सेफ्टी मतलब महिंद्रा की ये SUV, 5-स्टार रेटिंग के साथ बनी देश की सबसे सुरक्षित कार; देखें टॉप-10 में कौन-कौन
भारतीय मार्केट में अब कार की मजबूती ही उसकी सबसे बड़ी पहचान बन गई है। भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) की ताजा रैंकिंग ने साफ कर दिया है कि देश की कार कंपनियां अब ग्लोबल स्टैंडर्ड की सुरक्षा दे रही हैं।
'तुम बिना कपड़ों के पूजा करो, मेरी तरह करोड़पति बन जाओगी,' कानपुर में अंधविश्वास के चलते ससुर ने बहू शर्मनाक हरकत
कानपुर से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर तंत्र-मंत्र के नाम पर प्रताड़ना, मारपीट और दहेज मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
आधी रात की पूजा और अजीब नियम
पीड़िता के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल का माहौल बदल गया. उसने बताया कि आधी रात के बाद घर में तंत्र-मंत्र से जुड़ी पूजा शुरू होती थी. सास और ससुर का दावा था कि इसी पूजा की वजह से परिवार को संपत्ति और सफलता मिली है, इसलिए इसमें शामिल होना जरूरी है.
महिला का आरोप है कि इस पूजा में शामिल होने के लिए उसे ऐसे नियम बताए गए, जो उसके लिए अस्वीकार्य थे. उसने इसका विरोध किया और साफ मना कर दिया.
विरोध करने पर बढ़ा दबाव
पीड़िता का कहना है कि जब उसने इन गतिविधियों में हिस्सा लेने से इनकार किया, तो उस पर दबाव बनाया गया. उसने आरोप लगाया कि पति और ससुर ने उसके साथ जबरदस्ती की और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया. ससुर ने कहा कि 'बिना कपड़ों के पूजा करोगी तो करोड़पति बन जाओगी मेरी तरह.'
महिला ने यह भी बताया कि उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. इसके बाद उसे जबरन पूजा में शामिल किया गया.
मारपीट और मानसिक उत्पीड़न के आरोप
शिकायत के अनुसार, विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई. उसने बताया कि उसे चप्पलों से पीटा गया और कहा गया कि उसके ऊपर किसी तरह का ‘प्रभाव’ है, जिसे दूर करना जरूरी है. पीड़िता का दावा है कि यह एक बार की घटना नहीं थी, बल्कि लगातार ऐसा होता रहा. इससे उसके मानसिक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर पड़ा.
दहेज की मांग ने बढ़ाई परेशानी
मामले में दहेज का एंगल भी सामने आया है. महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उससे दो करोड़ रुपये और एक किलो सोना लाने की मांग की. उसका कहना है कि उसके परिवार ने शादी में पहले ही भारी खर्च किया था, ऐसे में यह मांग पूरी करना संभव नहीं था.
पति पर भी गंभीर आरोप
पीड़िता ने अपने पति पर भी साथ न देने का आरोप लगाया है. उसने कहा कि जब उसने मदद मांगी, तो पति ने उसका साथ नहीं दिया और हमेशा अपने माता-पिता का पक्ष लिया. इससे उसकी स्थिति और भी कठिन हो गई.
मायके लौटकर दर्ज कराई शिकायत
लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर महिला जनवरी 2025 में अपने मायके लौट आई. वहां उसने अपने परिवार को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस से संपर्क किया गया. हालांकि, पीड़िता का आरोप है कि शुरुआत में एफआईआर दर्ज करने में देरी हुई और समझौते की कोशिशें होती रहीं. बाद में मामला दर्ज किया गया.
पुलिस जांच जारी
महिला थाने में दर्ज एफआईआर में पति, सास, ससुर, देवर समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और सबूतों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.
यह मामला न सिर्फ घरेलू हिंसा बल्कि अंधविश्वास और दहेज प्रथा जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों को भी उजागर करता है। फिलहाल जांच जारी है और सच सामने आने का इंतजार है.
यह भी पढ़ें - अप्रैल में सफर करने से पहले पढ़ लें ये खबर, कई ट्रेनें हैं कैंसिल; कई का रूट बदला
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation














.jpg)






