Responsive Scrollable Menu

इंडिगो ने आईएटीए के महानिदेशक विलियम वॉल्श को नियुक्त किया सीईओ

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड ने मंगलवार को विलियम वॉल्श को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है, हालांकि यह नियुक्ति नियामकीय मंजूरी के अधीन है। इससे पहले इसी महीने पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि वॉल्श का कार्यकाल इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) में 31 जुलाई 2026 को समाप्त होगा और वह 3 अगस्त 2026 तक इंडिगो से जुड़ सकते हैं।

विलियम वॉल्श, जिन्हें विली के नाम से भी जाना जाता है, वर्तमान में आईएटीए के डायरेक्टर जनरल हैं। इससे पहले वह ब्रिटिश एयरवेज और इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप (आईएजी) के सीईओ रह चुके हैं, जिसमें एर लिंगस, इबेरिया, लेवल और वुएलिंग जैसी एयरलाइंस शामिल हैं।

इंडिगो के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने कहा कि बड़े स्तर पर एयरलाइन संचालन का अनुभव और जटिल बाजार स्थितियों को संभालने की क्षमता वॉल्श को इस पद के लिए उपयुक्त बनाती है।

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में एल्बर्स ने इस्तीफा दिया था। उन्होंने करीब तीन साल तक इंडिगो का नेतृत्व किया और इस दौरान एयरलाइन ने तेजी से विकास भी किया, हालांकि दिसंबर में कंपनी को अपने सबसे बड़े फ्लाइट संकट का सामना करना पड़ा था।

इंडिगो के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया ने कहा कि कंपनी अब बदलाव और विकास के नए दौर में प्रवेश कर रही है और ऐसे समय में वॉल्श का जुड़ना महत्वपूर्ण है।

अपने नए पद पर वॉल्श एयरलाइन के पूरे संचालन और रणनीतिक दिशा के लिए जिम्मेदार होंगे। उनका फोकस ऑपरेशनल परफॉर्मेंस को मजबूत करने, नेटवर्क और कमर्शियल रणनीति को आगे बढ़ाने और ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने पर रहेगा।

वॉल्श ने कहा कि एविएशन सेक्टर तेजी से बदल रहा है और इंडिगो इस बदलाव में अग्रणी भूमिका निभाने की स्थिति में है। उन्होंने संगठन के साथ मिलकर उत्कृष्टता, नवाचार और सहयोग की संस्कृति को मजबूत करने की बात कही।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

शमी बोले- क्रिकेट से बोर हुआ तो ही रिटायरमेंट लूंगा:अभी खेल का पूरा मजा ले रहा हूं; लखनऊ से IPL खेलेंगे

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा कि वह अभी रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोच रहे हैं। वे तभी क्रिकेट छोड़ेंगे जब उन्हें खेल से बोरियत होगी। चयन या उम्र उनके फैसले का आधार नहीं होंगे। परफॉर्मेंस पर फोकस, सिलेक्शन पर नहीं 35 साल के शमी पिछले एक साल से टीम इंडिया से बाहर हैं, जबकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। बंगाल के लिए 67 विकेट लिए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिली। शमी ने कहा कि वे अपने प्रदर्शन पर ध्यान दे रहे हैं। उनके मुताबिक, एक खिलाड़ी के तौर पर वह अपनी जिम्मेदारी पूरी करेंगे, बाकी चयन उनके नियंत्रण में नहीं है। रिटायरमेंट का फैसला खुद लेंगे एक इंटरव्यू में शमी ने कहा कि जब खिलाड़ी के मन में रिटायरमेंट का ख्याल आता है, तो वह थक चुका होता है। उन्होंने कहा कि वह न तो थके हैं और न ही बोर हुए हैं। उन्होंने कहा, जिस दिन उन्हें लगेगा कि अब खेल में मजा नहीं आ रहा या आलस महसूस हो रहा है, उसी दिन वह क्रिकेट छोड़ देंगे। IPL में नई टीम के साथ उतरेंगे शमी इस बार IPL में लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीम ने उन पर भरोसा जताया है और वह उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। ----------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव का पहली बॉल पर कैच छूटा:सिक्स लगाकर फिफ्टी पूरी की, जडेजा ने दुबे को आउट करके गन सेलिब्रेशन किया; मोमेंट्स राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ IPL 2026 की शुरुआत की। टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में चेन्नई 19.4 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। राजस्थान ने 12.1 ओवर में 2 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: 6,6,6,6,6,6…रोहित शर्मा ने मारे 11 छक्के, बल्ले से दिया करारा जवाब

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा ने महज 38 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली थी. इस खिलाड़ी की फॉर्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें हिटमैन 11 छक्के लगाते दिख रहे हैं. Tue, 31 Mar 2026 18:38:12 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Update: ईरान ने UK के डिएगो गार्सिया बेस पर बोला हमला | Diego Garcia Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T14:05:23+00:00

Iran US War Update: किन-किन देशों के पास होर्मुज का 'एंट्री पास'! | Strait of hormuz | Middle east #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T14:04:22+00:00

Bihar New CM Live: MLC पद से इस्तीफा के बाद नीतीश ने कर दिया खेल!| Nitish Kumar Resign | BJP | JDU #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T14:03:05+00:00

Trump Big Action on Pakistan LIVE: ईरान से पहले Pakistan स्वाहा! | Iran Israel War | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T14:03:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers