Responsive Scrollable Menu

टोल प्लाजा कल से कैशलेस होंगे:टैक्स बचाने के लिए आज आखिरी दिन, 4 जरूरी काम निपटाएं, अप्रैल से बदलेंगे 10 नियम

कल यानी 1 अप्रैल से देश के सभी टोल प्लाजा कैशलेस हो जाएंगे। वाहन चालक सिर्फ फास्टैग या UPI पेमेंट के जरिए ही टोल टैक्स चुका सकेंगे। इसके अलावा, आज रात 12 बजे के बाद देश में टैक्स और बैंकिंग से जुड़े 3 बड़े कामों की डेडलाइन खत्म हो रही है। कल से टैक्स, रेलवे और बाजार से जुड़े 10 नियम भी बदल जाएंगे। आज रात तक निपटाएं ये 4 काम… 1. सरकारी स्कीम्स एक्टिव रखें: PPF, NPS और सुकन्या में डालें मिनिमम बैलेंस पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) या सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) को चालू रखने के लिए हर साल ₹250 से ₹500 तक न्यूनतम राशि जमा करना अनिवार्य है। अगर खाता बंद हो गया तो चालू कराने के लिए पेनाल्टी लगेगी और बैंक के चक्कर काटने होंगे। 2. पुरानी टैक्स रिजीम में सेविंग का मौका: 80C और 80D के तहत निवेश करें पुरानी टैक्स रिजीम में टैक्स बचाने के लिए निवेश करने का कल आखिरी दिन है। सेक्शन 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की छूट पाने के लिए आप PPF, लाइफ इंश्योरेंस में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा, 80D के तहत हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम और मेडिकल खर्चों पर 1 लाख तक की छूट मिलती है। 1 अप्रैल या उसके बाद किया गया निवेश अगले साल के खाते में गिना जाएगा। 3. सैलरी क्लास के लिए जरूरी: ऑफिस में जमा करें इन्वेस्टमेंट प्रूफ अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपको अपने ऑफिस में इन्वेस्टमेंट प्रूफ जमा करने होंगे। इसमें घर के किराए की रसीदें, बीमा प्रीमियम की रसीद, होम लोन के ब्याज का सर्टिफिकेट शामिल हैं। अगर आप ये डॉक्यूमेंट्स समय पर नहीं देते हैं, तो कंपनी आपकी आखिरी सैलरी से ज्यादा TDS काट लेगी। इसे वापस पाने के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने तक का इंतजार करना होगा। 4. टोल प्लाजा पर कल से नकद भुगतान बंद: सिर्फ फास्टैग या UPI से पैमेंट अगर आपके पास गाड़ी है तो आज ही अपनी गाड़ी में फास्टैग अकाउंट एक्टिव कर लें। फास्टैग का उपयोग नहीं करते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपके स्मार्टफोन में UPI पेमेंट की सुविधा चालू हो। कल से बिना डिजिटल पेमेंट के टोल प्लाजा पर पहुंचने पर आपको जुर्माना देना पड़ सकता है या वापस लौटाया जा सकता है। क्योंकि, सभी टोल पर सिर्फ फास्टैग या UPI से ही टैक्स चुका सकेंगे। अब उन 10 बदलावों की जानकारी जो 1 अप्रैल 2026 से होने वाले हैं… --------------- ये खबर भी पढ़ें… तेल की कीमतें 10 डॉलर बढ़ने से 0.60% बढ़ेगी महंगाई: रेटिंग एजेंसी का दावा- GDP ग्रोथ और रुपए पर भी असर; कच्चा तेल 116 डॉलर पार पश्चिम एशिया में तनाव से ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। रेटिंग एजेंसी केयरएज ग्लोबल के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में हर 10 डॉलर प्रति बैरल बढ़ोतरी से भारत में रिटेल महंगाई 60 बेसिस पॉइंट्स (0.60%) तक बढ़ सकती है। इस बीच डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ईरान के तेल संसाधनों पर कब्जा करना है। उनके इस बयान के बाद ब्रेंट क्रूड आज 116 डॉलर प्रति बैरल पार पहुंच गया। केयरएज ग्लोबल के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने का असर भारतीय अर्थव्यवस्था और आम आदमी की जेब पर पड़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

पड़ोसी मुल्क का हैरान करने वाला दावा: “बॉलीवुड एक्टर ने चुपके से पाकिस्तान में की शूटिंग”, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

पड़ोसी मुल्क का हैरान करने वाला दावा: “बॉलीवुड एक्टर ने चुपके से पाकिस्तान में की शूटिंग”, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड में एक महान खिलाड़ी ने किया बगावत, ‘द हंड्रेड’ से नफरत का इजहार, डगआउट में बैठने को बताया डेंजर काम

जेम्स एंडरसन जो खेल का सम्मान करते हैं और यही गुण उन्हें महान खिलाड़ियों की श्रेणी में खड़ा करता है हालांकि, ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट को लेकर उनका हालिया बयान काफी अलग नजर आता है.पिछले सीजन ‘द हंड्रेड’ में अपने छोटे से अनुभव को याद करते हुए इंग्लैंड के इस दिग्गज ने बात को घुमाने की कोशिश नहीं की. उन्होंने साफ-साफ कहा कि उन्हें इस टूर्नामेंट का हर पल नापसंद था. Thu, 2 Apr 2026 13:14:13 +0530

  Videos
See all

Ajmer Firing: किराया विवाद में चली गोली, नाबालिग घायल, आरोपी शाहिद गिरफ्तार | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T07:59:47+00:00

Jordan US Base Attack: ईरानी मिसाइलों ने अमेरिकी बेस को दहलाया| #shorts#jordan #usbaseattack #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T08:01:40+00:00

Gorakhpur Janta Darshan: CM योगी ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T08:07:47+00:00

Iran America War Update: अमेज़न पर मिसाइल अटैक का नया वीडियो देखिए | Trump | Israel | Amazon Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T07:59:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers