Responsive Scrollable Menu

लेबनान में यूएन शांतिसैनिकों पर हमला: फ्रांस के विदेश मंत्री ने की इजरायल की कड़े शब्दों में निंदा

पेरिस, 31 मार्च (आईएएनएस)। फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बारो ने इजरायल की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि लेबनान के नकौरा क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना (यूएनआईएफआईएल) के साथ “गंभीर घटनाएं” हुई हैं।

बारो ने कहा कि इजरायली सैनिकों द्वारा संयुक्त राष्ट्र के कर्मियों के साथ सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करना और उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश करना बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर फ्रांस ने पेरिस में मौजूद इजरायल के राजदूत के सामने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बैरो ने रविवार को हुई गोलीबारी की भी कड़े से कड़े शब्दों में निंदा की जिसमें इंडोनेशिया के एक शांति सैनिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। इसके अलावा सोमवार को हुए एक धमाके में दो इंडोनेशियाई शांति सैनिकों की मौत और दो अन्य के घायल होने की घटना को भी उन्होंने बेहद गंभीर बताया।

इन घटनाओं के बाद बारो ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने की मांग की है।

उन्होंने सभी पक्षों से अपील की कि वे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 का सम्मान करें और संयुक्त राष्ट्र के कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि यूएनआईएफआईएल को अपना काम पूरी तरह से करने और बिना किसी रोक-टोक के आवाजाही की अनुमति मिलनी चाहिए।

हालांकि यूएनआईएफआईएल ने अभी तक हमले के स्रोत के रूप में सीधे इज़राइल का नाम नहीं लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। लेकिन लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी और स्थानीय मीडिया के अनुसार, रविवार को इज़राइल की तोपों से दागे गए गोले यूएनआईएफआईएल में तैनात इंडोनेशियाई दल के मुख्यालय पर गिरे थे।

सोमवार को इंडोनेशिया ने इन घटनाओं में अपने सैनिकों के हताहत होने की पुष्टि की और दक्षिणी लेबनान में इजरायल की सैन्य कार्रवाई की निंदा दोहराई। वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी इन घटनाओं की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ये अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून और सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 का गंभीर उल्लंघन हैं।

गौरतलब है कि 2 मार्च से लेबनान और इजरायल की सीमा पर तनाव लगातार बना हुआ है। इस दिन हिज़्बुल्लाह ने 27 नवंबर 2024 के संघर्ष विराम के बाद पहली बार इजरायल पर रॉकेट दागे थे, जिसके जवाब में इजरायल ने दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में हवाई हमले तेज कर दिए।

--आईएएनएस

एएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Weather Update: उत्तर भारत में आंधी बारिश तो दक्षिण भारत में होगी गर्मी, मार्च के अंतिम दिन जानें आपके राज्य के मौसम का हाल

Weather Update: आज मार्च महीने का अंतिम दिन है. महीने के आखिरी दिन देश भर में मौसम मिला जुला रहेगा. कहीं गर्मी सताएगी तो कहीं बारिश और आंधी मौसम खुशनुमा बना देगी. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में तेज हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं पश्चिम और दक्षिण भारत में गर्मी सताएगी. 

दिल्ली-एनसीआर में आज ऐसा रहेगा मौसम

मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला-बदला दिखाई दे रहा है. सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिल रही है. तेज हवाएं भी चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई है. आज दिन में मौसम सुहावना और हल्का ठंडा बना रहेगा. 

यूपी में आज ऐसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम मिला-जुला रहने की संभावना है. पश्चिमी हिस्सों में बादल और हल्की बारिश हो सकती है. वहीं. पूर्वी यूपी में तेज धूप के साथ-साथ गर्मी महसूस हो रही है. वहीं, राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में हवा चलने से थोड़ी राहत मिल सकती है. 

बिहार और राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम

बिहार में तेज धूप लोगों को थोड़ा परेशान कर सकती है. हालांकि, कुछ जिलों में शाम के वक्त बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है. तापमान में इस वजह से हल्की गिरावट आ सकती है. वहीं, राजस्थान में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है. जोधपुर, बीकानेर और जोधपुर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है. दिन में लू जैसे हालात बन गए हैं. दोपहर में लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है. 

पहाड़ी राज्यों और गुजरात में ऐसा रहेगा मौसम

पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में मौसम सुहाना बना हुआ है. ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिस वजह से तापमान में गिरावट हो सकती है और ठंडक बनी रहेगी. वहीं, गुजरात में आज गर्मी के आसार साफ दिखाई देंगे. सूरत और अहमदाबाद में तापमान 35 डिग्री के पार जा सकती है. तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों को परेशानी हो सकती है. 

दक्षिण भारत में ऐसा रहेगा मौसम

दक्षिण भारत के विभिन्न हिस्सों में आज गर्मी बढ़ने की उम्मीद है. हैदराबाद, बेंगलुरू और चेन्नई जैसे अन्य शहरों में तापमान में बढ़ोतरी होगी. मौमस विभाग ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में दक्षिण भारत में गर्मी और तेज पड़ सकती है.  

मुंबई में रह सकता है चिपचिपा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई में मौसम सामान्य रहेगा हालांकि, उमस से लोग परेशान जरूर हो सकते हैं. समुद्र से आने वाली तेज हवाएं तापमान को अधिक बढ़ने तो नहीं देगी लेकिन नमी की वजह से मौसम चिपचिपा जरूर रह सकता है.  

 

 

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड में एक महान खिलाड़ी ने किया बगावत, ‘द हंड्रेड’ से नफरत का इजहार, डगआउट में बैठने को बताया डेंजर काम

जेम्स एंडरसन जो खेल का सम्मान करते हैं और यही गुण उन्हें महान खिलाड़ियों की श्रेणी में खड़ा करता है हालांकि, ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट को लेकर उनका हालिया बयान काफी अलग नजर आता है.पिछले सीजन ‘द हंड्रेड’ में अपने छोटे से अनुभव को याद करते हुए इंग्लैंड के इस दिग्गज ने बात को घुमाने की कोशिश नहीं की. उन्होंने साफ-साफ कहा कि उन्हें इस टूर्नामेंट का हर पल नापसंद था. Thu, 2 Apr 2026 13:14:13 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: अमेज़न पर मिसाइल अटैक का नया वीडियो देखिए | Trump | Israel | Amazon Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T07:59:01+00:00

Middle East War: इस्फ़हान में फिर से हुआ तगड़ा अटैक | Iran | Attack | Isfahan Under | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T08:00:00+00:00

Gorakhpur Janta Darshan: CM योगी ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T08:07:47+00:00

Jordan US Base Attack: ईरानी मिसाइलों ने अमेरिकी बेस को दहलाया| #shorts#jordan #usbaseattack #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T08:01:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers