Ramayana Teaser: रणबीर कपूर की रामायण का टीजर हुआ रिलीज, फिर भी क्यों नहीं देख पा रहे लोग?
Ramayana Teaser Out: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पिछले काफी समय से अपनी मचअवेटेड फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं. पिछले साल फिल्म की पहली झलक देखने को मिली थी, जिसमें स्टार्स के नाम से पर्दा उठा था. इस मूवी में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे तो वहीं साउथ की एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) माता सीता बनने वाली हैं. वहीं, अब फिल्म की पहली झलक यानी टीजर रिलीज किया है. लेकिन भारत में लोग इसे नहीं दे पा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं, इस बारे में-
रामायण की पहली झलक आई सामने
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है. अब मेकर्स ने इसके प्रमोशन की शुरुआत कर दी है और इस ऐतिहासिक फिल्म की पहली झलक यानी टीजर रिलीज किया कर दिया गया है. लेकिन भारत में लोग इसे नहीं देख पा रहे हैं. तो बता दें कि मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक लॉस एंजिल्स के एक आईमैक्स थिएटर में दिखाई है. इस इवेंट में फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा, एक्टर रणबीर कपूर और निर्देशक नितेश तिवारी भी शामिल हुए थे.
2 seconds of Ranbir Kapoor as Bhagwan Ram and the theater reaction was epic ????#RanbirKapoor #Ramayana pic.twitter.com/E6ijZy8C1H
— RK ???? (@_RK88Varun_) March 30, 2026
रणबीर ने समझाया मर्यादा पुरुषोत्तम का मतलब
इस इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिनमें से एक रणबीर कपूर का भी है, जिसमें एक्टर भगवान राम के किरदार के बारे में लोगों को बता रहे हैं. रणबीर ने भगवान राम को केवल एक पौराणिक कैरेक्टर के रूप में ही नहीं बल्कि विदेशी दर्शकों को मर्यादा पुरुषोत्तम शब्द से भी अवगत कराया. रणबीर ने भगवान राम के बारे में लोगों को समझाते हुए कहा, 'भगवान राम सदियों से दुनियाभर में अरबो लोगों के मार्गदर्शक रहे हैं और आगे भी रहेंगे. वे करुणा, साहस, क्षमा और धर्म के प्रतीक हैं. उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, जिसका मतलब आदर्श पुरुष होता है.'
Superstar Ranbir Kapoor talking about Prabhu Shree Rama in Los Angeles, Usa during Ramayana Glimpse Screening Event pic.twitter.com/jHmKlHJ9jq
— The Ramayana ???? (@RamayanaSaga) March 30, 2026
someone in the crowd: "we're proud of you"
— ???? (@premkinaiyyaaa) March 31, 2026
just day one, first glimpse of rama and he’s already getting so much love. this is only the beginning. he’s gonna prove himself big time.
Ranbir Kapoor you’re so loved!! ???????? pic.twitter.com/XfSUGJRDhD
ये भी पढ़ें- Ramayana: 'अरबों लोगों के मार्गदर्शक हैं भगवान राम', रणबीर कूपर ने विदेश में समझाया मर्यादा पुरुषोत्तम का मतलब
भारत में कब देख पाएंगे टीजर?
कुछ दिनों पहले फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने पोस्ट कर बताया था कि फिल्म की झलक कब देखने को मिलेगी. उन्होंने लिखा- 'हम अगली झलक ‘राम’ को 2 अप्रैल को, हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर शेयर करने के लिए एक्साइटेड, जहां हम अपने कई सालों की मेहनत को एक ग्रैंड वर्ल्ड रिवील के जरिए फैंस के साथ साझा करेंगे और इस खास पल को पूरी दुनिया में सेलिब्रेट करेंगे. आपके प्यार, विश्वास और धैर्य के लिए धन्यवाद, नमित मल्होत्रा.' वहीं, अब राम की अगली झलक की अनाउंसमेंट होने के बाद से फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है.
बेहद लंबी है फिल्म की स्टार कास्ट
बता दें, 'रामायण' एक मल्टी स्टारर फिल्म होने वाली है और इसमें कई बड़े-बड़े स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में दिखेंगे. जबकि साउथ स्टार यश रावण के रोल में नजर आएंगे. वहीं सनी देओल हनुमान बनेंगे तो रवि दुबे लक्ष्मण का रोल निभाएंगे. इनके अलावा फिल्म में अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन, लारा दत्ता, अनिल कपूर, अमिताभ बच्चन, आदिनाथ कोठारे, शीबा चड्ढा, बॉबी देओल, विजय सेतुपति, विक्रांत मैसी, रकुलप्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, मोहित रैना, कुणाल कपूर और विवेक ओबेरॉय जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें- Ramayana: रणबीर कपूर का ‘राम’ लुक इस दिन होगा रिवील, बजरंगबली से जुड़ा है कनेक्शन, प्रोड्यूसर का ऐलान
Thalapati Vijay Net Worth: लग्जरी कारों से लेकर आलिशान घर और डायमंड तक जानें कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं विजय थालापति
Thalapati Vijay Net Worth: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रहे थलपति विजय अब एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं. कई वर्षों तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखने का बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, जिसके बाद से वे लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. चुनाव प्रक्रिया के तहत विजय ने अपना नामांकन दाखिल किया और इसके साथ ही अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा भी हलफनामे में दिया. यह खुलासा सामने आते ही उनकी कुल संपत्ति चर्चा का बड़ा विषय बन गई.
400 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
हलफनामे के अनुसार, विजय के पास लगभग 404.58 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है. वहीं उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम के पास करीब 15.51 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई गई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय के बैंक खातों में बड़ी रकम जमा है. इंडियन ओवरसीज बैंक की सालिग्रामम शाखा में उनके सेविंग अकाउंट में लगभग 213.36 करोड़ रुपये जमा हैं. इसके अलावा एक्सिस बैंक की इंदिरा नगर शाखा में करीब 5.79 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट भी है.
यह आंकड़े बताते हैं कि विजय सिर्फ एक सफल अभिनेता ही नहीं, बल्कि मजबूत वित्तीय योजना वाले निवेशक भी हैं.
लग्जरी लाइफस्टाइल की झलक
विजय का लाइफस्टाइल भी किसी से छिपा नहीं है. उनके पास कई महंगी और लग्जरी कारें हैं, जिनमें BMW 530 और Toyota Vellfire जैसी गाड़ियां शामिल हैं। इन वाहनों की कुल कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
इसके अलावा विजय ने अपने हलफनामे में 883 ग्राम सोने के गहनों का जिक्र किया है, जिनकी कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपये है. उनकी पत्नी संगीता के पास इससे भी अधिक सोना है करीब 391 सॉवरेन, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है. परिवार के पास लगभग 1 करोड़ रुपये के हीरे भी मौजूद हैं.
निवेश में भी आगे
विजय ने केवल बैंक बैलेंस और संपत्ति तक ही खुद को सीमित नहीं रखा है. उन्होंने विभिन्न कंपनियों, ट्रस्टों और सामाजिक संस्थाओं में भी निवेश किया हुआ है. हलफनामे के मुताबिक, उन्होंने देश और विदेश में अलग-अलग संस्थाओं में 56 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है. यह निवेश शिक्षा, सामाजिक कार्यों और व्यावसायिक क्षेत्रों में किया गया है, जो उनकी दूरदर्शी सोच को दर्शाता है.
राजनीति में नई पारी
विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेट्ट्रि कझगम (TVK) के जरिए चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है. उनके इस कदम को तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. फिल्मी दुनिया से राजनीति में आने वाले सितारों की लंबी परंपरा रही है, लेकिन विजय की लोकप्रियता और उनकी साफ-सुथरी छवि उन्हें अलग बनाती है.
क्या बदलेगी राजनीति की दिशा?
विजय की एंट्री से तमिलनाडु की राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है. उनके फैंस और समर्थकों को उम्मीद है कि वह अपने नए सफर में भी उतने ही सफल होंगे जितने वह फिल्मों में रहे हैं. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या विजय अपनी लोकप्रियता को वोटों में बदल पाएंगे और राजनीति में भी नई पहचान बना सकेंगे.
यह भी पढ़ें - तमिलनाडु में तीन टोल प्लाजा पर ‘बैरियर-फ्री’ टोल सिस्टम लागू करने की तैयारी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















