Responsive Scrollable Menu

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती के दिन घर ले आएं ये 5 शुभ चीजें, बजरंगबली के आशीर्वाद से दिन दोगुनी रात चौगुनी होगी तरक्की

Hanuman Jayanti 2026: हिंदू धर्म में हनुमान जी की पूजा विशेष महत्व बताया गया है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा के दिन ही बजरंगबली का जन्म हुआ था. इस साल चैत्र मास की पूर्णिमा और हनुमान जयंती 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा. हनुमान जयंती भगवान हनुमान के प्रति भक्ति और श्रद्धा का उत्सव है. यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. यह भक्तों को शक्त साहस और आत्मविश्वास प्रदान करता है. मान्यता है कि हनुमान जयंती के दिन घर पर कुछ शुभ चीजें लाने से बजरंगबली का आशीर्वाद मिलता है जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं. चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो शुभ चीजें. 

हनुमान जयंती के दिन घर ले ये 5 शुभ चीजें 

सिंदूर 

हनुमान जी को सिंदूर बेहद पसंद है. मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से उन्हें सिंदूर अर्पित करते हैं उन पर बजरंगबली की कृपा बनी रहती है. हनुमान जयंती के दिन घर घर पर सिंदूर लाकर भगवान हनुमान को चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है. 

वानर रूप की मूर्ति 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली के वानर रूप की मूर्ति घर पर लाना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है. साथ ही हनुमान जी प्रसन्न होकर साधकों की सारी मनोकामनाएं भी पूरी करते हैं. 

गदा 

हनुमान जयंती के दिन घर पर गदा जरूर लाना चाहिए और विधि-विधान से उसकी पूजा करनी चाहिए. पूजा के बाद उसको पूर्व दिशा में रखें. गदा सिर्फ एक अस्त्र ही नहीं, बल्कि अच्छा पर बुराई की जीत का प्रतीक भी है. 

कुल्हाड़ा 

हनुमान जयंती के दिन तांबे का छोटा कुल्हाड़ा घर पर लाना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह दूर होता है. साथ ही घर का संतुलन बना रहता है. 

लाल रंग की वस्तुएं 

भगवान हनुमान को लाल रंग बेहद प्रिय है. इसलिए आप, हनुमान जयंती के दिन घर में लाल रंग की वस्तुएं ला सकते हैं जैसे कि लाल कपड़े, लाल फूल या लाल रंग की माला. मान्यता है कि ऐसा करने से बजरंगबली के आशीर्वाद से दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की मिलेगी. 

हनुमान जी को लगाएं इन चीजों का भोग (Hanuman Ji Ko Chadhaye Bhog) 

हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को शास्त्र विधि से भोग लगाना चाहिए. इस दिन हनुमान जी को उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग लगाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इसके साथ ही जीवन में धन-धान्य की वृद्धि होती होती है. शास्त्रों के अनुसार हनुमान जी को गुड़-चना, बूंदी और बूंदी के लड्डू, पान का बीड़ा, मीठी रोटी, नारियल और केला का भोग सबसे अधिक प्रिय है. भोग लगाते समय सभी वस्तुओं में मंजरी सहित तुलसी पत्र अवश्य डालें. तभी हनुमान जी भोग ग्रहण करते हैं. इन वस्तुओं का विशेष रुप से भोग लगाकर प्रसाद गरीबों या जरूरतमंदों में बांटना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Hanuman Ji Ki Puja Ke Niyam: हनुमान जय़ंती पर बजरंगबली की पूजा करते समय महिलाएं ना करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा पूर्ण फल!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड पर 'पंप-एंड-डंप' का आरोप, सेबी ने शुरू की जांच

मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयर में पंप-एंड-डंप के सबूत मिलाने के बाद एक्शन लेना शुरू कर दिया है।

बाजार नियामक ने पाया कि शेयर की कीमत में थोड़े ही समय में 60 गुना से अधिक की वृद्धि हुई, जिसके बाद उसमें तेज गिरावट आई और यह पैटर्न हेरफेरपूर्ण ट्रेडिंग का संकेत था।

इसके अलावा, प्रमोटरों और उनसे जुड़े पक्षों के समन्वित सौदों और फंड ट्रांसफर के कारण भी शेयरों की कीमतों में उछाल आया।

सेबी ने कंपनी की आय में असामान्य उछाल पर भी चिंता जताई और कहा कि कंपनी का राजस्व दो वर्षों में लगभग 686 गुना बढ़ गया।

सितंबर 2025 की तिमाही में राजस्व में भारी उछाल दर्ज किया गया, जो जून तिमाही के 525 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,195.8 करोड़ रुपए हो गया।

जांचकर्ताओं को संदेह है कि कंपनी की वास्तविक व्यावसायिक गतिविधि न के बराबर थी और उसने शेयरों की कीमतों में उछाल के दौरान खुदरा निवेशकों को आकर्षित करने के लिए भ्रामक कॉर्पोरेट डिस्क्लोजर जारी किए होंगे।

नियामक ने आगे आरोप लगाया कि कंपनी के अंदरूनी लोगों ने ऊंचे दामों पर शेयर बेचे। प्रमोटर विपिन शर्मा को कथित तौर पर एक प्रमुख विक्रेता के रूप में पहचाना गया है, जब ट्रेडिंग वॉल्यूम और कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर थीं।

सेबी ने कंपनी पर गंभीर खुलासे संबंधी चूक का भी आरोप लगाया है, जिसमें 408 करोड़ रुपए के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संबंधी कार्रवाई के बारे में शेयरधारकों को तुरंत सूचित न करना शामिल है। अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रमों में या तो देरी की गई या उनका खुलासा नहीं किया गया, जिससे निवेशकों को महत्वपूर्ण जानकारी से वंचित रहना पड़ा।

बाजार नियामक के अनुसार, जांच जारी है और व्यापारिक पैटर्न, वित्तीय स्थिति और संस्थाओं के बीच संबंधों की विस्तृत जांच चल रही है।

इसके अलावा, जांच और उचित प्रक्रिया पूरी होने के बाद संभावित जुर्माने और बाजार प्रतिबंधों सहित अंतिम आदेश जारी किया जाएगा।

सोमवार को बीएसई पर एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयर 48.38 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुए और इसमें लगभग 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Yuvraj Singh: 'धोनी और कपिल देव से माफी मांगता हूं...' क्यों युवराज सिंह ने ऐसा कहा?

Yuvraj Singh: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह खेल नहीं, बल्कि उनका एक बयान है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में युवराज ने अपने पिता योगराज सिंह के विवादित बयानों पर खुलकर बात की और कहा कि उन्होंने पिता से साफ कहा था कि इस तरह की बातें ठीक नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ अपने पिता के बयानों को लेकर दोनों से माफी मांगी। 

युवराज सिंह उस दौर का अहम हिस्सा रहे, जब भारतीय टीम में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज एक साथ खेलते थे। इस सुनहरे दौर में युवराज ने भारत को 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जिताने में बड़ी भूमिका निभाई थी। खासकर 2011 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा था।

मैं धोनी-कपिल से माफी मांगता हूं: युवराज
हालांकि, इसी दौर में टीम की कप्तानी एमएस धोनी के हाथों में थी, जिसके चलते युवराज को लंबे समय तक कप्तानी करने का मौका नहीं मिला। उनके पिता योगराज सिंह कई बार इस मुद्दे पर धोनी की आलोचना कर चुके और उन्होंने कुछ बेहद विवादित बयान भी दिए हैं।

पिता के बयानों को लेकर युवराज ने बड़ी बात बोली
हालिया पॉडकास्ट में जब युवराज से इन बयानों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा, 'मैं कपिल देव और एमएस धोनी से माफी मांगना चाहता हूं।' उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपने पिता से कहा था कि इस तरह की टिप्पणियां सही नहीं हैं।

योगराज सिंह कई बार विवादित बयान दे चुके
दरअसल, योगराज सिंह अपने बेबाक और कई बार विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। 2025 में उन्होंने कपिल देव को लेकर बेहद चौंकाने वाला दावा किया था कि वह उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहते थे, क्योंकि उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके अलावा, उन्होंने धोनी और अन्य खिलाड़ियों पर भी गंभीर आरोप लगाए थे।

इन बयानों के बाद क्रिकेट जगत में काफी हलचल मची थी। ऐसे में युवराज का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने न सिर्फ अपने पिता की बातों से दूरी बनाई, बल्कि खुलकर माफी भी मांगी।

युवराज का यह रुख बताता है कि वह अपने करियर और टीम के साथियों के सम्मान को लेकर कितने गंभीर हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि मैदान के बाहर की बातें क्रिकेट के रिश्तों को प्रभावित नहीं करनी चाहिए।

कुल मिलाकर, यह मामला एक बार फिर इस बात को सामने लाता है कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि भावनाओं और रिश्तों से जुड़ा एक बड़ा मंच है, जहां हर शब्द की अहमियत होती है।

Thu, 02 Apr 2026 17:41:10 +0530

  Videos
See all

NKP | Sushant Sinha: Iran War में अकेले पड़े Trump ! #ytshorts #viral #middleeastconflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T12:43:48+00:00

News Ki Pathshala | Asaduddin Owaisi In Bengal:बंगाल में ओवैसी की एंट्री पर क्या बोले मुसलमान? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T12:44:38+00:00

West Bengal Muslims: बंगाल में मुसलमान कर रहे तगड़ा ‘खेला’?| #westbengalnews #owaisi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T12:42:11+00:00

ढाई साल के बच्चे को पापा का इंतजार #iranisraelwar #viralvideo #prayagraj #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T12:42:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers