Assam Elections 2026: असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया संकल्प-पत्र, 9 अप्रैल को होनी है वोटिंग
Assam Elections 2026: असम में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव की तारीखों का भी ऐलान हो गया है. नौ अप्रैल को प्रदेश भर में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी. चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस सहित सभी दल मैदान में जुटे हुए हैं. इस बीच मंगलवार सुबह भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण असम में हैं और उन्होंने राज्य के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया.
खबर अपडेट की जा रही है....
'वैभव सूर्यवंशी से मैं कहता हूं...', CSK को हराने के बाद कैप्टन रियान पराग ने भरी हुंकार, जानिए क्या-क्या कहा
IPL 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. गुवाहाटी में खेले गए इस मुकाबले को रियान पराग की कप्तानी वाली RR ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज कर ली है. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी एकमात्र खिलाड़ी रहे, जिन्होंने अर्धशतक लगाया. वहीं नांद्रे बर्गर को उनकी खतरनाक गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड के खिताब से नवाजा गया. तो आइए जानते हैं कि इस मैच में मिली जीत के बाद कैप्टन रियान पराग ने क्या-क्या कहा...
'लक्ष्य तो ट्रॉफी जीतना है'
Season opener done right. See you in AMD! ???????? pic.twitter.com/kiqizyuEWz
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 30, 2026
राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स को एकतरफा मैच में धूल चटाई है. इस मुकाबले में राजस्थान की ओर से पहले तो कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली और फिर रही सही कसर उनके गेंदबाजों ने पूरी कर दी. इस मैच को जीतने के बाद RR ने नए कप्तान रियान पराग ने बताया कि उनका लक्ष्य क्या है.
जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, 'टॉस हमारे लिए थोड़ा लकी रहा. यह लाल मिट्टी का विकेट था और बारिश भी हुई थी. गेंदबाजों ने अपनी योजना को अच्छी तरह लागू किया. कप्तानी के लिए काफी तैयारी की है लक्ष्य ट्रॉफी जीतना है. प्लानिंग और स्ट्रैटजी पर काफी समय दिया है. हम स्मार्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं और हालात के अनुसार ढलना चाहते हैं जो आज हमने किया. गुवाहाटी की पिच जड्डू भाई के लिए अनुकूल रही और बाकी गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया.'
वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले रियान पराग?
⭐️ Young Star ???? Rockstar ????
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2026
What’s it like facing each other in the nets? ????
On mutual admiration and a strong start with Vaibhav Sooryavanshi and Ravindra Jadeja ???? - By @jigsactin
Watch ▶️ https://t.co/lNAtzmuvEP
#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvCSK | @imjadeja |… pic.twitter.com/sxjnuIyaIy
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी की. पहले तो उन्होंने 15 गेंदों पर ही अपनी रिकॉर्ड फिफ्टी पूरी की और फिर 17 गेंदों पर 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के और 4 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 305.88 रहा. मैच खत्म होने के बाद रियान पराग ने वैभव की जमकर तारीफ की.
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में रियान ने कहा, "मैं वैभव से कहता हूं कि आप पूरे 14 मैच खेलो मैदान या मीडिया की बातों से परेशान मत हो. कोचों से भी कहता हूं कि उन्हें खुलकर खेलने दें. नेट्स में उन्हें देखकर हम काफी प्रभावित हुए."
1⃣5⃣-ball FIFTY????
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2026
That's the 3⃣rd joint-fastest half-century in #TATAIPL ????????
Vaibhav Sooryavanshi goes back for an entertaining 52(17) ????
Updates ▶️ https://t.co/UzbuFk5G26#KhelBindaas | #RRvCSK pic.twitter.com/NOgpUvNiwL
राजस्थान रॉयल्स ने जीता पहला मैच
IPL 2026 का तीसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. ये एक लो स्कोरिंग मैच रहा, जिसे RR ने जीतकर अपने नाम किया. मुकाबले की बात करें, तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई चेन्नई की टीम पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी भी नहीं कर पाई और 127 रन पर ही सिमट गई. वहीं, राजस्थान ने 128 रनों के लक्ष्य को 47 गेंद शेष रहते हुए जीत लिया.
ये भी पढ़ें: सिर्फ 17 गेंदों पर 52 रन बनाकर भी वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं POTM का अवॉर्ड? किसने मारी बाजी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















