Responsive Scrollable Menu

लाल, हरा और पीला, इन 3 रंगों के फेस पैक चमकाएंगे गर्मी में आपका चेहरा

गर्मी के दिनों में त्वचा को ठंडक देने के साथ ही रिफ्रेश बनाए रखने और डलनेस को कम करने के लिए नेचुरल चीजें बहुत कारगर होती हैं. महंगे केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट की बजाय आप यहां दिए गए तीन अलग-अलग तरह के फेस पैक को अपने गर्मी के स्किन केयर रूटीन में शामिल करें.

Continue reading on the app

सैलरी क्लास की मौज! ऑफिस के खाने और गिफ्ट पर अब 3 गुना ज्यादा बचेगा टैक्स, 1 अप्रैल से नई लिमिट

Salary Class Tax Savings New Rules: 1 अप्रैल 2026 से इनकम टैक्स का नया कानून लागू हो रहा है, जिससे सैलरी क्लास की मौज होने वाली है। अगर आपकी कंपनी खाने के कूपन या गिफ्ट वाउचर देती है, तो अब उन पर 3 गुना ज्यादा टैक्स बचत होगी। आइए समझते हैं कैसे...

Continue reading on the app

  Sports

PSL 2026: पीएसएल में कैमरे में कैद हुई थी करतूत, अब पाकिस्तानी बैटर पर लगा 2 मैच का बैन

पाकिस्तान सुपर लीग में बड़ा विवाद सामने आया है। लाहौर कलंदर्स के स्टार बल्लेबाज फखर जमान को बॉल टैंपरिंग का दोषी पाए जाने के बाद 2 मैचों के लिए बैन कर दिया गया। यह PSL कोड ऑफ कंडक्ट के तहत मिलने वाली अधिकतम सजा है।

यह मामला रविवार रात लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान सामने आया था।इस मैच में कराची किंग्स ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी। मैच के बाद हुई सुनवाई में मैच रेफरी रोशन महानामा ने फखर जमान को दोषी करार दिया।

दरअसल, विवाद कराची किंग्स की रन चेज के आखिरी ओवर की शुरुआत में हुआ। ऑन-फील्ड अंपायर फैसल अफरीदी ने जांचने के लिए हारिस रऊफ से गेंद मांगी थी। इससे पहले गेंद शाहीन अफरीदी और फखर जमान के हाथों से होकर गुजर चुकी थी। अंपायर ने दूसरे अंपायर शरफुद्दौला के साथ लंबी चर्चा की और गेंद को बदले जाने का फैसला लिया, क्योंकि उन्हें लगा कि गेंद के साथ छेड़छाड़ की गई है।

मैच के बाद यह मामला रेफरी के पास पहुंचा, जहां फखर जमान ने आरोप को चुनौती दी। इसके चलते औपचारिक सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी, टीम डायरेक्टर समी़न राणा और टीम मैनेजर फारूक अनवर भी मौजूद रहे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने बयान में कहा कि सभी सबूतों की समीक्षा और फखर को व्यक्तिगत रूप से अपना पक्ष रखने का मौका देने के बाद यह फैसला लिया गया। फखर जमान पर PSL कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 41.3 के तहत कार्रवाई की गई है।

पीएसएल नियमों के मुताबिक, लेवल-3 के पहले अपराध में खिलाड़ी को कम से कम एक मैच और अधिकतम दो मैच का बैन दिया जा सकता है। ऐसे में फखर को अधिकतम सजा मिली है। हालांकि, फखर जमान के पास अब भी राहत का एक मौका है। वे इस फैसले के खिलाफ 48 घंटे के भीतर PSL टेक्निकल कमेटी के पास अपील कर सकते हैं।

इस बैन के चलते फखर जमान लाहौर कलंदर्स के अगले दो मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। वे 3 अप्रैल को मुल्तान सुल्तान्स और 9 अप्रैल को इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर रहेंगे। उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।

Tue, 31 Mar 2026 17:17:32 +0530

  Videos
See all

Maulana Salim Chaturvedi Arrest : गिरफ्त में मौलाना ,मांगी माफी, CM योगी की मां का किया था अपमान #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T12:15:00+00:00

World News | Trump | Natanyahu | News KI Pathshala: Trump अब क्यों पीट रहे हैं सिर? | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T12:13:55+00:00

Assam Election 2026: असम में BJP का कठपुतली शो वाला चुनाव प्रचार #assam #bjp #campaign #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T12:15:02+00:00

Bihar News: शीतला माता मंदिर हादसे पर चश्मदीद का बयान #nalanda #sheetlamatamandir #stampede #bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T12:14:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers