Responsive Scrollable Menu

अमेरिका का लक्ष्य ईरान की सैन्य और मिसाइल क्षमताओं को पूरी तरह खत्म करना : मार्को रूबियो

वॉशिंगटन, 30 मार्च (आईएएनएस)। अमेर‍िका के व‍िदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा क‍ि अमेरिका को उम्मीद है कि वह ईरान के खिलाफ अपने सैन्य लक्ष्यों को महीनों में नहीं, बल्कि कुछ हफ्तों में पूरा कर लेगा।

उन्‍होंने कहा क‍ि तेहरान की वायु सेना, नौसेना और म‍िसाइल क्षमताओं सह‍ित प्रमुख लक्ष्‍यों को पहले ही नष्‍ट क‍िया जा चुका है। फ‍िर भी वाशिंगटन समानांतर कूटनीतिक प्रयास कर रहा है।

एक टीवी इंटरव्यू में रूबियो ने कहा कि यह अभियान पूरी तरह से ईरान की सैन्य क्षमता को कम करने और उसे परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने पर केंद्रित है। अमेरिका का लक्ष्य ईरान के रक्षा औद्योगिक आधार को पूरी तरह खत्म करना है, ताकि भविष्य में मिसाइलों और ड्रोन का उत्पादन रोका जा सके।

रूबियो ने दोहराया कि लक्ष्य शुरू से ही स्पष्ट रहे हैं। पहला उनकी वायु सेना को नष्ट करना। दूसरा उनकी नौसेना को नष्ट करना। तीसरा उनकी मिसाइल लॉन्च करने की क्षमता में भारी कमी लाना। चौथा उनकी फैक्ट्रियों को नष्ट करना।

रूबियो ने कहा क‍ि यह सब इसलिए किया जा रहा है ताकि वे कभी भी पीछे छिपकर परमाणु हथियार हासिल न कर सकें।

रूबियो की ओर से ये टिप्पणियां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उन बयानों के बाद आई हैं, जिनमें उन्होंने संकेत दिया था कि यदि कूटनीतिक प्रयास विफल रहते हैं, तो अमेरिका ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाने के लिए अपने हमलों को और तेज कर सकता है।

रूबियो ने इस बात पर जोर दिया कि कूटनीति ही उनका पसंदीदा रास्ता है। राष्ट्रपति कूटनीति को ही प्राथमिकता देते हैं। संदेशों का आदान-प्रदान हो रहा है। कुछ बातचीत भी जारी है, जिसमें मध्यस्थों के जरिए होने वाली बातचीत भी शामिल है। ईरान के नेतृत्व में आंतरिक मतभेद उभर सकते हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी कूटनीतिक सफलता निश्चित नहीं है। हम उस संभावना को बहुत मजबूती से परखने जा रहे हैं, लेकिन हमें इस तथ्य के लिए भी तैयार रहना होगा कि यह प्रयास असफल भी हो सकता है।

समुद्री सुरक्षा के मुद्दे पर रूबियो ने हॉर्मुज स्‍ट्रेट पर नियंत्रण करने की ईरान की धमकियों को सिरे से खारिज क‍िया।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

एयर इंडिया विमान से अचानक निकलने लगा धुआं, लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. बताया जा रहा है कि विमान में से धुआं निकलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: सिर्फ 3 मैचों में 1103 रन, लग गए 61 छक्के, फिर भी ये गेंदबाज बने जीत के हीरो

IPL के हर गुजरते सीजन के साथ बल्लेबाजी आसान होती दिख रही है और इसकी वजह सिर्फ बल्लेबाजों का ज्यादा निडर होना ही नहीं है, बल्कि नियम और पिच का बैटिंग के अनुकूल होना भी है. इस सीजन की शुरुआत भी कुछ ऐसी ही हुई है. Tue, 31 Mar 2026 05:30:56 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rupees Vs Dollar | Asia में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली Currency बनी रुपया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T00:45:00+00:00

Gold Silver Price Crash: सोना 1 लाख से नीचे आएगा या नहीं, हुआ कंफर्म! | Gold Rate | Gold Price Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T01:00:00+00:00

Parliament Session | नक्सलवाद के मुद्दे पर Lok Sabha में Congress पर जबरदस्त बरसे Amit Shah ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T01:00:32+00:00

Iran Israel War Update: इज़रायल के ये शहर मिसाइल अटैक से तबाह! | Trump | America | Netanyahu |Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T00:30:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers