भारत में 2026 में चार और 2027 में दो सेमीकंडक्टर प्लांट तैयार हो जाएंगे : अश्विनी वैष्णव
सानंद (गुजरात), 31 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि 2026 में भारत में चार सेमीकंडक्टर प्लांट के तैयार होने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सानंद में केयन्स सेमीकॉन के ओएसएटी प्लांट का उद्घाटन करने के बाद, वैष्णव ने कहा: 2026 तक चार सेमीकंडक्टर प्लांट तैयार हो जाएंगे और 2027 तक दो प्लांट का काम पूरा हो जाएगा। भारत की पहली फैब्रिकेशन यूनिट 2028 तक धोलेरा में तैयार हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि केयन्स सेमीकॉन की सानंद यूनिट देश का दूसरा सेमीकंडक्टर प्लांट है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, माइक्रोन टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित देश के सबसे पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन 28 फरवरी को हुआ था और आज, 31 मार्च को, दूसरे प्लांट का उद्घाटन किया गया है। तीसरे प्लांट का उद्घाटन जुलाई में किया जाएगा।
वैष्णव ने कहा कि केयन्स सेमीकॉन की सानंद यूनिट ने मात्र 14 महीनों में नींव से लेकर औद्योगिक उत्पादन का सफर शुरू किया है।
उन्होंने आगे कहा कि यह विकास भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम की बढ़ती क्षमताओं को दर्शाता है और इसने देश भर के इंजीनियरों और छात्रों को प्रोत्साहित किया है।
वैश्विक प्रतिस्पर्धा पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, हमें गुणवत्ता और लागत के मामले में जीत हासिल करनी होगी; तभी हम विश्व स्तर पर अपनी स्थिति बनाए रख सकेंगे और मजबूत कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि मशीनरी, रसायन, गैस और परीक्षण अवसंरचना सहित एक व्यापक पारिस्थितिकी तंत्र के विकास द्वारा सेमीकंडक्टर कार्यक्रम को समर्थन दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा, लगभग 60,000 युवा इंजीनियरों को सिनॉप्सिस और कैडेंस जैसे विशिष्ट वैश्विक उपकरणों में प्रशिक्षित किया गया है।
वैष्णव ने आगे कहा कि 315 विश्वविद्यालयों से आए ये इंजीनियर चिप डिजाइन प्रयासों में योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा, इन युवा इंजीनियरों द्वारा डिजाइन की गई चिप्स चंडीगढ़ की एक प्रयोगशाला में निर्मित की जा रही हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि एनवीडिया, एएमडी और इंटेल सहित वैश्विक कंपनियां भारत में उन्नत चिप डिजाइन का काम कर रही हैं।
उन्होंने कहा, “भारत में बेहद जटिल 2 नैनोमीटर चिप्स डिजाइन किए जा रहे हैं,” और आगे जोड़ा, “हमारा दृष्टिकोण है डिजाइन इन इंडिया और मेक इन इंडिया है।”
अगले चरण का जिक्र करते हुए वैष्णव ने कहा, “सेमीकंडक्टर 2.0 के तहत, प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया है कि पूरा इकोसिस्टम – मशीनें, गैसें और रसायन – भारत में उपलब्ध होना चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा कि देश का लक्ष्य 2032 तक शीर्ष छह सेमीकंडक्टर देशों में और 2047 तक शीर्ष तीन देशों में शामिल होना है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वैभव सूर्यवंशी ने इस वजह से नहीं काटा बर्थडे केक, CSK को हराने के बाद किया दिलचस्प खुलासा
IPL 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट धूल चटाई और इस सीजन का जीत के साथ आगाज किया. इस मैच में ओपनिंग करते हुए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 17 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी पारी और राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. वैभव ने आरआर के लिए सबसे बड़ी पारी खेली. वहीं 27 मार्च को वैभव का बर्थडे था, लेकिन उन्होंने केक नहीं काटा था. वैभव ने जीत के बाद केक नहीं काटने के पीछे का दिलचस्प खुलासा किया.
