Responsive Scrollable Menu

Jharkhand News: रांची को पर्यटन हब बनाने की तैयारी तेज, जिला प्रशासन ने लिए बड़े फैसले

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पर्यटन स्थलों के विकास, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए. बैठक में पिछले वर्षों में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और आने वाले समय में पर्यटन को और बढ़ावा देने की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई. अधिकारियों ने बताया कि रांची को ‘झरनों का शहर’ के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना और पर्यटन के जरिए स्थानीय लोगों की आय बढ़ाना मुख्य लक्ष्य है.

सौर लाइट, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की योजना

पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी अधिसूचित पर्यटन स्थलों पर सौर ऊर्जा से चलने वाली लाइटें लगाने का निर्णय लिया गया है. इससे रात के समय भी पर्यटक सुरक्षित रूप से घूम सकेंगे और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा. इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है. प्रमुख स्थलों पर सूचना पट्ट लगाए जाएंगे, जिनमें पुलिस और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी उपलब्ध होगी.

यह भी पढ़ें- झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, Child Care Leave पर नए नियम लागू, कर्मचारियों को राहत!

जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास के लिए भी खास योजना बनाई गई है. मारशली पहाड़ के समग्र विकास और वहां हाई मास्ट लाइट लगाने की सिफारिश की गई है. वहीं देवड़ी मंदिर क्षेत्र के विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव रखा गया है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें. इसके अलावा दशम, हुंडरू और जोन्हा जलप्रपात, टैगोर हिल और रॉक गार्डन जैसे प्रमुख स्थलों पर सड़क, शौचालय, रोशनी और बैठने की व्यवस्था को और बेहतर बनाने का निर्णय लिया गया है.

रांची को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी

इन योजनाओं के सही क्रियान्वयन के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की एक समिति भी बनाई जाएगी, जो स्थलों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देगी. प्रशासन को उम्मीद है कि इन प्रयासों से रांची देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी मजबूत पहचान बना सकेगा.

यह भी पढ़ें- Jharkhand News: इस जिले में खुलेगा झारखंड का पहला रेल नीर प्लांट, 30 स्टेशनों तक होगी आपूर्ति; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

Continue reading on the app

रामायण के टीजर की झलक देख बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट, रणबीर बोले- वो मर्यादा पुरुषोत्तम…

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर को भगवान राम की भूमिका निभाते हुए देखना फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग हैं। निर्माता यह बता चुके हैं कि 2 अप्रैल हनुमान जयंती के दिन वह दर्शकों के सामने फिल्म की झलक पेश करने वाले हैं। हालांकि …

Continue reading on the app

  Sports

Ball Tampering करने वाले 16 खिलाड़ी, एक ने ठोके हैं 142 शतक

16 incident of Ball Tampering: एक, दो नहीं पूरे 16 खिलाड़ियों के नाम बॉल टेम्परिंग की घटना से जुड़ चुके हैं. उनमें एक नाम उस खिलाड़ी का भी है, जिसके आगे प्रोफेशनल क्रिकेट में 150 के करीब शतक दर्ज है. Thu, 02 Apr 2026 14:15:47 +0530

  Videos
See all

Iran Israel US War: ईरान से आई ये वीडियो देखकर आपकी रूह कांप जाएगी! | School Attack Video Footage #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:05:11+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: War से Bharat पर महंगाई का बम फटा! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:04:17+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: मंहगाई का Triple Attack! | #israeliranwar #trump #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:02:12+00:00

Gaurav Bhatia PC LIVE: BJP नेता गौरव भाटिया की Press Conference | GST | Rahul Gandhi | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:08:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers