Bollywood Latest News Live: 'धुरंधर 2' ने तहस-नहस कर दिया बॉक्स ऑफिस, 'दृश्यम' के स्पैनिश रीमेक पर आया बड़ा अपडेट
Bollywood Latest News Live: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का तूफान थमता नहीं दिख रहा है. आदित्य धर की यह स्पाई-थ्रिलर हर दिन ताबड़तोड़ कमाई के साथ 900 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ रही है. फिल्म ने यश की 'केजीएफ 2' की लाइफटाइम कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वहीं, अजय देवगन की 'दृश्यम' अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूम मचाने को तैयार है. फिल्म का स्पैनिश रीमेक इसी साल जून में फ्लोर पर जाएगा, स्पैनिश प्रोड्यूसर रोड्रिगो एस्पिनेल ने पुष्टि की है कि फिल्म को वहां की संस्कृति के अनुसार ढाला जाएगा, जिसमें स्पैनिश सितारे नजर आएंगे.
31 March 2026 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल
31 March 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 31 मार्च 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
आज का पंचांग
- तिथि: चैत्र शुक्ल चतुर्दशी (31 मार्च को पूरे दिन और रात, समापन 1 अप्रैल सुबह 7:07 बजे)
- वार: मंगलवार
- नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी (दोपहर 3:21 बजे तक)
- सूर्योदय: सुबह 6:12 बजे
- सूर्यास्त: शाम 6:38 बजे
- व्रत-त्योहार: महावीर जयंती
राहुकाल का समय
- दिल्ली: 03:32 PM-05:05 PM
- मुंबई: 03:48 PM-05:20 PM
- चंडीगढ़: 03:34 PM-05:08 PM
- लखनऊ: 03:17 PM-04:50 PM
- भोपाल: 03:30 PM-05:02 PM
- कोलकाता: 02:46 PM-04:19 PM
- अहमदाबाद: 03:49 PM-05:31 PM
- चेन्नई: 03:17 PM-04:48 PM
महावीर जयंती 2026 का महत्व
31 मार्च को महावीर जयंती पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। यह पर्व जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महावीर स्वामी का जन्म 599 ईसा पूर्व में कुंडलपुर (वर्तमान बिहार) में एक क्षत्रिय परिवार में हुआ था। उन्होंने 30 वर्ष की आयु में राजसी जीवन त्यागकर संन्यास धारण किया और सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह तथा आत्मसंयम का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को शांति, करुणा और सद्भाव की राह दिखाती हैं।
कैसे मनाया जाता है यह दिन?
महावीर जयंती के अवसर पर जैन समुदाय द्वारा मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। शोभायात्राएं निकाली जाती हैं और उनके उपदेशों का प्रचार किया जाता है।
- मंदिरों में अभिषेक और पूजन
- भजन-कीर्तन और प्रवचन
- जरूरतमंदों को दान
- अहिंसा और सेवा का संकल्प
31 मार्च 2026 का दिन पंचांग के अनुसार अत्यंत महत्वपूर्ण है। जहां एक ओर चतुर्दशी तिथि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है, वहीं दूसरी ओर महावीर जयंती का पावन पर्व भी इस दिन मनाया जाएगा। यह दिन हमें सत्य, अहिंसा और आत्मसंयम जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi






















