वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, चेन्नई सुपर किंग्स को मिली दूसरी बड़ी हार, RR vs CSK के मैच में बने 5 बड़े रिकॉर्ड
IPL 2026 के तीसरे मैच में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से फिर से सभी को हैरान किया है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की उससे एक बार फिर वो सुर्खियों में छा गए हैं. वैभव ने सिर्फ 15 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर इतिहास रचा है. उन्होंने आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने में संयुक्त रूप से बराबरी की है. हालांकि यह एक हाईस्कोरिंग मैच नहीं था, लेकिन फिर इस मुकाबले में जमकर रिकॉर्ड्स बने हैं.
RR vs CSK मैच में बने ये 5 बड़े रिकॉर्ड
आईपीएल का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों पर अपनी फिफ्टी लगाई. यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज संयुक्त अर्धशतक लगाया. CSK के खिलाफ इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 17 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 5 छक्का निकला.
1⃣5⃣-ball FIFTY????
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2026
That's the 3⃣rd joint-fastest half-century in #TATAIPL ????????
Vaibhav Sooryavanshi goes back for an entertaining 52(17) ????
Updates ▶️ https://t.co/UzbuFk5G26#KhelBindaas | #RRvCSK pic.twitter.com/NOgpUvNiwL
राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए दूसरा सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम दर्ज है. उन्होंने KKR के खिलाफ आईपीएल 2023 में 13 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी.
सबसे बड़ी जीत और करारी हार का रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 47 गेंद शेष रहते शानदार जीत दर्ज की, जो उनके इतिहास की सबसे बड़ी जीत है. वहीं CSK के लिए यह दूसरी सबसे बड़ी हार रही. इससे पहले आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स को 59 गेंद बाकी रहते हार का सामना करना पड़ा था.
आईपीएल में 120+ लक्ष्य का सबसे तेज पीछा
राजस्थान रॉयल्स ने 128 रनों के टारगेट को सिर्फ 12.1 ओवरों में ही हासिल कर लिया. यह आईपीएल इतिहास का सबसे तेज 120 से ज्यादा रनों टारगेट चेज है. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने 9.4 ओवरों में 166 को चेज किया था. जबकि पंजाब किंग्स ने 11.1 ओवरों में 125 रन चेज किया था.
CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीत का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज है. मुंबई इंडियंस ने 21 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया है. अब राजस्थान रॉयल्स चेन्नई को सबसे ज्यादा बार हराने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पंजाब किंग्स की बराबरी की है. पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स 16-16 बार चेन्नई सुपर किंग्स का हराया है.
यह भी पढ़ें: CSK को रवींद्र जडेजा ने 'बंदूक' सेलीब्रेशन के साथ चिढ़ाया, पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को एक ही ओवर में दिए 2 झटके
मुजफ्फरपुर में छात्रा की दर्दनाक हत्या, घर से 10 किलोमीटर दूर मिला शव… रेप की जताई जा रही आशंका
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















