Responsive Scrollable Menu

Free Fire MAX Redeem Codes Today 31 March 2026: फ्री में पाएं डायमंड, गन स्किन और कई रिवॉर्ड

Free Fire MAX Redeem Codes Today 31 March 2026: Garena Free Fire MAX दुनिया के सबसे लोकप्रिय बैटल रॉयल मोबाइल ...

Continue reading on the app

CAG रिपोर्ट: कई जवानों को समय पर वेतन-भत्ते नहीं मिले:मिलिट्री अस्पतालों में कमियां मिली, सेना से जुड़े काम के रिकॉर्ड डिजिटल करने की सिफारिश

CAG यानी सरकारी खर्च और कामकाज का ऑडिट करने वाली संस्था की रिपोर्ट सोमवार को संसद में पेश की गई। रिपोर्ट में कई मिलिट्री अस्पतालों के रखरखाव में कमी की ओर भी इशारा किया गया है। यह भी बताया गया है कि काफी संख्या में सेना के जवानों को उनके वेतन-भत्ते समय पर और सही तरीके से नहीं मिले। रिपोर्ट के मुताबिक सेना के निर्माण कार्यों से जुड़े साइट रिकॉर्ड्स ठीक से नहीं रखे गए। इससे काम की क्वालिटी और ठेकेदार की जिम्मेदारी तय करना मुश्किल हुआ। ऑडिट ने सिफारिश की है कि रक्षा मंत्रालय साइट रिकॉर्ड्स को डिजिटाइज करे। ये वही कागज होते हैं जिनमें काम की प्रगति, मटेरियल और टेस्ट रिपोर्ट जैसी जानकारी रिकॉर्ड होती है। रिपोर्ट में तीन प्रमुख हिस्सों की ऑडिट की गई… कई जवानों को समय पर भुगतान नहीं मिला रिपोर्ट के मुताबिक प्रोविजनल फाइनल सेटलमेंट ऑफ अकाउंट्स (PFSA) की समीक्षा तय समय पर नहीं हुई। इसके कारण रिटायरमेंट के समय अधिकारियों, जूनियर कमीशंड ऑफिसर्स (JCOs) और दूसरे रैंक (ORs) के कर्मीयों से एक साथ बड़ी राशि की वसूली करनी पड़ी। आईटी सिस्टम में जरूरी नियम शामिल नहीं होने से कई सेना के जवानों को उनका भुगतान समय पर और सही तरीके से नहीं मिला। PTO में देरी, सिस्टम आपस में ठीक से नहीं जुड़े रिपोर्ट में PTO (प्रिविलेज टिकट ऑर्डर) जारी करने में देरी की बात कही गई है। ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) में डेटा सही से नहीं मिला, इसलिए कई आवेदन रिजेक्ट हो गए। ऑडिट ने कहा है कि अलग-अलग सिस्टम के बीच तालमेल बेहतर किया जाए और रिजेक्ट मामलों की निगरानी के लिए ऑटोमेटेड सिस्टम बनाया जाए। मिलिट्री अस्पतालों की इमारतें पुरानी, कई जगह जरूरी सुविधाएं नहीं डिफेंस मंत्रालय के तहत आने वाले मिलिट्री अस्पतालों में कई दिक्कतें मिलीं। कई अस्पतालों की इमारतें पुरानी हैं, लेकिन उनकी नियमित जांच नहीं हुई। एक मामले में जून 2022 में लैंसडाउन के एक मिलिट्री अस्पताल का हिस्सा गिर गया था। कई जगह HVAC (हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग) और फायरफाइटिंग सिस्टम भी पूरे नहीं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल स्टोर्स डिपो (AFMSD) मिलिट्री अस्पतालों की जरूरत की दवाएं पूरी नहीं दे पाए। कॉमन ड्रग लिस्ट की दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं थीं। दो डिपो में दवाओं को समय पर बदला नहीं गया, जिससे ₹13.52 करोड़ की दवाएं फंसी रहीं। बिना लाइसेंस X-ray मशीनें चल रही थी ऑडिट में पाया गया कि कई जगह बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियमों का पालन नहीं हुआ। मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) से जुड़े दस्तावेज भी नहीं रखे गए। कुछ अस्पतालों में बिना लाइसेंस के X-ray मशीनें चलाई जा रही थी। सात कमांड्स की समीक्षा में वेस्टर्न कमांड में सबसे ज्यादा नियमों का उल्लंघन मिला। रिपोर्ट में कहा गया है कि रक्षा मंत्रालय ने कुछ मामलों में सुधार के कदम उठाने शुरू किए हैं, लेकिन कई समस्याएं अभी भी बनी हुई हैं। ------------

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल 2026: पहले ही मैच में चेन्नई की कई कमजोरियां हुईं उजागर, आसान नहीं होगी राह

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2026 का आगाज हार के साथ किया है। सोमवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले ही मैच में चेन्नई की कई कमजोरियां उजागर हो गई हैं, जो इस सीजन में टीम की राह मुश्किल कर सकती हैं। Tue, 31 Mar 2026 10:40:43 +0530

  Videos
See all

UP News: मायावती ने अचानक बुलाई बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर चर्चा | BSP | Latest Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T05:45:01+00:00

Rajnath Singh Assam Rally: विधानसभा चुनाव में बीजेपी का प्रचार तेज | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T05:42:50+00:00

Sangeet Singh Som का सपा पर बड़ा प्रहार: "PDA से PD गायब, अब सिर्फ A बचा!. #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T05:44:13+00:00

ईरान को लेकर इजरायल के PM नेतन्याहू का बयान | #netanyahu #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T05:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers