Responsive Scrollable Menu

PM Modi का गुजरात दौरा, Vav-Tharad से 20,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का मास्टरस्ट्रोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 31 मार्च को वाव-थारद का दौरा करने वाले हैं, जिसके साथ वे गुजरात के विकास के लिए एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं।गुजरात के वाव-थराद इलाके में आज का दिन खास मायने रखता है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां दौरे पर हैं और उनके साथ राज्य के लिए बड़े स्तर पर विकास परियोजनाओं की लंबी सूची भी है।

मोदी ऊर्जा, सड़कों, राजमार्गों, रेलवे, शहरी विकास, जल आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य, पर्यटन और जनजातीय कल्याण सहित 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। गुजरात को दी जाने वाली करीब 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास सिर्फ आंकड़े नहीं हैं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी को बदलने वाले फैसले हैं।
 
इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी मौजूद रहेंगे, साथ ही राज्य और केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इन परियोजनाओं की खास बात यह है कि ये किसी एक सेक्टर तक सीमित नहीं हैं। ऊर्जा, सड़क, रेलवे, शहरी विकास, पानी की सप्लाई, आवास, स्वास्थ्य, पर्यटन और आदिवासी कल्याण जैसा लगभग हर क्षेत्र को इसमें शामिल किया गया है। सीधे शब्दों में कहें तो, यह पैकेज गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
गांधीनगर में जैन विरासत को नया ठिकाना
गांधीनगर के कोबा गांव में “सम्राट संप्रति म्यूजियम” की शुरुआत होने जा रही है। यह संग्रहालय जैन धर्म की समृद्ध विरासत को एक जगह समेटने की कोशिश है। यहां प्राचीन पांडुलिपियां, दुर्लभ कलाकृतियां और मूर्तियां सात अलग-अलग गैलरियों में प्रदर्शित की जाएंगी। स्थानीय लोगों के लिए यह सिर्फ एक म्यूजियम नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन का नया केंद्र बन सकता है।
 
साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट
साणंद में करीब 3,300 करोड़ रुपये की लागत से एक OSAT सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित की जा रही है। इस प्लांट की क्षमता रोजाना 60 लाख चिप्स के पैकेजिंग और टेस्टिंग की होगी। इसका मतलब साफ है कि साणंद के स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के मौके बढ़ेंगे और साणंद देश के बड़े मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में और मजबूत होगा।

रेल नेटवर्क में सुधार, सफर होगा आसान
आज के इस कार्यकर्म में कईं रेल प्रोजेक्ट पर भी ध्यान दिया जायेगा। हिम्मतनगर से खेडब्रह्मा तक 55 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन बनेगी, जिससे साबरकांठा के लोगों की अहमदाबाद और उदयपुर तक पहुंच आसान होगी। खेडब्रह्मा से अहमदाबाद के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू होने से रोजाना आने-जाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। कांडलस-जामनगर सेक्शन का डबलिंग और गांधीधाम-आदिपुर के बीच मल्टीट्रैकिंग से सौराष्ट्र और कच्छ में यात्रा समय कम होगा और माल ढुलाई भी तेज होगी।
 

इसे भी पढ़ें: Puducherry Election: पीएम मोदी का 'डबल इंजन' सरकार पर ज़ोर, बोले- Tourism से बदलेगी तस्वीर।

शहरों में सड़क, पानी और घर
इस दौरे पर पीएम द्वारा करीब 5,295 करोड़ रुपये के 44 शहरी विकास प्रोजेक्ट्स भी लॉन्च किए जाएंगे। इनमें अहमदाबाद को सबसे बड़ा हिस्सा मिला है जहां 32 परियोजनाओं पर 4,640 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें सड़कों का सुधार, ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करना और Pradhan Mantri Awas Yojana के तहत किफायती घर शामिल हैं। यानी कई परिवारों के लिए बेहतर रहने की स्थिति और बुनियादी सुविधाओं तक आसान पहुंच।

वडनगर में पर्यटन को बढ़ावा
वडनगर, जो ऐतिहासिक रूप से पहले ही अहम जगह रखता है, अब “हेरिटेज टाउन और रोड ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट” के जरिए और निखारा जाएगा। इससे न सिर्फ शहर की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय व्यापार और पर्यटन को भी फायदा मिलेगा।

पाटन में ट्रैफिक से राहत
पाटन में बनने वाला नया रेलवे ओवरब्रिज करीब दो लाख लोगों के लिए राहत लेकर आएगा। अक्सर जाम और लंबा इंतजार झेलने वाले लोगों के लिए यह छोटा बदलाव नहीं है बल्कि यह रोज की परेशानी से मुक्ति जैसा होगा।


Continue reading on the app

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 OUT: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर करें चेक

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 OUT: राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. राजस्थान बोर्ड इंटर के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी हुआ है. छात्र अपनी मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक करें.

The post RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 OUT: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर करें चेक appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

PCB के खिलाफ खड़ा हुआ ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, सजा के खिलाफ उठाई आवाज

Pakistan Super League 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के बीच अनुभवी बल्लेबाज फखर जमां को 2 मैचों के लिए बैन कर दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बॉल टेंपरिंग के चलते ये फैसला लिया है. लेकिन फखर जमां ने इस फैसले के खिलाफ अपील की है. Wed, 01 Apr 2026 17:43:16 +0530

  Videos
See all

1 April Rule Change: क्या सस्ता क्या महंगा Tax, LPG, Train नियम में बदलाव? Income Tax #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T12:16:30+00:00

असम के चाय बगान में PM मोदी से मुलाकात पर क्या बोली वहां की महिलाएं सुनिए | Assam Election 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T12:12:21+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | ट्रंप की गजब वसूली का चैप्टर |#ytshorts #trump #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T12:12:40+00:00

NKP | Sushant Sinha: होर्मुज खोलना ट्रंप के बस की बात नहीं! #iranisraelwar #trump #iranvsusa #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T12:13:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers