Responsive Scrollable Menu

पड़ोसी मुल्क का हैरान करने वाला दावा: “बॉलीवुड एक्टर ने चुपके से पाकिस्तान में की शूटिंग”, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

पड़ोसी मुल्क का हैरान करने वाला दावा: “बॉलीवुड एक्टर ने चुपके से पाकिस्तान में की शूटिंग”, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Continue reading on the app

IPL में आज पंजाब vs गुजरात:न्यू चंडीगढ़ में दूसरी बार होगा सामना; GT 2022 की चैंपियन, PBKS को पहले खिताब का इंतजार

IPL का चौथा मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा। गुजरात टाइटंस का यह पांचवां सीजन होगा। टीम ने 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब जीता था, जबकि पिछले सीजन वह चौथे स्थान पर रही। वहीं पंजाब किंग्स को अब भी अपने पहले खिताब का इंतजार है। टीम पिछले सीजन रनर-अप रही थी। दोनों टीमों के बीच 7वां मुकाबला IPL में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं, दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं। IPL 2025 में दोनों की एक भिड़ंत में पंजाब ने गुजरात को 11 रन से हराया था। न्यू चंडीगढ़ में दोनों टीमें एक बार भिड़ीं, जिसमें गुजरात ने पंजाब को 3 विकेट से हराया। टीम अपडेट- फर्ग्यूसन कुछ मैच मिस कर सकते हैं पंजाब की टीम इस सीजन भी मजबूत पंजाब की टीम इस सीजन भी काफी मजबूत दिखाई दे रही है। टॉप ऑर्डर में प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की ओपनिंग जोड़ी से एक बार फिर टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। नंबर तीन की पोजिशन कप्तान श्रेयस अय्यर संभालेंगे। मिडिल ऑर्डर में नेहल वढेरा और शशांक सिंह होंगे। मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन और अजमतुल्लाह ओमरजई बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देंगे। GT के लिए बटलर का फॉर्म चिंता का विषय गुजरात टाइटंस को इस सीजन भी साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हालांकि, जोस बटलर का हालिया फॉर्म टीम के लिए चिंता की बात है। ग्लेन फिलिप्स फॉर्म में हैं। ऑलराउंडर्स में वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर और राहुल तेवतिया जैसे बड़े नाम शामिल हैं। कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा और ल्यूक वुड की मौजूदगी में टीम का पेस अटैक दमदार दिख रहा है। वहीं, स्पिन डिपार्टमेंट की कमान राशिद खान के हाथों में होगी, जिनका साथ साई किशोर और सुंदर देंगे। पिच रिपोर्ट- मुल्लांपुर में स्ट्रोक खेलना आसान महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैलेंस्ड मानी जाती है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग और बाउंस मिल सकता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर होती जाती है और स्ट्रोक खेलना आसान हो जाता है। यहां अब तक 11 IPL मैच खेले गए। 6 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम और 5 मैच बाद में बैटिंग करने वाली टीमों ने जीते। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 228/5 है, जो मुंबई इंडियंस ने 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था। मुल्लांपुर में बारिश की आशंका मंगलवार को मुल्लांपुर में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने यहां बारिश की 25% आशंका जताई है। तापमान 18 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मिचेल ओवेन, शशांक सिंह, नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और बेन ड्वारशस। गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। मैच कहां देख सकते हैं? IPL मैचों का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मैच के स्कोर और सभी अपडेट्स दैनिक भास्कर ऐप पर भी देखे जा सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

RR vs CSK Records: वैभव सूर्यवंशी ने की सचिन-द्रविड़ की बराबरी, 16 साल बाद भी नहीं बदली CSK की कहानी

वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू सीजन के धमाकेदार अंदाज को ही नए सीजन में भी जारी रखा और पहले मैच में ही ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए गेंदबाजों की धुलाई कर दी. इस दौरान उन्होंने छक्के जड़ने के मामले में दिग्गजों को भी पीछे छोड़ा. Tue, 31 Mar 2026 06:01:31 +0530

  Videos
See all

Gold Silver Price Crash: सोना 1 लाख से नीचे आएगा या नहीं, हुआ कंफर्म! | Gold Rate | Gold Price Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T01:00:00+00:00

Iran Israel War Update: इज़रायल के ये शहर मिसाइल अटैक से तबाह! | Trump | America | Netanyahu |Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T00:30:00+00:00

News Ki Pathshala | Rupees Vs Dollar | Asia में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली Currency बनी रुपया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T00:45:00+00:00

Parliament Session | नक्सलवाद के मुद्दे पर Lok Sabha में Congress पर जबरदस्त बरसे Amit Shah ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T01:00:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers