Responsive Scrollable Menu

एयर इंडिया विमान से अचानक निकलने लगा धुआं, लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. बताया जा रहा है कि विमान में से धुआं निकलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

Continue reading on the app

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, चेन्नई सुपर किंग्स को मिली दूसरी बड़ी हार, RR vs CSK के मैच में बने 5 बड़े रिकॉर्ड

IPL 2026 के तीसरे मैच में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से फिर से सभी को हैरान किया है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की उससे एक बार फिर वो सुर्खियों में छा गए हैं. वैभव ने सिर्फ 15 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर इतिहास रचा है. उन्होंने आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने में संयुक्त रूप से बराबरी की है. हालांकि यह एक हाईस्कोरिंग मैच नहीं था, लेकिन फिर इस मुकाबले में जमकर रिकॉर्ड्स बने हैं.

RR vs CSK मैच में बने ये 5 बड़े रिकॉर्ड

आईपीएल का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों पर अपनी फिफ्टी लगाई. यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज संयुक्त अर्धशतक लगाया. CSK के खिलाफ इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 17 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 5 छक्का निकला. 

राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए दूसरा सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम दर्ज है. उन्होंने KKR के खिलाफ आईपीएल 2023 में 13 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी. 

सबसे बड़ी जीत और करारी हार का रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 47 गेंद शेष रहते शानदार जीत दर्ज की, जो उनके इतिहास की सबसे बड़ी जीत है. वहीं CSK के लिए यह दूसरी सबसे बड़ी हार रही. इससे पहले आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स को 59 गेंद बाकी रहते हार का सामना करना पड़ा था.

आईपीएल में 120+ लक्ष्य का सबसे तेज पीछा

राजस्थान रॉयल्स ने 128 रनों के टारगेट को सिर्फ 12.1 ओवरों में ही हासिल कर लिया. यह आईपीएल इतिहास का सबसे तेज 120 से ज्यादा रनों टारगेट चेज है. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने 9.4 ओवरों में 166 को चेज किया था. जबकि पंजाब किंग्स ने 11.1 ओवरों में 125 रन चेज किया था. 

CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीत का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज है. मुंबई इंडियंस ने 21 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया है. अब राजस्थान रॉयल्स चेन्नई को सबसे ज्यादा बार हराने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पंजाब किंग्स की बराबरी की है. पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स 16-16 बार चेन्नई सुपर किंग्स का हराया है. 

यह भी पढ़ें:  CSK को रवींद्र जडेजा ने 'बंदूक' सेलीब्रेशन के साथ चिढ़ाया, पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को एक ही ओवर में दिए 2 झटके

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा छक्कों का रिकॉर्ड, IPL के 8 मैच में बने नंबर 1

Most Sixes, IPL Record: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 का आगाज अपने चिर-परिचित अंदाज में किया. वही किया, जिसके लिए वो मशहूर हो चुके हैं. मगर इस बार पहली ही इनिंग में उन्होंने छक्कों का एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. Tue, 31 Mar 2026 07:11:47 +0530

  Videos
See all

Middle East crisis: नीदरलैंड के PM से PM मोदी ने की बात #shorts #viralnews #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T02:35:46+00:00

Shorts: Kangana Ranaut का बयान, 'कांग्रेस सरकार आतंकवादियों के साथ उठती-बैठती थी' | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T02:43:55+00:00

Shorts: Kangana Ranaut का खुलासा, 'जंगल में फिल्म की शूटिंग के लिए रोकती थी कांग्रेस' | Viral News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T02:45:00+00:00

Shorts: 'कांग्रेस ने सौतेलापन किया आदिवासियों के साथ', Kangana Ranaut का तीखा हमला | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T02:35:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers