'Dhurandhar 2' ने हॉलीवुड मूवीज के बीच बनाई जगह, टॉप फिल्मों की लिस्ट में इस नंबर पर पहुंची
Dhurandhar 2 Box Office Record: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद से अब तक कई रिकॉर्ड्स बना लिए हैं. इस फिल्म ने पहले ही दिन हिंदी फिल्म और साउथ की बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स धराशायी किए. यहां तक की ओवरसीज मार्केट में प्रभाष की फिल्म बाहुबली 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया. हालांकि आप भी जानते होगें ये फिल्म रोज नए-नए कीर्तिमान रच रही है लेकिन हम आपको इस फिल्म का एक अनोखा रिकॉर्ड बताएंगे जिसे जानकार आपको भी गर्व होगा कि भारत की फिल्में ग्लोबल स्टेज पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और हॉलीवुड की फिल्मों से टक्कर ले रही हैं. आइए जानते हैं इस रिकॉर्ड के बारे मे-
टॉप-10 लिस्ट में शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 फिल्म ने दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इस साल की टॉप-10 फिल्मों की लिस्ट में जगह बनाई है. इसने इस लिस्ट में 10वें नंबर पर अपनी जगह बनाई है. इस अचीवमेंट के साथ फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. शुरुआत में मिली शानदार ओपनिंग ने इसे अच्छी बढ़त जरूर दी, लेकिन असली बात यह रही कि फिल्म ने उसके बाद भी अपनी पकड़ बनाए रखी और लगातार कमाई के दम पर इस मुकाम तक पहुंची.
हॉलीवुड फिल्मों के बीच बनाई जगह
रिपोर्ट्स के अनुसार, धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड 147,425,882 डॉलर की कमाई करके ये मुकाम हासिल किया है. इसे भारतीय रुपयों में बदले तो ये करीब 1350 करोड़ रुपये से ज्यादा बैठते हैं. जबकि इस लिस्ट में टॉप पर चीन की पेगासस 3 (Pegasus 3) फिल्म है. वहीं, दूसरे और तीसरे पर हॉलीवुड की 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' और 'हॉपर्स' जैसी फिल्में है. ऐसे में धुरंधर 2 ने इन इंटरनेशल लेवल की फिल्मों की लिस्ट में जगह बनाकर एक खास अचीवमेंट हासिल की है.
ये भी पढ़ें: रामायण के लक्ष्मण के घर में अंजान शख्स ने की घूसने की कोशिश, सिक्योरिटी को दिया झांसा, पता चलने पर लिया ये एक्शन
ग्लोबल लिस्ट में शामिल होना है खास
दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की टॉप-10 लिस्ट में जगह बनाना किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. इस लिस्ट में हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के साथ मुकाबला होता है, ऐसे में किसी हिंदी फिल्म का इसमें शामिल होना अपने आप में बड़ी बात है. धुरंधर 2’ ने यह साबित किया है कि अब इंडियन फिल्में सिर्फ इंडिया तक लिमिटेड नहीं हैं, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी अपनी पहचान बना रही हैं. फिल्म को अलग-अलग देशों में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जिसने इसकी ग्लोबल रैंकिंग को मजबूत किया.
पहले भी बनाई है जगह
अगर पिछली फिल्मों पर नजर डालें तो इंडियन सिनेमा पहले भी इस तरह की ग्लोबल लिस्ट में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है. दंगल (Dangal) एक बड़ी मिसाल रही है, जिसने दुनिया भर में जबरदस्त कमाई कर टॉप फिल्मों में जगह बनाई थी. इसके अलावा बाहुबली 2 (Baahubali 2: The Conclusion) और आरआरआर (RRR) जैसी फिल्मों ने भी इंटरनेशनल स्तर पर भारत का नाम रोशन किया. इन फिल्मों ने यह दिखाया कि भारत की फिल्मो की स्टोरी दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आ सकती हैं.
आगे और कमाई करने की उम्मीद
धुरंधर 2 फिल्म अपनी रिलीज के 12 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है. हालांकि वीकडेज में इसकी कमाई में कमी देखी गई है. लेकिन जिस तरीके से फिल्म को लेकर लोगों के बीच अभी भी क्रेज बना हुआ, उसे देखकर लगता है कि ये अभी और बड़ी कमाई करेगी. इस फिल्म ने 12वें दिन यानी दूसरे मंडे को 25.50 रुपये की कमाई की है. वहीं, संडे को इसने 68 करोड़ रुपये से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था.
ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection: 12वें दिन ‘धुरंधर 2’ की कमाई में गिरावट, फिर भी 'KGF 2' के कलेक्शन को दे डाली मात
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर करें बजरंगबली के 108 नामों का जाप, दूर होगा मांगलिक दोष!
Hanuman Jayanti 2026: पंचांग के अनुसार, इस साल हनुमान जयंती का पर्व 2 अप्रैल 2026 को मनाया जाने वाला है. हनुमान जी कलियुग के देवता माने जाते हैं. हनुमान जी जिन्हें संकटमोचन भी कहा जाता है. हनुमान जयंती के अवसर पर हमें उनकी पूजा जरूर करनी चाहिए. दरअसल, यह पर्व बजरंगबली के जन्म का उत्सव होता है. हनुमान जी की पूजा में हमें उनके 108 नामों का जाप भी करना चाहिए. मान्यता है कि इसे करने से हनुमान जी जीवन के सभी कष्ट दूर कर देते हैं. आइए पढ़ते हैं हनुमान जी के नाम.
हनुमान जयंती का महत्व (Hanuman Jayanti 2026 Significance)
द्रिक पंचांग के अनुसार, मान्यता है कि हनुमान जी का जन्म चैत्र पूर्णिमा पर मंगलवार के दिन सूर्योदय उपरान्त हुआ था. उनका जन्म चित्रा नक्षत्र तथा मेष लग्न में हुआ था. हनुमान जी को महावीर, बजरंगबली, आंजनेय, पवनपुत्र, अंजनीपुत्र, केसरी नंदन और मारुति आदि पवित्र नामों से भी जाना जाता है. उन्हें वायुदेव के पुत्र के रूप में भी वर्णित किया गया है. भगवान हनुमान आजीवन ब्रह्मचारी हैं. हनुमान जी ने अपना समस्त जीवन भगवान राम की सेवा में समर्पित कर दिया तथा उन्होंने कभी विवाह नहीं किया.
हनुमान जी के अवतार एवं स्वरूप
पंचमुखी हनुमान स्वरूप, हनुमान जी के लोकप्रिय रूपों में से एक है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान हनुमान ने महिरावण नामक दैत्य का संहार करने हेतु पंचमुखी हनुमान धारण किया था. पंचमुखी अर्थात, हनुमान जी का पांच मुखों वाला स्वरूप, इसमें उत्तर दिशा की ओर श्री वराह, दक्षिण दिशा की ओर श्री नृसिंह, पश्चिम दिशा की ओर श्री गरुड, आकाश की ओर श्री हयग्रीव तथा पूर्व दिशा की ओर स्वयं हनुमान जी का श्रीमुख होता है.
हनुमान जी के 108 नाम (Hanuman Ji Ke 108 Naam)
1. ॐ पूर्णवैराग्यसागराय नमः
2. ॐ पूर्णानन्दाय नमः
3. ॐ पूर्णसत्वाय नमः
4. ॐ द्वैतशास्त्रप्रणेत्रे नमः
5. ॐ वेदव्यासमतानुगाय नमः
6. ॐ दुर्वादिगजसिंहस्य तर्कशास्त्रस्य खण्डनाय नमः
7. ॐ साङ्ख्यशास्त्रस्य दूषकाय नमः
8. ॐ बौद्धागमविभेत्त्रे नमः
9. ॐ यतिरूपाय नमः
10. ॐ महामतये नमः
11. ॐ पूर्णबोधाय नमः
12. ॐ व्यासशिष्याय नमः
13. ॐ द्रौपदीप्राणवल्लभाय नमः
14. ॐ दुर्योधननिहन्त्रे नमः
15. ॐ सौगन्धिकापहर्त्रे न
16. ॐ जरासन्धविमर्दनाय नमः
17. ॐ कीचकमर्दनाय नमः
18. ॐ विराटनगरे गूढचराय नमः
19. ॐ बहुकान्तिमते नमः
20. ॐ पाण्डुपुत्राय नमः
21. ॐ पाञ्चाल्युद्वाहसञ्जातसम्मोदाय नमः
22. ॐ कुलालगृहमध्यगाय नमः
23. ॐ नित्यं भिक्षाहाररताय नमः
24. ॐ तद्ग्रामपरिरक्षकाय नमः
25. ॐ बलासुरवधोद्युक्ताय नमः
26. ॐ धनञ्जयसहायवते नमः
27. ॐ पाण्डुपुत्राय नमः
28. ॐ हिडिम्बासुरमर्दनाय नमः
29. ॐ लाक्षागृहाद्विनिर्मुक्ताय नमः
30. ॐ भीमपराक्रमाय नमः
31. ॐ भीमाय नमः
32. ॐ कुन्तीगर्भसमुत्पन्नाय नमः
33. ॐ रामकार्यधुरन्धराय नमः
34. ॐ रामाभिषेकलोलाय नमः
35. ॐ भरतानन्दवर्धनाय नमः
36. ॐ लोहितास्याय नमः
37. ॐ रामपादसमीपस्थाय नमः
38. ॐ लक्ष्मणप्राणरक्षकाय नमः
39. ॐ कपीनां प्राणदात्रे नमः
40. ॐ सञ्जीवाचलभेदकाय नमः
41. ॐ रामवाहनरूपाय नमः
42. ॐ सर्वभूतभयापहाय नमः
43. ॐ महादर्पाय नमः
44. ॐ लोकनाथाय नमः
45. ॐ लोकरञ्जकाय नमः
46. ॐ सुरेशाय नमः
47. ॐ सर्वलोकेशाय नमः
48. ॐ बुद्धिमते नमः
49. ॐ शब्दशास्त्रविशारदाय नमः
50. ॐ महावेगाय नमः
51. ॐ मुख्यप्राणाय नमः
52. ॐ ज्ञानदोत्तमाय नमः
53. ॐ सर्वज्ञाय नमः
54. ॐ सर्वशास्त्रसुसम्पन्नाय नमः
55. ॐ कनकाङ्गदभूषणाय नमः
56. ॐ कौपीनकुण्डलधराय नमः
57. ॐ प्रियदर्शकाय नमः
58. ॐ श्रीवश्याय नमः
59. ॐ चूडामणिप्रदात्रे नमः
60. ॐ कपियूथप्ररञ्जकाय नमः
61. ॐ कपिराजाय नमः
62. ॐ तीर्णाब्धये नमः
63. ॐ लङ्कापुरविदाहकाय नमः
64. ॐ दशास्यसल्लापपराय नमः
65. ॐ अव्ययाय नमः
66. ॐ ब्रह्मास्त्रवशगाय नमः
67. ॐ दशकण्ठसुतघ्नाय नमः
68. ॐ पञ्चसेनाग्रमर्दनाय नमः
69. ॐ वीराय नमः
70. ॐ मन्त्रिपुत्रहराय नमः
71. ॐ अशोकवननाशकाय नमः
72. ॐ दिव्याय नमः
73. ॐ महारूपधराय नमः
74. ॐ सीताहर्षविवर्धनाय नमः
75. ॐ रामाङ्गुलिप्रदात्रे नमः
76. ॐ सीतामार्गणतत्पराय नमः
77. ॐ देवाय नमः
78. ॐ लङ्कामोक्षप्रदाय नमः
79. ॐ छायाग्रहनिवारकाय नमः
80. ॐ मैनाकगर्वभङ्गाय नमः
81. ॐ सिंहिकाप्राणनाशकाय नमः
82. ॐ सीताशोकविनाशिने नमः
83. ॐ श्रीरामकिङ्कराय नमः
84. ॐ पुण्याय नमः
85. ॐ वृक्षधराय नमः
86. ॐ ब्रह्मचारिणे नमः
87. ॐ महागुरवे नमः
88. ॐ पूर्णप्रज्ञाय नमः
89. ॐ महाभीमाय नमः
90. ॐ पूर्णप्रज्ञाय नमः
91. ॐ मुख्यप्राणाय नमः
92. ॐ ब्राह्मणप्रियाय नमः
93. ॐ ब्रह्मण्याय नमः
94. ॐ महारूपाय नमः
95. ॐ महासत्त्वाय नमः
96. ॐ वज्रप्रहारवते नमः
97. ॐ वज्रिणे नमः
98. ॐ महाकायाय नमः
99. ॐ सूर्यश्रेष्ठाय नमः
100. ॐ केसरीनन्दनाय नमः
101. ॐ सूरिणे नमः
102. ॐ हरिश्रेष्ठाय नमः
103. ॐ रामदूताय नमः
104. ॐ महाबलाय नमः
105. ॐ वायुसूनवे नमः
106. ॐ अञ्जनापुत्राय नमः
107. ॐ हनुमते नमः
108. ॐ महाहनवे नमः।।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)