वैभव सूर्यवंशी ने क्यों नहीं काटा बर्थडे केक?
चेन्नई सुपर किंग्स को हराने के बाद मैच प्रेजेंटेशन के दौरान जब वैभव सूर्यवंशी से पूछा गया कि उन्होंने 27 मार्च को अपना बर्थडे कैसे मनाया था. वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि उन्होंने अपना बर्थडे केक नहीं काटा था. उन्होंने इसके पीछा का दिलचस्प खुलासा किया है. वैभव सूर्यवंशी ने कहा, मैंने बर्थडे पर कुछ खास नहीं किया. केक काटने का प्लान था, लेकिन मैं जल्दी सो गया, क्योंकि सब चेहरे पर केक लगा देते हैं. उनका ये जवाब सुनकर कमेंटेटर हंस पड़े.
????????
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2026
Vaibhav Sooryavanshi was in his element tonight ????
Relive his blistering knock ▶️ https://t.co/7kNFM36DV5#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvCSK pic.twitter.com/eGKKxlNdHv
वैभव सूर्यवंशी ने खेली मैच विनिंग पारी
वैभव सूर्यवंशी ने भले ही अपना बर्थडे सेलीब्रेट न किए हों, लेकिन 3 बाद ही उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के पहले ही मैच में सबसे बड़ी पारी खेली. वैभव ने इस मैच में सिर्फ 15 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था. यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक था. उन्होंने संयुक्त रूप से बराबरी की थी. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 17 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 5 छक्का निकला. उनके उस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के दिए 128 रनों के लक्ष्य को 12.1 ओवरों में ही 2 विकेट गंवाकर आसानी से हासिल कर लिया.
मगर फिर भी वैभव को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड के लिए नहीं चुना गया. प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के 30 वर्षीय तेज गेंदबाज नंद्रे बर्गर को दिया गया, क्योंकि उन्होंने पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी की थी और संजू सैमसन समेत 2 विकेट चटकाए थे, जिसकी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही और टीम फिर उबर नहीं पाई.
1⃣5⃣-ball FIFTY????
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2026
That's the 3⃣rd joint-fastest half-century in #TATAIPL ????????
Vaibhav Sooryavanshi goes back for an entertaining 52(17) ????
Updates ▶️ https://t.co/UzbuFk5G26#KhelBindaas | #RRvCSK pic.twitter.com/NOgpUvNiwL
वैभव सूर्यवंशी ने बताया पावरप्ले का गेम प्लान
IPL 2026 के अपने पहले ही मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अपने गेम प्लान को लेकर बताया कि पावरप्ले में अच्छी से खेलें. शुरुआत में थोड़ी मुश्किल थी, लेकिन जैसे-जैसे बॉल पुरानी हुई वैसे ही बल्ले पर अच्छे से आने लगी. मैं डिफेंस के बारे में भी सोचता हूं, लेकिन छोटे टारगेट का पीछा करते हुए पावरप्ले बहुत अहम होता है. अगर उस समय गेंदबाज हावी हो जाएं तो मैच पलट सकता है, लेकिन हमारा पावरप्ले शानदार रहा.
IPL 2026 के अपने पहले ही मैच में धमाल मचाने वाले राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज ने आगे कहा, "कोच ने खास तौर पर यह नहीं कहा कि गेंदबाज मुझे अटैक करेंगे. उनको छोड़कर बाकी पूरी दुनिया ये बोल रही थी. कोच ने मुझे भरोसा दिया और कहा कि मैं अपना नेचुरल गेम के साथ खेलूं और स्थिति के अनुसार बल्लेबाजी करूं."
First ball of IPL 2025: SIX ????????
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 30, 2026
Second ball of IPL 2026: SIX ????????pic.twitter.com/oJjCeUhf5p
यह भी पढ़ें: KISS किया, गले लगाया और आंखों से छलके आंसू, रवींद्र जडेजा ने CSK पर खुलेआम ऐसे लुटाया प्यार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















