो बाद में बढ़ेगी मुश्किल

यह भी पढ़ें: Indian Railway 1 अप्रैल से लागू करने वाला है नए नियम, कंफर्म टिकट कैंसिलेशन को लेकर होगा ये बड़ा बदलाव

 

Continue reading on the app

Ramayana Star Cast Fees: 'रामायण' फिल्म के लिए रणबीर, यश से लेकर साई पल्लवी तक किसने कितनी ली फीस? जानिए विस्तार से

Ramayana Star Cast Fees: रामायण  (Ramayana) फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट है, लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले इसकी स्टारकास्ट की फीस की चर्चा ज्यादा हो रही है. इस मेगा प्रोजेक्ट में बॉलीवुड और साउथ के बड़े सितारे शामिल हैं और हर एक ने अपने किरदार के हिसाब से मोटी रकम ली है. सबसे ज्यादा चर्चा रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फीस को लेकर हो रही है. फिल्म में वह भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने एक पार्ट के लिए करीब करोड़ों रुपये चार्ज किए हैं. चूंकि फिल्म दो हिस्सों में बनेगी, ऐसे में उनकी कुल फीस बहुत ज्यादा बताई जा रही है. वहीं यश और साई पल्लवी ने भी मोटी भी फीस चार्ज की है. आइए जानते हैं किसने कितना चार्च किया-

रणबीर कपूर ने ली सबसे मोटी फीस

सबसे पहले बात करते हुए फिल्म के मेन लीड एक्टर रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) की. इन्होंने इस फिल्म के लिए करीब 75 करोड़ रुपये फीस ली है. वहीं, दूसरे पार्ट के लिए भी रणबीर की इतनी ही फीस बताई जा रही है. ऐसे में दोनों फिल्म की इनकी फीस 150 करोड़ रुपये बैठती हैं.

दूसरी तरफ यश (Yash) भी फीस के मामले में पीछे नहीं हैं. वह इस फिल्म में रावण का रोल निभा रहे हैं और साथ ही प्रोडक्शन से भी जुड़े हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने एक पार्ट के लिए करीब 50 करोड़ रुपये लिए हैं. यानी दोनों पार्ट मिलाकर उनकी कमाई करीब 100 करोड़ रुपये हो सकती है.

साई पल्लवी ने ली इतनी फीस

अब बात करें साई पल्लवी (Sai Pallavi) की, जो माता सीता के रोल में नजर आएंगी. उनकी फीस बाकी बड़े सितारों के मुकाबले कम जरूर है, लेकिन उनके किरदार की अहमियत काफी ज्यादा है. उन्होंने एक पार्ट के लिए करीब 6 करोड़ रुपये लिए हैं और कुल मिलाकर उनकी फीस लगभग 12 करोड़ रुपये मानी जा रही है. वहीं सनी देओल (Sunny Deol) इस फिल्म में भगवान हनुमान का दमदार किरदार निभा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने एक पार्ट के लिए करीब 20 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. इस तरह दोनों पार्ट मिलाकर उनकी फीस करीब 40 करोड़ रुपये पहुंचती है. 

रवि दुबे ने ली सबसे कम फीस

टीवी इंडस्ट्री से पहचान बनाने वाले रवि दुबे (Ravi Dubey) भी इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं और लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं. उनकी फीस को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने करीब 2 से 4 करोड़ रुपये के बीच चार्ज किया है. इसके अलावा भी फिल्म में कई बड़े नाम शामिल हैं, लेकिन उनकी फीस को लेकर अभी साफ जानकारी सामने नहीं आई है. फिर भी इतना तय है कि यह फिल्म स्टारकास्ट के मामले में बेहद भव्य और महंगी साबित होने वाली है. 

ये भी पढ़ें: Ramayana Teaser: रणबीर कपूर की रामायण का टीजर हुआ रिलीज, फिर भी क्यों नहीं देख पा रहे लोग?

बजट और टीजर रिलीज के बारे में जानिए

बताते चलें कि इस फिल्म को नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) डायरेक्ट कर रहे हैं. रामायण को दो पार्ट में रिलीज करने की योजना है. पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज किया जाएगा. फिल्म का बजट इसे और खास बनाता है. अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार इसका कुल बजट 1200 करोड़ से लेकर 4000 करोड़ रुपये तक बताया जा रहा है. अगर ऐसा होता है तो यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल हो जाएगी.

टीजर को लेकर भी दिलचस्प बात सामने आई है. फिल्म की पहली झलक 30 मार्च को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में दिखाई गई थी. इस खास स्क्रीनिंग में फिल्म की टीम और कुछ चुनिंदा लोग शामिल हुए. यही वजह है कि भारत में दर्शक इसे तुरंत नहीं देख पाए. बताया जा रहा है कि फिल्म का टीजर 2 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा, जिसे खास मौके से जोड़कर पेश किया जा रहा है. इससे पहले मेकर्स ने ग्लोबल लेवल पर इसका माहौल बनाने की कोशिश की है.

 

ये भी पढ़ें: 'अपनी बीवी छोड़कर मुझसे शादी कर लो', मोनालिसा को लेकर को-एक्टर ने किया बड़ा खुलासा, कहा-फरमान को विदेश से मिल रही फंडिंग

 

Continue reading on the app

  Sports

MPL की नीलामी में आशुतोष शर्मा बने सबसे महंगे खिलाड़ी, 15 लाख में इस टीम ने खरीदा, अक्षत रघुवंशी पर भी लगी बड़ी बोली

मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) की नीलामी इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में चल रही है। दरअसल इस नीलामी ने मध्य प्रदेश के क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। बता दें कि मंगलवार को हुई बोली में आशुतोष शर्मा 15 लाख रुपए में बिककर सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। दरअसल मालवा स्टेलियंस ने … Tue, 31 Mar 2026 19:59:09 GMT

  Videos
See all

वाहन में भी काफ़िर मोमिन, इस मजहब ने कर डाला..आखिर इतना कूड़ा करकट, किसने दिमाग मे भर डाला ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T15:10:53+00:00

News Ki Pathshala Live | Sushant Sinha | तेल गैस का संकट अब खत्म नहीं होगा? | PM Modi | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T15:13:08+00:00

Iran Israel-US War: 'इस समय दुनिया में एक ही देश है जहां तेल का दाम नहीं बढ़ा है' | Hormuz | India #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T15:10:00+00:00

Maithili Thakur News: मैथिली ठाकुर ने नालंदा हादसे पर क्या कहा ? #shorts #ytshorts #nalanda #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T15:10:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers