Responsive Scrollable Menu

RBSE 12वीं आर्ट्स 2026 रिजल्ट जारी, इस विषय ने बढ़ाई छात्रों की टेंशन; पास प्रतिशत सबसे कम

RBSE 12वीं आर्ट्स 2026 के विषयवार आंकड़ों में सामने आया कि किस विषय में सबसे कम पास प्रतिशत रहा। जानिए कौन सा सब्जेक्ट छात्रों के लिए सबसे कठिन साबित हुआ।

Continue reading on the app

स्पेस में ऐसे पौधे उगाते हैं एस्ट्रोनॉट्स, जानें क्या है 'वेजी' सिस्टम

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। जैसे-जैसे इंसान गहरे अंतरिक्ष की यात्रा की तैयारी कर रहा है, पौधों का महत्व और बढ़ गया है। सिर्फ सुंदरता या ऑक्सीजन के लिए नहीं बल्कि ताजे भोजन, विटामिन और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अंतरिक्ष में पौधे उगाना जरूरी है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा इसी उद्देश्य के साथ स्पेस स्टेशन पर ‘वेजी’ नामक एक खास वेजिटेबल प्रोडक्शन सिस्टम के साथ काम करता है, जिसका नाम वेजी है।

वेजी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर लगा एक छोटा सा ‘स्पेस गार्डन’ है। यह एक कैरी-ऑन बैग के आकार का सिस्टम है, जिसमें आमतौर पर छह पौधे एक साथ उगाए जाते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य माइक्रोग्रैविटी में पौधों की वृद्धि का अध्ययन करना और अंतरिक्ष यात्रियों को ताजा, पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।

वेजी में प्रत्येक पौधा मिट्टी आधारित तकिए में उगाया जाता है। इन तकियों में विशेष उर्वरक और विकास के लिए तत्व भरा होता है। ये तकिए जड़ों तक पानी, पोषक तत्व और हवा का सही संतुलन बनाए रखते हैं। अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण न होने के कारण पानी बुलबुले बना लेता है, इसलिए यह संतुलन बनाना बहुत चुनौतीपूर्ण है। पौधों को ऊपर एलईडी लाइट्स रोशनी देता है। चूंकि पौधे लाल और नीली रोशनी का सबसे ज्यादा उपयोग करते हैं, इसलिए वेजी का चैंबर अक्सर गुलाबी-लाल रंग में चमकता दिखाई देता है।

वेजी में अब तक कई प्रकार के पौधे सफलतापूर्वक उगाए जा चुके हैं, जिनमें लेट्यूस की तीन किस्में, चाइनीज कैबेज, मिजुना सरसों, लाल रशियन केल और खूबसूरत जिनिया के फूल शामिल हैं। कुछ पौधों को क्रू सदस्यों ने तोड़कर खाया भी, जबकि बाकी नमूनों को पृथ्वी पर अध्ययन के लिए भेजा गया। अंतरिक्ष में लंबे मिशनों पर ताजे फल-सब्जियां सिर्फ पोषण ही नहीं, बल्कि अंतरिक्ष यात्रियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी हैं।

नासा का मानना है कि पौधे उगाना उन्हें पृथ्वी से जोड़कर रखता है और तनाव कम करता है। वेजी के अलावा नासा ने ‘एडवांस प्लांट हैबिटल’ (एपीएच) भी विकसित किया है। एपीएच वेजी से ज्यादा उन्नत और पूरी तरह स्वचालित सिस्टम है। इसमें 180 से ज्यादा सेंसर लगे हैं, जो पृथ्वी पर बैठी टीम को लगातार जानकारी देते रहते हैं। एपीएच में बौनी गेहूं जैसे पौधों का परीक्षण किया जा चुका है। भविष्य में नासा टमाटर, मिर्च, बेरी और अन्य पौधे उगाने की योजना बना रहा है। ये न सिर्फ पोषण देंगे बल्कि रेडिएशन से भी कुछ सुरक्षा प्रदान करेंगे।

--आईएएनएस

एमटी/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

LSG vs DC Video: स्टेडियम बना अखाड़ा, बीच मैच में दर्शकों के बीच जमकर चले लात-घूंसे

LSG vs DC Video: आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान स्टेडियम जंग का मैदान बन गया। इकाना स्टेडियम में मैच के दौरान दर्शकों के बीच अचानक झगड़ा हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टैंड्स में बैठे कुछ दर्शकों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। दोनों ओर से लात-घूंसे तक चल गए। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और झगड़े को शांत कराया। फिलहाल इस विवाद की असली वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन इस घटना ने मैच के रोमांच के बीच एक नकारात्मक रंग जरूर भर दिया।

मैदान के अंदर की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और पूरी टीम सिर्फ 141 रन पर सिमट गई। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने लक्ष्य का पीछा आसानी से कर लिया। टीम की जीत में ट्रिस्टन  स्टब्स और समीर रिजवी की अहम भूमिका रही, जिन्होंने संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को दो ओवर से ज्यादा समय रहते जीत दिला दी।

इस मैच के बाद ऋषभ पंत की बल्लेबाजी क्रम को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पूर्व इंग्लैंड खिलाड़ी केविन पीटरसन ने पंत के ओपनिंग करने के फैसले पर हैरानी जताई। पंत इस मैच में खुद को ऊपर भेजकर खेलने उतरे, लेकिन ज्यादा देर टिक नहीं सके और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए।

पीटरसन का मानना है कि पंत ने खुद पर गैरजरूरी दबाव डाल लिया। उन्होंने सलाह दी कि पंत को अपने नैचुरल बैटिंग पोजिशन पर खेलना चाहिए, जहां वह ज्यादा प्रभावी साबित हो सकते हैं।

गौरतलब है कि ऋषभ पंत को इस सीजन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, जिससे वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। हालांकि पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। 13 मैचों में उन्होंने 269 रन बनाए, जिसमें एक शतक जरूर शामिल था, लेकिन वह शतक तब आया जब टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी।

ऐसे में इस सीजन में पंत के प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी हैं। टीम को उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद है, ताकि वह अपनी कीमत और काबिलियत दोनों को सही साबित कर सकें।

Thu, 02 Apr 2026 16:08:23 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Today: Iran War | Donald Trump Speech | Bengal Elections | Aaj Tak | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:34:28+00:00

Sarbananda Sonowal Exclusive: केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने Aaj Tak से की बातचीत, क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:35:26+00:00

Iran vs America: ट्रंप की वापसी से ईरान में खौफ? IRGC कैसे दे रहा है चुनौती! | Trump 2.0 | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:45:05+00:00

बंदर का कूल-कूल अंदाज हुआ वायरल | #monkey #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:35:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers