Responsive Scrollable Menu

कॉमेडियन सुनील पाल की इवेंट में बेइज्जती:गुलदस्ता देने के लिए मंच पर बुलाया, फिर अपमान किया और हाथ से माइक छीना, वीडियो वायरल

मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया। वीडियो एक इवेंट का है, जहां उन्हें गुलदस्ता देने के लिए मंच पर बुलाया गया और बाद में बेइज्जती कर उतरने को कहा गया। वायरल वीडियो मुंबई में हुए एक मुशायरे का है, जहां कुछ कवि मंच पर बैठे हैं। एक शख्स सुनील पाल को गुलदस्ता देने के लिए बुलाता है। वह झुककर आभार जताते हैं और माइक पर धन्यवाद कहना चाहते हैं, लेकिन पास खड़ा शख्स उन्हें बार-बार उतरने को कहता है। इस दौरान सुनील पाल संयम रखते हुए बार-बार झुककर आभार जताते हैं, लेकिन शख्स उन पर उतरने का दबाव बनाता रहता है। जैसे ही वह माइक पकड़ते हैं, शख्स उनका हाथ हटाकर कहता है, एक सेकेंड, आप स्टेज से उतरिए। इसके आगे कुछ नहीं, जितना किया है उतना है, आप बैठ जाइए जाकर। इस पर सुनील कहते हैं, 'शुक्रिया तो कहने दें'। शख्स अपमानित लहजे में कहता है, ‘आप बैठिए जाकर’, और उनका माइक छीनकर जबरदस्ती उतार देता है। वीडियो में सुनील पाल बार-बार शुक्रिया कहने की विनती करते हैं, लेकिन शख्स उन्हें उतरने को कहता रहता है। इस पर कॉमेडियन बिना माइक मंच से शुक्रिया कहते हैं और शख्स से कहते हैं, ‘आपका दिल कितना छोटा है।’ इसके बाद वह मुस्कुराते हुए ऑडिटोरियम से बाहर चले जाते हैं। इस दौरान ऑडियंस भी शख्स से सुनील पाल को बोलने देने की अपील करती रही, लेकिन बात नहीं मानी गई। यह वीडियो 17 जनवरी 2026 का है, जब वह इस्कॉन जुहू के मुशायरे में शामिल थे।

Continue reading on the app

'खुद को छोटा महसूस करता हूं', अक्षर कुमार का खुलासा, पढ़े-लिखे लोगों के सामने इनसिक्योर हो जाते हैं सुपरस्टार

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपनी कम पढ़ाई-लिखाई को लेकर खुलकर बात की. एक शो के दौरान उन्होंने कबूल किया कि जब वे बहुत पढ़े-लिखे और डिग्रीधारी लोगों से मिलते हैं, तो उन्हें अक्सर इनसिक्योरिटी महसूस होती है. अक्षय ने बताया कि वह ज्यादा पढ़े-लिखे लोगों के सामने खुद को बहुत छोटा महसूस करने लगते है. उन्होंने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के लेखिका होने पर गर्व जताया, लेकिन साथ ही मजाकिया अंदाज में यह भी माना कि उन्होंने आज तक ट्विंकल की एक भी किताब नहीं पढ़ी है.

Continue reading on the app

  Sports

पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर... डेल स्टेन को देख चढ़ा जुनून, जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी की अनकही दास्तां

Auqib Nabi-Irfan Pathan: जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी की कहानी संघर्ष और जुनून की मिसाल है. पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन डेल स्टेन से प्रेरित आकिब ने क्रिकेट को चुना. पूर्व दिग्गज इरफान पठान के मार्गदर्शन में निखरे आकिब को आईपीएल 2026 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर खरीदा. अपनी घातक स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ के दम पर घरेलू क्रिकेट में तहलका मचाने वाला यह खिलाड़ी अब टीम इंडिया में दस्तक देने को तैयार है. Fri, 3 Apr 2026 19:44:50 +0530

  Videos
See all

Chakra View | Ashok Kharat Case: भोंदू खरात ने 'भुजंग आसन' से किसे-किसे डराया? | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T14:12:55+00:00

Assam Election 2026: अमित शाह ने UCC पर दी बड़ी सफाई! | #ytshorts #shorts #amitshah #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T14:08:33+00:00

Iran America War Live: अमेरिका के फाइटर जेट को ईरान ने मार गिराया! | Iran Shot Down US F-35 | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T14:04:33+00:00

B1 Bridge Destroyed By US: ईरान का सबसे बड़ा ब्रिज तबाह #shorts | US-Israel Iran War Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T14:04:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers