Responsive Scrollable Menu

Mahavir Jayanti 2026: भगवान महावीर की लाइफ पर बनी हैं ये फिल्में, इन OTT प्लेटफॉर्म्स पर देखें

Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती जैन धर्म का एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे भगवान महावीर के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. भगवान महावीर को वर्धमान के नाम से भी जाना जाता है. यह दिन उनके विचारों और उनके द्वारा दिए गए संदेशों को याद करने का है. साल 2026 में महावीर जयंती 31 मार्च को मनाई जा रही है. ऐसे में हम आपके लिए उन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए है, जिनमें भगवान महावीर की लाइफ से जुड़े किस्सों को दिखाया गया है. तो चलिए देखते हैं, लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.

1. द लिगेसी ऑफ महावीर (The Legacy of Mahaveer)

इस लिस्ट में पहला नाम 1080 द लिगेसी ऑफ महावीर फिल्म का है. ये फिल्म 27 अक्टूबर 2023 में रिलीज हुई थी, जिसमें जैन धर्म के इतिहास, संस्कृति और आचार्य वर्धमान सूरी के जीवन को दिखाया गया था. इस फिल्म में जैन धर्म के मूल्यों और महावीर स्वामी की शिक्षाओं को 11वीं शताब्दी के संदर्भ को दिखाया गया है, जिसमें वर्धमान सूरी अपने शिष्यों जिनेश्वर सूरी और बुद्धिसागर के साथ मिलकर जैन धर्म के सच्चे मार्ग को फिर से जीवित करते हैं. 

इस फिल्म का निर्माण अभिषेक मालू ने किया है और इसके निर्देशक  प्रदीप पी. जाधव और विवेक अय्यर है. इस फिल्म को संगीत कैलाश खेर और जावेद अली ने दिया है. बता दें, इस फिल्म को लेकर विवाद भी हुआ था. कुछ समुदाय के लोगों के लोगों ने जैन आचार्यों के चित्रण को लेकर आपत्ति जताई थी.  इस फिल्म को ओटीटी पर JustWatch पर देखी जा सकती है.

2. तीर्थंकर महावीर (3D Animation) (Tirthankar Mahavir)

तीर्थंकर महावीर एक एनिमेटेड फिल्म है, जो जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जीवन, त्याग, और अहिंसा के संदेश को दर्शाती है. ये फिल्म वर्धमान से महावीर बनने की यात्रा, उनके वैराग्य, साधना और आत्म-कल्याण के पथ पर चलने के बारे में है. इस फिल्म को 13 नवंबर 2023 को जिनवाणी चैनल पर पहली बार दिखाया गया था. कैलिफोर्निया में बसे दिगंबर जैन समाज ने फिल्म में महावीर स्वामी के पूर्व जन्मों, उनके वैराग्य लेने के फैसले, और सिद्धवट तक की यात्रा को 3D एनीमेशन के माध्यम से दिखाया गया. इस फिल्म को यूट्यूब पर फ्री में देखा जा सकता है.

3. प्रभु महावीर की दिव्यवाणी (Prabhu Mahavir ki Divyaani)

इस हिंदी फीचर फिल्म में भगवान महावीर के जीवन से जुड़ी 23 कहानियों को शामिल किया गया है, जिसने कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं. इस फिल्म को इंटरनेशनल वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (International World Book of Records ), गोल्ड वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (Gold world book of records), स्टार इंडिया वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (Star India World Book of Records) और राजस्थान स्टार बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (Rajasthan Star Book of Records) में अपना नाम दर्ज करवाया है. इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.

4. 'श्री महावीर जी' (Shri Mahavir Ji)

साल 2024 में आई ये फिल्म  राजस्थान के करौली जिले में स्थित प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल पर आधारित है.  ये फिल्म चांदनपुर में टीले से भगवान महावीर की प्रतिमा के प्रकटीकरण के चमत्कारों, इस स्थान के विकास और आसपास के लोगों पर इसके सकारात्मक प्रभाव को दिखाती है. फिल्म का मुख्य फोकस चांदनगांव में भूगर्भ से प्रकट हुई भगवान महावीर की चमत्कारी प्रतिमा का इतिहास है, जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में समृद्धि आई थी. इस फिल्म का प्रीमियर 2024 में हुआ था, जिसमें भगवान महावीर की दिव्य वाणी और उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों को दिखाया गया है.फिल्म का निर्माण दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी (चांदनपुर) ने किया था. इसे भी आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection: 12वें ‘धुरंधर 2’ की कमाई में गिरावट, फिर भी 'KGF 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को दी मात

Continue reading on the app

Swami Ramdev Health Tips: 3-4 साल के बच्चे भी हो रहे डायबिटीज के शिकार, स्वामी रामदेव के इन आसान उपायों से रिवर्स होगी बीमारी

Swami Ramdev Health Tips: आजकल लोगों को लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां बहुत ज्यादा होने लगी है. इनमें शुगर की बीमारी सबसे पहले आती है, जो पहले बुढ़ापे में सताती थी मगर अब युवाओं और छोटे बच्चों को भी होने लगी है. हाल ही में कई मेडिकल रिपोर्ट्स में इस बात की दावा किया गया है कि कम उम्र के बच्चों को भी डायबिटीज हो रहा है. इसका कारण उनकी खराब जीवनशैली है. बच्चों का जरूरत से ज्यादा जंकफूड खाना है. स्वामी रामदेव ने अपने लाइव वीडियो में बताया है कि कैसे इस बीमारी को बच्चे के शरीर से रिवर्स किया जा सकते हैं. आइए जानते हैं स्वामी रामदेव द्वारा बताया गया इलाज क्या है.

यहां देखें लाइव वीडियो

योग से दूर होगी बीमारी

स्वामी रामदेव के पास हाल ही में सबसे छोटी उम्र का शुगर का मरीज आया है जिसका नाम शिवम है. शिवम मात्र 3 वर्ष का है, जिसको शुगर की बीमारी थी. उसे प्रतिदिन 15 इंसुलिन के इंजेक्शन लगाए जाते थे. पतंजलि वेलनेस सेंटर में स्वामी रामदेव की देख-रेख में उसका इलाज आयुर्वेदिक तरीके से किया गया. स्वामी रामदेव ने उसे सलाह दी है कि प्रतिदिन योग जरूर करना है. योगाभ्यास से ही इंसुलिन लेवल सही रहेगा.

ये भी पढ़ें- Swami Ramdev Health Tips: बालों से लेकर स्किन तक की समस्या दूर करेगा ये आसन, स्वामी रामदेव ने बताए इसके फायदे

इन योगासनों की मदद से शुगर होगी रिवर्स

1.प्राणायाम- इसे करने से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है और नाड़ियां शुद्ध होती है. साथ ही यह मानसिक शांति भी देता है.

2.अनुलोम-विलोम- अनुलोम-विलोम को प्रतिदिन करने से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है. ये सर्दी-जुकाम से लेकर रक्त को साफ करने में भी मदद करता है. 

3.पवनामुक्सातन- यह आसन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है. कब्ज-गैस और पीठ में हो रहे दर्द से मुक्ति मिलेगी.

4.कपालभाति- कपालभाति करने से वजन कंट्रोल रहता है. पेट की चर्बी कम होती है और पाचन सुधरता है. इसलिए, इंसुलिन का लेवल भी नियंत्रित रहता है.

5.वज्रासन-  इस आसन को खाना खाने के बाद भी किया जा सकता है. इससे शरीर में एसिड का स्तर नहीं बढ़ता है, जो शुगर का एक कारण भी है. वज्रासन करने से फोकस भी बढ़ता है. 

नीम-करेला थेरेपी से भी डायबिटीज का होगा पक्का इलाज

स्वामी रामदेव ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चों को डायबिटीज हो रही है. ऐसे में पतंजलि वेलनेस सेंटर में इन्हें पतंजलि की मधुनाशिनी वटी और मधुग्रिट की दवाएं दी गई है. साथ ही नीम-करेला के पत्तों पर चलाया जाता है. इस थेरेपी को नियमित रूप से करने से शुगर को आसानी से रिवर्स किया जा सकता है. 

बच्चों की दिनचर्या में बदलाव करें

इसके अलावा स्वामी रामदेव ने यह भी बताया कि केवल योग और आयुर्वेदिक दवाओं पर निर्भर रहना काफी नहीं है बल्कि बच्चों की पूरी दिनचर्या में बदलाव करना बेहद जरूरी है. आज के समय में बच्चे मोबाइल, टीवी और वीडियो गेम्स पर ज्यादा समय बिताते हैं, जिससे उनकी शारीरिक गतिविधि में कमी आई है. यह भी डायबिटीज जैसी लाइफस्टाइल की बीमारियों का एक बड़ा कारण है. इसलिए, बच्चों को रोजाना कम से कम 1-2 घंटे बाहर खेलने की आदत डालनी चाहिए.

खानपान में बदलाव

खानपान की बात करें तो स्वामी रामदेव ने लाइव वीडियो में साफ बताया है कि बच्चों को जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक, पैकेट वाले स्नैक्स और ज्यादा मीठी चीजों से दूर रखना जरूरी है. इसके बजाय, उनकी डाइट में हरी सब्जियां, फल, दालें और साबुत अनाज शामिल करना चाहिए. खासतौर पर करेला, मेथी और नीम जैसी कड़वी चीजें शरीर में शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करती हैं. ऐसे में आप बच्चों को ये चीजें भी जरूर खिलाएं.

बच्चों के लिए पर्याप्त नींद बेहद जरूरी

पतंजलि के बाबा रामदेव ने लाइव सेशन में यह भी सलाह दी है कि बच्चों को समय पर सोने और जागने की आदत डालनी चाहिए, क्योंकि नींद की कमी भी हार्मोनल इंबैलेंस पैदा कर सकती है, जिससे शुगर बढ़ने का खतरा रहता है. नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और योग का संयोजन ही इस बीमारी को जड़ से खत्म करने में मददगार साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें- जलनेति से पाएं नाक, साइनस और एलर्जी से राहत, पतंजलि हेल्थ सेंटर में मिलेगी एक्सपर्ट गाइडेंस

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: 6,6,6,6,6,6…रोहित शर्मा ने मारे 11 छक्के, बल्ले से दिया करारा जवाब

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा ने महज 38 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली थी. इस खिलाड़ी की फॉर्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें हिटमैन 11 छक्के लगाते दिख रहे हैं. Tue, 31 Mar 2026 18:38:12 +0530

  Videos
See all

Rashtravad: AAP प्रवक्ता की शिवम त्यागी लगा दी तगड़ी क्लास! | Naxals | Debate | Amit Shah #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T12:58:04+00:00

Chakraview | Sumit Awasthi: बंगाल चुनाव में मुस्लिम वोट बटोर पाएंगी दीदी? #mamatabanerjee #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T13:00:36+00:00

West Bengal Elections: बंगाल में चुनाव आयोग की प्रशासनिक सर्जरी! MamataVsSuvendu | EC Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T13:00:35+00:00

Bihar News: नालंदा भगदड़ हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा ऐलान #nalanda #sheetlamatamandir #stampede #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T13:01:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers