Dhurandhar 2 Box Office Collection: 12वें ‘धुरंधर 2’ की कमाई में गिरावट, फिर भी 'KGF 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को दी मात
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 12: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' या कहे 'धुरंधर 2' जब से रिलीज हुई है, सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. कमाई के मामले में फिल्म की रफ्तार बेहद तेज है और हर दिन इसकी कमाई नए रिकॉर्ड बना रही है. अब दूसरे मंडे भले ही फिल्म की कमाई में मंदी देखने को मिली हो, लेकिन इसके बावजूद भी इसने यश की केजीएफ 2 जैसी फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है. तो चलिए जानते हैं धुरंधर 2 ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया.
धुरंधर 2 का 12वें दिन का कलेक्शन
पहले हफ्ते में दमदार कलेक्शन करने के बाद, फिल्म धुरंधर 2 ने दूसरे वीकेंड में भी बेहतरीन कमाई की. हालांकि रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंडे को इसकी कमाई में पहली बार बड़ी गिरावट देखने को मिली है. फिल्म ने 11वें दिन 68.10 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो अगले दिन काफी ज्यादा गिर गया. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'धुरंधर 2' ने रिलीज के 12वें दिन (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 12) यानी दूसरे मंडे को 25.30 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ 'धुरंधर 2' का भारत में अब तक की कुल कमाई 872.17 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 रिलीज के बाद से अब तक कितने बना चुकी है रिकॉर्ड्स, जानिए यहां पर विस्तार से
केजीएफ 2 का तोड़ा लाइफटाइम रिकॉर्ड
'धुरंधर 2' की कमाई में दूसरे मंडे भले ही मंदी देखने को मिली हो, लेकिन इसने 872.17 करोड़ के कलेक्शन के साथ साउथ स्यार यश (Yash) की केजीएफ 2 (KGF 2) को पछाड़ दिया है. धुरंधर 2 ने केजीएफ 2 के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 859.70 करोड़ को पीछे कर दिया है और देश की तीसरी बड़ी फिल्म बन गई है. अब इससे आगे प्रभास की बाहुबली 2 (Baahubali 2) (1030.42 करोड़) और अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 (Pushpa 2) (1234.10 करोड़) है.
अपनी ही फिल्म का तोड़ डाला रिकॉर्ड
'धुरंधर 2' ने भारत के साथ दुनियाभर में भी अच्छी कमाई की है. 12 दिनों ये फिल्म वर्ल्डवाइड 1392.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन ( (Dhurandhar 2 Wordlwide Collection Day 12) ) कर चुकी है. इस तरह से इसने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में अपने ही पहले पार्ट 'धुरंधर' (Dhurandhar) को पीछे छोड़ दिया है. धुरंधर ने वर्ल्डवाइड 1354.84 करोड़ का कलेक्शन किया था. जिस तरह से धुरंधर 2 कमाई कर रही है, ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म आगे अभी कई रिकॉर्ड्स तोड़ेगी.
'धुरंधर 2' में क्या दिखाया गया?
बता दें, 'धुरंधर 2' का पहला पार्ट पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में एक अंडरकवर भारतीय इंटेलिजेंस एजेंटजसकीरत सिंह रांगी की कहानी दिखाई गई है, जिसका किरदार रणवीर सिंह ने निभाया था. यह एजेंट कराची में हमजा अली मजारी बनकर जाता है और क्रिमिनल सिंडिकेट्स और पाकिस्तान की राजनीतिक सत्ता संरचनाओं में घुसपैठ करता है. वहीं, फिल्म के सीक्वल में हमजा अली मजारी के अतीत की कहानी दिखाई गई है साथ ही दिखाया गया है कि कैसे वह कराची के लियारी इलाके में भारत को निशाना बनाने वाले हर एक आतंकी नेटवर्क को खत्म करने का काम करता है.
ये भी पढ़ें- 'मैंने सिगरेट नहीं पी', Dhurandhar 2 में आर माधवन के किरदार से तुलना पर परेश रावल ने कह डाली ये बात
शरीर में दिखें ये संकेत तो तुरंत जाएं अस्पताल, डेंगू का हो सकता है खतरा
नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। डेंगू एक ऐसी बीमारी है जो देखने में शुरुआत में साधारण बुखार जैसी लगती है, लेकिन अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह खतरनाक रूप ले सकती है। यह बीमारी मच्छर के काटने से फैलती है।
आमतौर पर डेंगू के लक्षण संक्रमण के कुछ दिनों बाद दिखने लगते हैं। सबसे पहले तेज बुखार आता है, जो अचानक चढ़ता है और कई बार 102-104 डिग्री तक पहुंच जाता है। इसके साथ सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, शरीर और जोड़ों में तेज दर्द, थकान और कमजोरी महसूस होती है। कुछ लोगों के शरीर पर लाल चकत्ते या रैश भी नजर आते हैं। कई बार मरीज को भूख नहीं लगती, जी मिचलाता है और उल्टी भी हो सकती है। इन लक्षणों को लोग अक्सर सामान्य वायरल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में भारी पड़ सकता है।
डेंगू की सबसे खतरनाक बात यह है कि कुछ मामलों में बुखार कम होने के बाद मरीज की हालत अचानक बिगड़ सकती है। यही वह समय होता है जब शरीर में अंदरूनी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। अगर आपको दिन में तीन या उससे ज्यादा बार उल्टी हो रही है, पेट में तेज दर्द हो रहा है, बहुत ज्यादा बेचैनी या घबराहट महसूस हो रही है या अचानक सुस्ती और कमजोरी बढ़ गई है, तो यह चेतावनी के संकेत हैं। इसके अलावा अगर नाक या मसूड़ों से खून आना शुरू हो जाए, उल्टी में खून आए, मल काला दिखे या पेशाब में खून नजर आए, तो तुरंत अस्पताल जाना बेहद जरूरी है।
कुछ और गंभीर लक्षणों में हाथ-पैर ठंडे और चिपचिपे हो जाना, त्वचा पीली या फीकी लगना, पेशाब कम आना या कई घंटों तक बिल्कुल न आना, सांस लेने में दिक्कत होना और अचानक व्यवहार में बदलाव शामिल हैं। ये सभी संकेत इस बात की ओर इशारा करते हैं कि शरीर के जरूरी अंगों तक सही मात्रा में खून और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में देर करना खतरनाक हो सकता है और मरीज को तुरंत मेडिकल देखभाल की जरूरत होती है।
डेंगू में अक्सर प्लेटलेट्स की संख्या कम होने लगती है, लेकिन सिर्फ प्लेटलेट्स के आंकड़े पर ध्यान देना ही काफी नहीं है। कई बार मरीज की हालत प्लेटलेट्स सामान्य होने के बावजूद भी गंभीर हो सकती है, क्योंकि शरीर में पानी की कमी, खून का गाढ़ा होना और प्लाज्मा लीकेज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए अगर बुखार दो दिन से ज्यादा बना रहता है या ऊपर बताए गए लक्षणों में से कोई भी नजर आता है, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। खुद से दवाइयां लेने या घरेलू उपायों पर ही निर्भर रहना सही नहीं है। समय पर इलाज, आराम और शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने से मरीज पूरी तरह ठीक हो सकता है।
--आईएएनएस
पीआईएम/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















