Viral News: अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर क्यों भड़के यूज़र्स? फ्रांस की FIFA वर्ल्ड कप 2026 टीम को लेकर छिड़ी बहस
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या टीवी शो नहीं, बल्कि फ्रांस की FIFA वर्ल्ड कप 2026 टीम को लेकर किया गया एक पोस्ट है। X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की गई उनकी टिप्पणी ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है, जहां कुछ लोग उनके समर्थन में नजर आए तो बड़ी संख्या में यूज़र्स ने इसे लेकर आपत्ति जताई।
अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट में फ्रांस की टीम के खिलाड़ियों की नस्लीय पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए लिखा कि टीम में 11 खिलाड़ियों में से 10 अश्वेत और एक श्वेत खिलाड़ी है। उन्होंने इसके साथ "अश्वेतों की ताकत" भी लिखा। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई और देखते ही देखते यह चर्चा का बड़ा विषय बन गया।
क्यों चर्चा में है यह मामला?
- अमिताभ बच्चन का X पोस्ट वायरल हुआ।
- फ्रांस की फुटबॉल टीम की नस्लीय विविधता पर बहस छिड़ी।
- खिलाड़ियों की पहचान, राष्ट्रीयता और प्रतिनिधित्व को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आईं।
- समर्थकों और आलोचकों के बीच राय बंटी हुई दिखाई दी।
खिलाड़ियों की पहचान को लेकर उठे सवाल
कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने अभिनेता की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि किसी राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों की पहचान उनकी त्वचा के रंग से नहीं, बल्कि उनकी राष्ट्रीयता और खेल प्रतिभा से की जानी चाहिए। आलोचकों का कहना था कि फ्रांस की टीम को केवल नस्लीय आधार पर देखना उसकी वास्तविक पहचान और विविधता को नजरअंदाज करना है।
वहीं कुछ यूज़र्स ने याद दिलाया कि फ्रांस दशकों से एक बहु-सांस्कृतिक समाज रहा है, जहां विभिन्न मूल और समुदायों से आने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनते रहे हैं। टीम के कई खिलाड़ी अफ्रीकी या कैरेबियाई मूल के परिवारों से जुड़े हो सकते हैं, लेकिन उनका जन्म और पालन-पोषण फ्रांस में हुआ है और वे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।
Aapse ye umeed nahe the hm to apko
— निकेश (@gaurav14587) July 6, 2026
पुरानी बहस फिर हुई तेज
अमिताभ बच्चन के पोस्ट के बाद फ्रांस की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की नस्लीय और सांस्कृतिक विविधता को लेकर पुरानी बहस एक बार फिर चर्चा में आ गई। इससे पहले भी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के दौरान फ्रांस की टीम की संरचना और खिलाड़ियों की पृष्ठभूमि को लेकर बहस होती रही है।
हालांकि कुछ लोगों ने अभिनेता का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने केवल एक तथ्यात्मक अवलोकन साझा किया था और उसका उद्देश्य किसी समुदाय या खिलाड़ी की पहचान पर सवाल उठाना नहीं था। दूसरी ओर, कई यूज़र्स का मानना है कि सार्वजनिक हस्तियों को ऐसे संवेदनशील विषयों पर टिप्पणी करते समय शब्दों के चयन में अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।
What is non sense, they all are french ????????. Stop this black and white . Mai bhi Kah deta hu . In bacchan family there are 5 ppl. All are working and 1 is jobless. Power of bacchans ????????
— Alien (@gabbar2029) July 6, 2026
मैदान पर जब पसीना बहता है अमित सर, तो उसका कोई रंग नहीं होता। वो सिर्फ जीत का रंग होता है। ????????
— Rahul Shiva (@therahulshiva) July 6, 2026
Football doesnot become powerful because of black or white; it becomes powerful when a nation gives equal space to talent.
— Naadish (@naveenanand143) July 6, 2026
That is the real power of that country.
I had to double check the handle ????????????????
— TrophyChorNaqvi (@trophychornaqvi) July 6, 2026
Wtf Amitabh ji. This is so unnecessary
सोशल मीडिया पर बंटी राय
फिलहाल इस मुद्दे पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा हुआ नजर आ रहा है। एक वर्ग इसे सामान्य टिप्पणी मान रहा है, जबकि दूसरा वर्ग इसे खिलाड़ियों की पहचान को नस्ल तक सीमित करने वाला बयान बता रहा है। यही वजह है कि अमिताभ बच्चन का यह पोस्ट लगातार चर्चा और बहस का विषय बना हुआ है।
फ्रांस की टीम क्यों मानी जाती है दुनिया की सबसे मजबूत फुटबॉल टीमों में से एक?
विवाद के बीच यह भी जानना जरूरी है कि फ्रांस की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम दुनिया की सबसे सफल टीमों में गिनी जाती है। 'ले ब्लूज' (Les Bleus) ने 1998 में घरेलू मैदान पर और 2018 में रूस में FIFA वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। 2022 वर्ल्ड कप में भी टीम फाइनल तक पहुंची, जहां उसे अर्जेंटीना से पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा।
फ्रांस की टीम लंबे समय से अपनी बहुसांस्कृतिक पहचान के लिए जानी जाती रही है। अलग-अलग पृष्ठभूमि से आने वाले खिलाड़ियों ने देश को कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खिताब दिलाए हैं। टीम ने 1984 और 2000 में UEFA यूरो चैंपियनशिप भी जीती थी। वर्तमान दौर में किलियन एम्बाप्पे, एंटोनी ग्रिजमैन और अन्य स्टार खिलाड़ियों के कारण फ्रांस को हर बड़े टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार माना जाता है।
Health Tips: ओवरवेट होने से बढ़ता है कई बीमारियों का रिस्क, एक्सपर्ट से जानें वचाव के तरीके
Health Tips: कई बार महिलाएं घर और बाहर की दोहरी जिम्मेदारियों के चलते अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाती हैं, जिससे उनका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और शरीर में फैट तेजी से बढ़ने लगता है। इससे वे ओबेसिटी की गिरफ्त में आ जाती हैं। बढ़ता वजन न केवल महिलाओं के आत्मविश्वास को प्रभावित करता है, बल्कि कई गंभीर शारीरिक और मानसिक बीमारियों के खतरे को भी बढ़ाता है। इसलिए इस बारे में सजग रहना जरूरी है।
वेट बढ़ने के कारण
मोटापा बढ़ने के पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि मोटापा सिर्फ अधिक खाने से बढ़ता है लेकिन वास्तव में वेट बढ़ने का सिर्फ एक यह कारण नहीं होता, बल्कि इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। किसी को जेनेटिक कारण से भी मोटापे की समस्या हो सकती है। यानी, अगर परिवार में पहले से किसी को मोटापे की समस्या रही है तो अगली पीढ़ी में भी यह समस्या हो सकती है।
- फिजिकल एक्टिविटी की कमी भी मोटापे को बढ़ावा देती है।
- कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट के रूप में भी वजन बढ़ सकता है, खासकर एंटीडिप्रेसेंट और हार्मोनल दवाएं।
- खराब खान-पान की आदतें, जैसे अधिक जंक फूड, तली-भुनी चीजें और अधिक मीठा खाने से भी मोटापा बढ़ता है।
- महिलाओं में पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम एक सामान्य समस्या है, जिससे हॉर्मोन इंबैलेंस हो जाते हैं और वजन बढ़ने लगता है।
- नींद की कमी और तनाव भी मोटापे का एक बड़ा कारण बन सकते हैं।
बीमारियों का बढ़ता है रिस्क
ओवरवेट होने से महिलाओं में कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स होने का रिस्क बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ें: हेल्दी और फिट रहने के लिए मॉर्निंग डाइट में शामिल करें ये चीज, मिलेगा जबरदस्त लाभ
डायबिटीज
महिलाओं में मोटापे के कारण ब्लड में ग्लूकोज का लेवल बढ़ जाता है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। यह परेशानी और अधिक तब बढ़ सकती है, जब महिलाएं शारीरिक गतिविधियां न करती हों या ऑफिस में सिटिंग जॉब करती हों।
हार्ट प्रॉब्लम्स
वजन अधिक बढ़ने से महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है और ब्लड सर्कुलेशन के लिए हृदय पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे हृदय और रक्त वाहिकाओं दोनों को नुकसान पहुंच सकता है। इन सभी कारणों से आपको ब्रेन हैमरेज का खतरा भी हो सकता है और नर्वस सिस्टम संबंधी समस्या भी हो सकती है। वजन बढ़ने के कारण कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है और हाई बीपी के कारण हार्ट अटैक की समस्या भी हो सकती है।
डिप्रेशन
मोटापे के कारण महिलाओं में डिप्रेशन की समस्या हो सकती है। यह ज्यादातर टीनएज लड़कियों में देखा जाता है। मोटापा बढ़ने के कारण वे अपने दोस्तों के सामने या अन्य जगहों पर भी खुद को कमतर समझती हैं और अपने बढ़े वजन को लेकर शर्मिंदा महसूस करती हैं। किसी के मजाक उड़ाने या कुछ कह देने से महिलाओं के मन में वह बात घर कर जाती है, जो आगे चलकर चिंता और डिप्रेशन का कारण बन सकता है।
किडनी प्रॉब्लम
मोटापे के कारण किडनी में भी परेशानी हो सकती है। इसके कारण ब्लड को फिल्टर करने की प्रक्रिया पर प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही अगर किसी को डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो, तो ये बीमारी और खतरनाक हो सकती है।
अनिद्रा की समस्या
बढ़ते वजन के कारण महिलाओं में पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है और पेट फूलना या अपच के कारण पेट दर्द की वजह से कई बार उन्हें ठीक से नींद नहीं आती है। कई बार अधिक खाना खा लेने के कारण भी भारीपन महसूस होता है और वे रात को सो नहीं पातीं, जिसकी वजह से अनिद्रा जैसी परेशानी हो सकती है।
मूड स्विंग
कई बार मोटापे के कारण बार-बार महिलाओं के व्यवहार में भी परिवर्तन होता है। मोटापे के कारण उनके शरीर में कुछ हार्मोनल बदलाव भी आ सकते है, जिसके कारण उन्हें मूड स्विंग हो सकता है और कभी-कभी मूड स्विंग होने पर महिलाएं बहुत ज्यादा खाना खाने लगती हैं, जिससे उनकी समस्या और बढ़ सकती है।
फैटी लिवर
महिलाओं में वजन के कारण फैटी लीवर की समस्या हो सकती है। इसके अलावा ऑयली फूड, कैलोरी और फ्रक्टोज से भी ये समस्या हो सकती है। फैटी लिवर का एक कारण डायबिटीज भी होता है, जो मोटापे की वजह से हो सकता है।
हार्मोनल इंबैलेंस
महिलाओं में मोटापे के कारण हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है, जिससे पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं और प्रेगनेंसी में दिक्कतें आ सकती हैं। इससे थायरॉइड की समस्या भी हो सकती है। साथ ही, मोटापा ब्रेस्ट और यूटेरस कैंसर जैसी घातक बीमारियों का जोखिम भी बढ़ा सकता है। इसके अलावा जोड़ों पर अधिक भार पड़ता है, जिससे गठिया और घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है।
बचाव के तरीके
- वजन को नियंत्रित रखना सिर्फ शरीर के लिए ही नहीं, आपके मन और स्वस्थ दिमाग के लिए भी बेहद जरूरी है। इसके लिए ये उपाय आजमा सकती हैं।
- हेल्दी डाइट लेकर और कैलोरी का इनटेक घटाकर बढ़ते वजन को काबू में रखा जा सकता है। जंक फूड, शुगरी स्नैक्स, फ्राइड फूड, कम खाएं और हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, अनाज, बींस, सोया, लीन प्रोटीन जैसे चिकन, फिश का अधिक सेवन करें।
- वजन को कंट्रोल में रखने के लिए सप्ताह में पांच दिन 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। अधिक देर तक बैठे रहने, लेटे रहने की आदत से दूर रहें। हर 20 मिनट में 3 से 5 मिनट तक चलें। स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर बना रहेगा।
- दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।
- रात में सोने से पहले शुगरी ड्रिंक, कैफीन का सेवन ना करें। सोने और उठने का समय तय करें। रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें। •योग और मेडिटेशन करके स्ट्रेस कम करें। •सोने और उठने का एक नियमित समय तय करें और उसे फॉलो करें।
(यह जानकारी ललिता गोयल और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. रेनू अग्रवाल से बातचीत पर आधारित है)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










