Responsive Scrollable Menu

बंदरों के सामने बच्चे ने लगाए ठुमके, डांस स्टेप्स से जीता लोगों का दिल, तभी बंदर ने लगा दिया Kick!

सोशल मीडिया पर एक बच्चे का बंदरों के सामने डांस करने का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. बंदरों की टोली के बीच बच्चा बेखौफ होकर थिरक रहा है, जिसे देख लोग उसे 'छोटा मोगली' कह रहे हैं. यह मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को नंदिता सरकार नाम की महिला ने शेयर किया है, जो अक्सर इन बंदरों के साथ वीडियो बनाती हैं. वीडियो में आप देखेंगे कि जैसे ही बच्चा डांस कर रहा होता है, तभी अचानक एक बंदर को मस्ती सूझती है. वो उछलकर उस बच्चे को किक मार देता है, जिससे वो गिर जाता है.

Continue reading on the app

जब राहत का सफर शुरू होने से पहले ही रुका! भारत से मेडिकल ऐड लेने आ रहा इरानी प्लेन US Strike में क्षतिग्रस्त

मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जो सिर्फ राजनीति या युद्ध तक सीमित नहीं है बल्कि यह सीधे इंसानियत से जुड़ी है। एक ऐसा विमान, जो दवाइयाँ और राहत सामग्री लाने की तैयारी कर रहा था, अब खुद मदद का मोहताज बन गया है। ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर खड़ा एक यात्री विमान जो कुछ ही दिनों में भारत आने वाला था अचानक अमेरिकी हमले की चपेट में आ गया। ईरानी अधिकारियों का दावा है कि यह नुकसान एक अमेरिकी एयरस्ट्राइक के दौरान हुआ।

यह विमान “माहन एयर” का था और इसकी तैयारी पूरी हो चुकी थी। प्लान सीधा था कि दिल्ली आना, दवाइयाँ और जरूरी मेडिकल सामान लेना, और फिर उन लोगों तक पहुंचाना जो इस युद्ध की मार झेल रहे हैं। लेकिन अब यह मिशन फिलहाल ठहर गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विमान 1 अप्रैल को नई दिल्ली पहुंचने वाला था। यहां से उसे जरूरी मेडिकल सप्लाई लेकर वापस ईरान जाना था।
 

इसे भी पढ़ें: Isfahan Attack: Iran के परमाणु ठिकाने Isfahan पर अमेरिका का 'Bunker Buster' हमला, ज़मीन के नीचे सब कुछ तबाह!

सोचिए, उस उड़ान में सिर्फ सामान नहीं होता वो उम्मीद होती जिसका हज़ारो लोग इंतज़ार कर रहे थे। अस्पतालों के लिए दवाइयाँ, घायल लोगों के लिए राहत सामग्री, और उन परिवारों के लिए थोड़ी राहत जो रोज़ अनिश्चितता में जी रहे हैं। लेकिन अब वही विमान रनवे पर ही खड़ा है- खामोश, क्षतिग्रस्त, और इंतजार में।

ईरान ने इस हमले का आरोप अमेरिका पर लगाया है, लेकिन अभी तक अमेरिका की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है। यही बात इस पूरे मामले को और भी ज्यादा मुश्किल बना देती है क्योंकि जब बात सैन्य टकराव से आगे बढ़कर मानवीय मदद तक पहुंच जाती है, तो हर कदम के मायने बदल जाते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Kharg Island में बिछेंगी अमेरिकी सैनिकों की लाशें? अपने खजाने को बचाने के लिए ईरान ने बना लिया प्लान

माहन एयर कोई छोटी-मोटी एयरलाइन नहीं है। यह पश्चिम एशिया से लेकर दक्षिण एशिया और पूर्वी एशिया तक अपनी सेवाएं देती है। इस तरह के समय में, जब कई रास्ते बंद हो जाते हैं, ऐसी ही उड़ानें मदद और राहत का जरिया बनती हैं। ऐसे में एक विमान का इस तरह क्षतिग्रस्त होना सिर्फ एक तकनीकी नुकसान नहीं, बल्कि राहत के पूरे नेटवर्क पर असर डाल सकता है।

इस कहानी का एक दूसरा पहलू भी है, जो उम्मीद जगाता है। भारत ने हाल ही में 18 मार्च को ईरान के लिए मेडिकल सप्लाई की अपनी पहली खेप भेजी थी। ईरान के दूतावास ने इसके लिए भारत और यहां के लोगों का दिल से धन्यवाद भी किया। यह सिर्फ सरकारों के बीच का रिश्ता नहीं है यह लोगों के बीच का जुड़ाव है।
 

इसे भी पढ़ें: Iran का Pakistan को दो टूक जवाब, US से बातचीत के आपके मंच में हम शामिल नहीं

और तो और इस पूरे घटनाक्रम में एक बेहद भावुक पहलू भी सामने आया। जम्मू-कश्मीर से कई लोगों ने ईरान के लिए फंड इकठ्ठा किया। कोई पैसे, कोई सामान, तो कोई अपनी सबसे कीमती चीज भी लेकर ईरान की मदद करने पहुंचा। एक महिला ने अपने दिवंगत पति की याद में संभालकर रखा सोना तक दान कर दिया, सिर्फ इसलिए कि किसी और का घर बच सके। यह बताता है कि जंग चाहे कहीं भी हो, उसका दर्द सीमाओं में नहीं बंधता।

Continue reading on the app

  Sports

लियोनेल मेस्सी और अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने धोखा दिया; केरल के खेल मंत्री का गंभीर आरोप

अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी पर केरल के खेल मंत्री ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पैसे लेकर खेलने नहीं आने का आरोप। धोखा देने का आरोप। इतना ही नहीं, केरल के खेल मंत्री वी. अब्दुरहीमान ने यह भी दावा किया कि अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने 5 अन्य देशों के साथ भी ऐसा किया है। Thu, 02 Apr 2026 15:29:20 +0530

  Videos
See all

Iran vs America: ट्रंप की वापसी से ईरान में खौफ? IRGC कैसे दे रहा है चुनौती! | Trump 2.0 | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:45:05+00:00

संगीनों के साये में अपने पवित्र पर्व मनाने पर मजबूर है हिन्दुस्थान का हिन्दू |#delhi #hanumanjayanti #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:41:22+00:00

Sarbananda Sonowal Exclusive: केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने Aaj Tak से की बातचीत, क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:35:26+00:00

Top Headlines Of The Today: Iran War | Donald Trump Speech | Bengal Elections | Aaj Tak | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:34:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers