Responsive Scrollable Menu

वैभव की राजस्थान के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी:ओवरटन ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा, रॉयल्स की सबसे बड़ी जीत; रिकॉर्ड्स

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाकर टीम को जीत दिलाई। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया। सोमवार को चेन्नई 19.4 ओवर में 127 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में राजस्थान ने 12.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी जीत रही। RR Vs CSK चौथे मैच के टॉप रिकॉर्ड्स… राजस्थान की सबसे बड़ी जीत राजस्थान ने 47 गेंद रहते अपने IPL इतिहास का सबसे बड़ा रनचेज किया। इससे पहले 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 42 गेंद बाकी रहते जीत हासिल की थी। मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा 21 मैच जीते हैं। इसके बाद पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स 16-16 जीत के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 2020 के बाद से राजस्थान ने चेन्नई के खिलाफ पिछले 11 मुकाबलों में से 9 में जीत हासिल की है। वैभव की राजस्थान के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर राजस्थान के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगा दी। टॉप पर यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 2023 में कोलकाता के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। ओवरटन ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा जैमी ओवरटन ने 43 रन की पारी खेलकर CSK के लिए नंबर-8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड एम एस धोनी के नाम था, जिन्होंने 2024 में विशाखापट्टनम में दिल्ली के खिलाफ नाबाद 37 रन बनाए थे। कम्बोज-ओवरटन की रिकॉर्ड साझेदारी अंशुल कम्बोज और जैमी ओवर्टन ने 10वें विकेट के लिए 33 रन जोड़कर CSK की सबसे बड़ी आखिरी विकेट साझेदारी बना दी। इससे पहले यह रिकॉर्ड 26 रन का था, जो एम एस धोनी और मोहित शर्मा के नाम 2013 में दर्ज था। ओवरऑल IPL में 10वें विकेट के लिए यह तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही। पहले पायदान पर शिखर धवन और मोहित राठी हैं। दोनों ने मिलकर पंजाब के लिए खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 55 रन जोड़े थे। 5 साल बाद संजू पहले मैच में फिफ्टी से चूके संजू सैमसन 2020 के बाद पहली बार किसी सीजन के पहले मैच में 50+ स्कोर नहीं बना सके। 2021 में उन्होंने शतक लगाया था। 2022, 2023, 2024, 2025 में संजू ने पचास से ज्यादा रन बनाए थे। पहली बार धोनी-रैना के बिना उतरी चेन्नई चेन्नई सुपर किंग्स के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ, जब टीम मैदान पर उतरी और प्लेइंग इलेवन में न तो एम एस धोनी थे और न ही सुरेश रैना। अब तक चेन्नई के 277 मैचों (253 IPL + 24 चैंपियंस लीग (CLT20)) में हमेशा इन दोनों में से कम से कम एक खिलाड़ी टीम का हिस्सा रहा था। रैना 2022 में रिटायर हो चुके हैं, जबकि धोनी चोट के कारण इस सीजन के शुरुआती मुकाबले नहीं खेल रहे हैं।

Continue reading on the app

पेट्रोल पंपों पर मिलेगा केरोसिन, ईरान जंग के चलते फैसला:इटली के किमी एंटोनेली सबसे युवा F-1 चैंपियन बने; 31 मार्च के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (अमेंडमेंट) बिल 2025 लोकसभा से पारित 30 मार्च को इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (अमेंडमेंट) बिल 2025 (IBC) लोकसभा से पारित हुआ। 2. अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन 30 मार्च को केंद्र सरकार ने पेट्रोल पंप से केरोसिन देने का फैसला किया है। 3. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 61,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी 30 मार्च को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स स्कीम (ECMS) के लिए 61 हजार करोड़ के 75 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. आर्यना सबालेंका ने मियामी ओपन जीता 29 मार्च को दुनिया की नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने मियामी ओपन जीता। 5. किमी एंटोनेली सबसे युवा फॉर्मूला-1 चैंपियन बने इटली के फॉर्मूला नंबर-1 ड्राइवर किमी एंटोनेली ने जापान ग्रांड प्रीक्स जीती। इससे पहले एंटोनेली ने चीन ग्रांड प्रीक्स भी जीती थी। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 6. नौसेना ने कोच्चि में समुद्री अभ्यास किया 27 मार्च को भारतीय नौसेना ने कोच्चि के समुद्री युद्ध केंद्र में एक समुद्री अभ्यास किया। इस आभ्यास का नाम IMEX TTX 2026 है। आज का इतिहास 31 मार्च -------------------------------------------------------- ये खबरें भी पढ़ें... 700 फायर प्रति मिनट वाली 2000 राइफल्स सेना को मिलीं:पार्क एवेन्यू लॉन्‍च करने वाले पद्मभूषण विजयपत सिंघानिया का निधन; 30 मार्च करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें..

Continue reading on the app

  Sports

कांग्रेस ने भोपाल के गोविंदपुरा में झुग्गी बस्ती तोड़ने के प्रस्ताव का विरोध किया, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस ने आज भोपाल के गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र स्थित स्टेट लेबर कॉलोनी की झुग्गी बस्ती को तोड़ने की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से सैकड़ों गरीब परिवारों को बेघर करने वाली इस कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से रोकने का आग्रह किया है। इसी के साथ … Tue, 31 Mar 2026 16:41:38 GMT

  Videos
See all

मां शीतला मंदिर में भगदड़..हादसा या साजिश? Nalanda News | Bihar News | Stampede #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T11:12:50+00:00

योगी की माँ का गोश्त माँगने वाला अब्दुल्लाह का UP पुलिस ने किया इलाज #CMYogi #UPPolice #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T11:03:04+00:00

Breaking News | Lashkar Terrorist Arrest | Lashkar हैंडलर Shabbir Lone की कोर्ट में ऐसे हुई पेशी । #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T11:03:23+00:00

Maulana Abdullah Salim Arrested: CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार | #cmyogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T11:01:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers