RR VS CSK: राजस्थान रॉयल्स या चेन्नई सुपर किंग्स, किसने जीता कल का मैच? यहां जानिए मुकाबले का पूरा हाल
RR VS CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम 127 रन पर ही ऑलआउट हो गई. 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 8 विकेट से एक बड़ी जीत दर्ज की.
RR की तीखी गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाई CSK
CSK के साथ खेले गए मुकाबले में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आरआर की खतरनाक गेंदबाजी के सामने टिक ही नहीं पाई और 19.4 ओवरों में ही 127 के स्कोर पर ढ़ेर हो गई.
To the next half #WhistlePodu #RRvCSK pic.twitter.com/d60aYrB0Gr
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 30, 2026
चेन्नई ने पावर प्ले में ही अपने 4 अहम विकेट गंवा दिए थे. वहीं, टीम के लिए सबसे बड़ी पारी जेमी ओवरटन ने खेली, जो 43 रन बनाकर आउट हुए. सरफराज खान 17 और कार्तिक शर्मा 18 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा सीएसके का कोई बल्लेबाज डबल डिजिट का स्कोर छू नहीं पाया और पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए. वहीं, ब्रिजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने भी एक-एक विकेट चटकाए.
राजस्थान ने 47 गेंद रहते ही जीत लिया मैच
1⃣5⃣-ball FIFTY????
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2026
That's the 3⃣rd joint-fastest half-century in #TATAIPL ????????
Vaibhav Sooryavanshi goes back for an entertaining 52(17) ????
Updates ▶️ https://t.co/UzbuFk5G26#KhelBindaas | #RRvCSK pic.twitter.com/NOgpUvNiwL
चेन्नई सुपर किंग्स के दिए 128 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बड़ी ही आसानी से महज 13वें ओवर की पहली गेंद पर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. आरआर के युवा स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों पर 52 रनों की घातक पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 300 के पार रहा. वहीं, ध्रुव जुरेल 9 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए. यशस्वी जायसवाल 36 गेंद पर 38 रन बनाकर और दूसरे छोर से कप्तान रियान पराग 11 गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद लौटे. राजस्थान ने 47 गेंद शेष रहते ही जीत लिया मैच.
किसे मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड?
The architect of a dominant win! ????
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2026
A fiery and match-winning Powerplay performance bags Nandre Burger the Player of the Match award ????
Scorecard ▶️ https://t.co/UzbuFk5G26#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvCSK pic.twitter.com/DSToc7c0kB
RR VS CSK के बीच खेले गए मुकाबले में तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. नांद्रे ने सीएसके को शुरुआती 2 सबसे बड़े झटके दिए थे, जिसके लिए उन्होंने संजू सैमसन को 6 और आयुष म्हात्रे को गोल्डन डक पर आउट कर दिया था. उन्होंने बेहतरीन स्पेल फेंका, जिसमें 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए.
ये भी पढ़ें: सिर्फ 17 गेंदों पर 52 रन बनाकर भी वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं POTM का अवॉर्ड? किसने मारी बाजी
Crude Oil Price: क्रूड की कीमतों में स्थिरता लेकिन रिकॉर्ड मंथली उछाल के बीच ब्रेंट क्रूड $105 के ऊपर हैं टिका
Crude Oil Price: मंगलवार, 31 मार्च को तेल की कीमतों में लगातार चौथे सेशन में बढ़त जारी रही, क्योंकि वेस्ट एशिया में युद्ध एनर्जी मार्केट को दबा रहा है। मई के लिए ब्रेंट क्रूड $2.26, या 2% बढ़कर $115.04 प्रति बैरल हो गया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol












.jpg)





