'अपनी बीवी छोड़कर मुझ से शादी कर लो', मोनालिसा को लेकर को-एक्टर ने किया बड़ा खुलासा, कहा-फरमान को विदेश से मिल रही फंडिंग
Monalisa co-actor mukesh Exposed her: महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. अभी कुछ दिन पहले डायरेक्टर सनोज मिश्रा और मोनालिसा के बीच आरोप-प्रत्योरोप का सिलसिला चला था अब इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. जिसमें मोनालिसा के को-एक्टर ने कई खुलासे किए हैं. इतना ही नहीं सनोज मिश्रा का बचाव करते हुए फरमान खान पर भी खुलासे किए हैं. आइए जानते हैं.
द डायरी ऑफ मणिुपर में मोनालिसा के साथ काम करने वाले को-एक्टर मुकेश शर्मा का एक इंटरव्यू सामने आया है. मोनालिसा के संग छेड़ छाड वाले को झूठा बताते हुए कहा कि वो फिल्म मेकिंग समय मेरे साथ पार्टी और मस्ती करती थी. इतना ही नहीं उसका मुझसे अफेयर चल रहा था. फरमान खान के संग शादी झूठ है. उसने सनोज मिश्रा पर आरोप लगाने के लिए ये सब किया. इसके अलावा मोनालिसा के को-एक्टर ने कहा कि फरमान खान को इस्लमिक देशों से फंडिंग मिलती है.
'अपनी बीवी छोड़कर मुझे शादी कर लो',
मोनालिसा के को-एक्टर मुकेश ने कहा, 'अगर मोनालिसा के साथ कुछ गलत हुआ है तो उसने समय क्यों नहीं बोला. फिल्म मेकिंग के समय वो मेरे साथ मस्ती करती थी और पार्टी करती थी. अगर कोई महिला पीड़ित है तो क्या वो किसी फिल्म शूटिंग करेगी या पार्टी और मौज मस्ती करेगी? इसके आगे उन्होंने कहा खुलासा किया कि मोनालिसा का मेरे साथ अफेयर चल रहा था. आज वो उसी इंसान पर आरोप लगा रही है जिस इंसान ने उसे बेटी माना. अब वो कह रही है कि मेरे छेड़छाड़ की है. उस समय मेरे कहती थी. सच्चाई यह है कि वो मेरे साथ अफेयर में थी उसने कहा था कि मुझसे शादी करलो अपनी बीवी छोड़ दो मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं.'
'मोनालिसा ने डॉक्यूमेंट में उम्र कम कराई'
उन्होंने कहा कि मोनालिसा की मेरे पास कई वीडियो और रील्स हैं. आज जिस तरीके से सनोज मिश्रा पर आरोप लगा रही है उसे शर्म नहीं आती है उस शख्स के बड़े-बड़े बच्चे हैं. मुकेश ने दावा किया कि मोनालिसा जिस फरमान खान के जिस शख्स से शादी की है उसके पास इस्लामिक देशों से फंडिंग आती है. इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा, मोनालिसा एक साल पहले 2025 में 16 साल की थी और अब एक साल बाद 18 साल की हो जाती है. उसने फरमान से शादी करने के लिए डॉक्यूमेंट में बदलाव किया.
सनोज मिश्रा ने कर्ज लेकर फिल्म बनाई
मुकेश ने मानोलिस की आलोचना करते हुए कहा कि उस तुच्छ लड़की ने सनोज मिश्रा पर आरोप लगाए जिसने उसे पढ़ा-लिखाा और अपनी फिल्म में काम दिया. जिसे पढ़ाना लिखना नहीं आता उसके लिए कर्ज लेकर फिल्म बनाई. आज उसे हीरोइन बना दिया. इस इंटरव्यू में मुकेश ने मोनलिसा को लेकर कई खुलासे किए कि उनकी आंखों को लेकर वायरल किया गया था वो भी झूठ है.
मोनालिसा और सनोज मिश्रा का विवाद समझिए
साल 2025 में मोनालिसा महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने के दौरान वायरल हुई थी. इसके बाद समोज मिश्रा नाम के डायरेक्टर ने उनको लेकर 'द डायरी ऑफ मणिपुर' बनाई थी.
'PM की दी जिम्मेदारी को ईमादारी से निभाऊंगी', घरों में काम करने वालीं BJP प्रत्याशी कलिता माझी का संकल्प
West Bengal News: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का माहौल पूरी तरह गरमा चुका है. हर पार्टी के उम्मीदवार जनता को अपनी तरफ करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं. इसी बीच एक ऐसी उम्मीदवार की कहानी सामने आई है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ी हुई है. ये हैं औसग्राम सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रत्याशी कलिता माझी.
कौन हैं कलिता माझी
कलिता माझी कोई बड़ी नेता या अमीर परिवार से नहीं आतीं, बल्कि वो एक घरेलू सहायिका हैं. वह दो घरों में काम करके महीने के करीब 4 हजार रुपये कमाती हैं. लेकिन चुनाव आते ही उन्होंने अपने काम से एक महीने की छुट्टी ले ली है, ताकि पूरी तरह से प्रचार पर ध्यान दे सकें. उनका कहना है कि पार्टी और प्रधानमंत्री ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वो पूरी ईमानदारी से निभाना चाहती हैं.
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | BJP has fielded Kalita Majhi, who works as a house help, as its candidate from Aushgram in Purba Bardhaman district.
— ANI (@ANI) March 31, 2026
She says, "I will shoulder the responsibility given to me by PM and other officials. Health and education systems in… pic.twitter.com/DYabFidn8V
इलाके में स्वास्थ्य और शिक्षा की समस्या
कलिता का कहना है कि उनके इलाके औसग्राम में बहुत सारी बुनियादी समस्याएं हैं. सबसे बड़ी दिक्कत हेल्थ और एजुकेशन की है. उनके मुताबिक, या तो अच्छे स्कूल नहीं हैं, और जहां स्कूल हैं, वहां टीचर नहीं मिलते. इसी तरह, अगर कोई गरीब व्यक्ति बीमार पड़ जाए, तो उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ता है क्योंकि इलाके में सही मेडिकल सुविधा नहीं है.
TMC पर साधा निशाना
भाजपा उम्मीदवार ने All India Trinamool Congress (TMC) सरकार पर भी जमकर निशाना साधा. उनका आरोप है कि आदिवासी समाज के लिए सरकार ने खास कुछ नहीं किया. इलाके में पीने के पानी की भी भारी समस्या है और महिलाओं की सुरक्षा भी एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है. उन्होंने कहा कि कई बार महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं होती हैं, जिनके बारे में वे खुलकर बोल भी नहीं पातीं.
लगाए गंभीर आरोप
कलिता माझी ने TMC पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए. उनका कहना है कि 'तृणमूल मतलब भ्रष्टाचार और कोयला चोरी, मवेशी चोरी सहित बालू चोरी जैसे कई मामलों में पार्टी का नाम आता रहा है.' उनका दावा है कि वो घर की जिम्मेदारियां संभालते हुए भी चुनाव प्रचार कर रही हैं और उनके परिवार का उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है.
पहले भी लड़ चुकी हैं चुनाव
दिलचस्प बात ये है कि कलिता पहली बार चुनाव नहीं लड़ रही हैं. पिछली बार भी उन्होंने इसी सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें सिर्फ 12 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था. इस बार उन्हें पूरा भरोसा है कि वो जीत हासिल कर सकती हैं. उनका मानना है कि उनके परिवार और इलाके के लोग इस बार उनके साथ मजबूती से खड़े हैं.
बुनियादी समस्याओं पर करेंगी काम
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक कलिता माझी का कहना है कि उनका साधारण जीवन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. क्योंकि वे खुद गरीब और आम लोगों के बीच से आती हैं, इसलिए उन्हें उनकी समस्याएं अच्छी तरह समझ में आती हैं. वे कहती हैं कि अगर उन्हें जीत मिली, तो सबसे पहले इलाके की सड़क, पानी, घर और बिजली जैसी बुनियादी समस्याओं पर काम करेंगी.
कई गांवों में आज तक नहीं पहुंची बिजली
कलिता माझी ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की कई योजनाएं लोगों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पा रही हैं, और वे चाहती हैं कि उन योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे. उनके मुताबिक, कई गांव आज भी ऐसे हैं जहां बिजली तक नहीं है, जो कि आज के समय में बहुत बड़ी समस्या है.
महिलाओं की सुरक्षा पर जताई चिंता
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई. उनका कहना है कि समाज में ऐसी घटनाओं की कोई जगह नहीं होनी चाहिए और अगर राज्य में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद ऐसी घटनाएं होती हैं, तो यह बहुत ही शर्म की बात है.
यह भी पढ़ें: 'बंगाल की जनता BJP को बहुमत देगी', अमित शाह बोले-राज्य को घुसपैठियों से मुक्त कराना है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















