Responsive Scrollable Menu

'वो मुझसे बात करते रहते हैं...', वैभव सूर्यवंशी ने खोला अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का राज, बताई अंदर की बात

Vaibhav Suryavanshi जब-जब मैदान पर उतरते हैं, तब-तब तहलका मचाते हैं. IPL 2026 का तीसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर धमाल मचाया और वह दोनों टीमों के बीच फिफ्टी लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे. उन्होंने महज 15 गेंदों में ही रिकॉर्ड फिफ्टी लगाई, जिसके बाद से हर तरफ उन्हीं की चर्चा है. तो आइए जानते हैं कि मैच खत्म होने के बाद वैभव ने अपनी प्लानिंग और बल्लेबाजी को लेकर क्या-क्या कहा...

Vaibhav Suryavanshi ने क्या कहा?

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. मैच में वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर विस्फोटक बल्लेबाजी की और 300 से अधिक की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 17 गेंदों में 52 रन बनाए. मैच खत्म होने के बाद वैभव ने अपनी बल्लेबाजी के बारे में गहराई से बात की.

अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के बारे में बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने पोस्ट प्रेजेंटेशन में बताया कि, "मैंने बाहर कुछ खास नहीं किया... केक काटने का कार्यक्रम था, लेकिन केक लगने से बचने के लिए मैं जल्दी सो गया था."

अपनी बल्लेबाजी के बारे में, "आज का प्लान बस पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन करना था. शुरुआत में विकेट थोड़ा चिपचिपा लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती गई, बल्ले पर अच्छी तरह आने लगी मैं डिफेंस के बारे में भी सोचता हूं, लेकिन आज हमारा प्लान पावरप्ले में खेल को कंट्रोल करना था क्योंकि छोटे टारगेट का पीछा करते समय यह चरण बहुत महत्वपूर्ण होता है. अगर गेंदबाजी टीम वहां अच्छा प्रदर्शन करती है, तो खेल उनकी तरफ झुक सकता है, लेकिन हमारा पावरप्ले बहुत अच्छा रहा."

सपोर्ट स्टाफ की भी वैभव ने की तारीफ

सहायक स्टाफ के मार्गदर्शन के बारे में बात करते हुए Vaibhav Suryavanshi ने आगे कहा, "कोचों ने खासतौर से यह नहीं कहा कि गेंदबाज मुझ पर हमला करेंगे. बाकी सब पहले से ही यह कह रहे थे, लेकिन उन्होंने बस इतना कहा कि वे मेरा सपोर्ट करते हैं और मुझे अपने नेचुरल गेम पर टिके रहना चाहिए और स्थिति के अनुसार खेलना चाहिए."

यशस्वी जायसवाल करते हैं मदद

राजस्थना रॉयल्स की ओर से Vaibhav Suryavanshi के साथ यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने के लिए आए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 75 रनों की पार्टनरशिप बनाई. वैभव ने बताया है कि यशस्वी बल्लेबाजी के दौरान उनसे बातचीत करते रहते हैं.

पार्टनरशिप के बारे में वैभव ने कहा, "मेरे ओपनिंग पार्टनर हर गेंद के बाद मुझसे बातचीत करते रहते हैं. वह मुझे बताते हैं कि कब सिंगल रन लेने हैं, मुझे स्ट्राइक देते रहते हैं और अगर गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही है तो मुझे अपने शॉट खेलते रहने के लिए प्रोत्साहित करते हैं."

वैभव सूर्यवंशी ने बनाई रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी

चेन्नई के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में फिफ्टी पूरी की. इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में नंबर-1 पर यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 13 गेंदों में ये कारनामा किया है.

ये भी पढ़ें: 'वैभव सूर्यवंशी से मैं कहता हूं...', CSK को हराने के बाद कैप्टन रियान पराग ने भरी हुंकार, जानिए क्या-क्या कहा

Continue reading on the app

महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार को बंद है शेयर बाजार, कमोडिटी मार्केट में शाम में होगा कारोबार

मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। मंगलवार को महावीर जयंती के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार बंद है। ऐसे में बीएसई और एनएसई पर किसी भी तरह की खरीद-बिक्री या सेटलमेंट की प्रक्रिया नहीं होगी। निवेशकों को अब अगले कारोबारी दिन यानी बुधवार, 1 अप्रैल 2026 तक इंतजार करना होगा, जब बाजार सामान्य रूप से फिर खुलेंगे।

हालांकि 1 अप्रैल को बाजार खुल जाएगा और ट्रेडिंग सामान्य तरीके से होगी, लेकिन इस दिन सेटलमेंट हॉलिडे रहेगा। इसका मतलब यह है कि निवेशक शेयर खरीद या बेच तो सकेंगे, लेकिन पे-इन और पे-आउट, यानी पैसों और शेयरों का वास्तविक निपटान, उसी दिन नहीं होगा, बल्कि बाद में पूरा किया जाएगा।

महावीर जयंती के कारण कमोडिटी बाजार में भी बदलाव देखने को मिलेगा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सुबह का सेशन पूरी तरह बंद रहेगा, यानी दिन में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। हालांकि शाम 5 बजे से रात 11:30 बजे तक ट्रेडिंग फिर शुरू हो जाएगी। वहीं नेशनल कमोडिटी और डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (एनसीडीईएक्स) पूरे दिन के लिए बंद रहेगा।

इसी बीच, निफ्टी का शुरुआती संकेत देने वाला गिफ्ट निफ्टी सुबह 9:10 बजे के आसपास करीब 1 प्रतिशत यानी 250 अंक की बढ़त के साथ 22,690 पर ट्रेड करता दिखा, जो बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

वैश्विक बाजारों की बात करें तो अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली। एसएंडपी 500 0.39 प्रतिशत गिरा, जबकि नैस्डैक 0.73 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में भी कमजोरी रही। निक्केई 100 अंक यानी 0.23 प्रतिशत गिरा, हैंग सेंग 50 अंक से ज्यादा यानी 0.24 प्रतिशत नीचे रहा, जबकि कोस्पी करीब 2 प्रतिशत गिर गया।

कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। ब्रेंट क्रूड लगभग 2.37 प्रतिशत गिरकर 104.84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड करीब 2 प्रतिशत गिरकर 100.83 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

इसके साथ ही आपको बताते चलें कि इस सप्ताह निवेशकों के लिए ट्रेडिंग के मौके सीमित रहेंगे। 31 मार्च की छुट्टी के बाद 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे के कारण फिर से बाजार बंद रहेगा। ऐसे में पूरे हफ्ते में 5 ट्रेडिंग दिनों में से बाजार सिर्फ 3 दिन ही खुलेगा। खास बात यह है कि गुड फ्राइडे के दिन भारत के साथ-साथ अमेरिका जैसे बड़े वैश्विक बाजार भी बंद रहेंगे।

गुड फ्राइडे के बाद अगली बड़ी छुट्टी 14 अप्रैल 2026 को डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती के मौके पर होगी, जब शेयर बाजार बंद रहेगा। इसके अलावा साल 2026 में महाराष्ट्र दिवस, बकरी ईद, मुहर्रम, गणेश चतुर्थी, गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली, गुरुपर्व और क्रिसमस जैसे अवसरों पर भी बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी।

लगातार छुट्टियों के कारण इस हफ्ते बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। ऐसे में निवेशकों को ट्रेडिंग और निवेश की योजना बनाते समय इन छुट्टियों और सेटलमेंट नियमों को ध्यान में रखना चाहिए, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह ने दी अपनी ही टीम को ‘सजा’, एक ओवर में फेंकी 11 गेंद

Punjab Kings vs Gujarat Titans: गुजरात की टीम 20 ओवर में महज 162 रन बना सकी. पंजाब के गेंदबाजों ने न्यू चंडीगढ़ की पिच पर कमाल गेंदबाजी की लेकिन अर्शदीप सिंह काफी महंगे साबित हुए, उन्होंने बचकानी गलती करते हुए अपनी ही टीम को नुकसान पहुंचाया. Tue, 31 Mar 2026 21:44:54 +0530

  Videos
See all

US-Israel-Iran War: ‘क्या नॉर्थ कोरिया पर हमला करेंगे ट्रम्प?’ | Anjana Om Kashyap #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T16:02:10+00:00

Iran Missile City: 240 मीटर नीचे छिपे परमाणु ठिकाने, क्या America-Israel इन्हें तबाह कर पाएंगे? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T16:00:48+00:00

US-Israel-Iran War:‘दो हफ़्ते में घुटने टेक देगा ईरान’ | Anjana Om Kashyap #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T16:04:37+00:00

Khabardar: Trump की टेंशन- युद्ध में रोज़ 8455 करोड़ की चपत, प्रति सेकंड 10 लाख खर्च | US Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T16:02:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers