यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 27 IPS अफसरों का हुआ तबादला...13 जिलों के कप्तान भी बदले
इस फेरबदल में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। अमरोहा के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद और हमीरपुर की पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा को लखनऊ में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, प्रशिक्षण के इंस्पेक्टर जनरल चंद्र प्रकाश को एक महत्वपूर्ण सुरक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जालौन के पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार को अयोध्या भेजा गया है, जहां वे स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (एसएसएफ) की कमान संभालेंगे
अमेरिका-ईरान युद्ध से सोने में 17 वर्षों में सबसे बड़ी गिरावट, एक महीने में 14 प्रतिशत से अधिक लुढ़का
नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते सोने में मार्च में 17 वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है और इस दौरान कीमती घातु करीब 14.5 प्रतिशत सस्ती हो गई है।
इससे पहले सोने में इतनी बड़ी गिरावट करीब 17 वर्ष पहले देखी गई थी, जब अक्टूबर 2008 में सोने का दाम करीब 16.8 प्रतिशत कम हो गया है।
मौजूदा समय में कॉमेक्स पर सोना 4,600 डॉलर प्रति औंस के आसपास है, जो कि इस महीने की शुरुआत में सोना 5,400 डॉलर प्रति औंस के आसपास था।
जानकारों का कहना है कि सोने में आई तेज गिरावट की वजह मुनाफावसूली, डॉलर इंडेक्स में तेजी आना, बॉन्ड यील्ड का बढ़ना और कच्चे तेल जैसी अन्य कमोडिटी में तेजी आना था। इन सभी फैक्टर्स ने मिलकर सोने पर दबाव बनाने का काम किया।
जानकारों ने आगे बताया कि पिछले चार वर्षों में सोने के व्यापार का तरीका बदल गया है।
उन्होंने कहा, “यूक्रेन युद्ध से पहले, सोने की कीमत बॉन्ड यील्ड और अमेरिकी डॉलर के विपरीत होती थी; यानी जब ये सूचकांक गिरते थे तो सोने की कीमत बढ़ती थी, और जब ये सूचकांक बढ़ते थे तो सोने की कीमत गिरती थी।”
उन्होंने आगे कहा, “यूक्रेन युद्ध के बाद की अवधि ने इन संबंधों को पूरी तरह से उलट दिया, विशेष रूप से 2025 और 2026 की शुरुआत में जब सोने की कीमत में बहुत तेजी से वृद्धि हुई थी।”
ईरान युद्ध के बाद, सोने ने अपने अधिक पारंपरिक संबंधों को फिर से अपना लिया है।
उन्होंने कहा, “बॉन्ड यील्ड और अमेरिकी डॉलर दोनों में वृद्धि हुई है, तब सोने ने इन मापदंडों के प्रति अपनी पारंपरिक विपरीत संवेदनशीलता प्रदर्शित की है, जिसके परिणामस्वरूप इसकी कीमत में गिरावट आई है।”
हालांकि, बीते एक साल में सोने में रिकॉर्ड रैली देखने को मिली है। डॉलर में सोने का दाम बीते एक साल में 45 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुका है। वहीं, छह महीने में सोने में करीब 18 प्रतिशत की तेजी देखी गई है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation




















