Responsive Scrollable Menu

OTT Release This week: OTT पर इस हफ्ते खुलेगा एंटरटेनमेंट का पिटारा, आमिर से रवि किशन तक… रिलीज होंगी एक से एक फिल्में और सीरीज

ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ न कुछ बेहतरीन रिलीज होता है. इस हफ्ते के लिए भी आपके वीकेंड का प्लान सॉर्टेड है. इस हफ्ते ओटीटी पर कुछ कमाल की फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं. आइए जानते हैं, इस वीक आप क्या-क्या देख सकते हैं?

Continue reading on the app

अमेरिका का लक्ष्य ईरान की सैन्य और मिसाइल क्षमताओं को पूरी तरह खत्म करना : मार्को रूबियो

वॉशिंगटन, 30 मार्च (आईएएनएस)। अमेर‍िका के व‍िदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा क‍ि अमेरिका को उम्मीद है कि वह ईरान के खिलाफ अपने सैन्य लक्ष्यों को महीनों में नहीं, बल्कि कुछ हफ्तों में पूरा कर लेगा।

उन्‍होंने कहा क‍ि तेहरान की वायु सेना, नौसेना और म‍िसाइल क्षमताओं सह‍ित प्रमुख लक्ष्‍यों को पहले ही नष्‍ट क‍िया जा चुका है। फ‍िर भी वाशिंगटन समानांतर कूटनीतिक प्रयास कर रहा है।

एक टीवी इंटरव्यू में रूबियो ने कहा कि यह अभियान पूरी तरह से ईरान की सैन्य क्षमता को कम करने और उसे परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने पर केंद्रित है। अमेरिका का लक्ष्य ईरान के रक्षा औद्योगिक आधार को पूरी तरह खत्म करना है, ताकि भविष्य में मिसाइलों और ड्रोन का उत्पादन रोका जा सके।

रूबियो ने दोहराया कि लक्ष्य शुरू से ही स्पष्ट रहे हैं। पहला उनकी वायु सेना को नष्ट करना। दूसरा उनकी नौसेना को नष्ट करना। तीसरा उनकी मिसाइल लॉन्च करने की क्षमता में भारी कमी लाना। चौथा उनकी फैक्ट्रियों को नष्ट करना।

रूबियो ने कहा क‍ि यह सब इसलिए किया जा रहा है ताकि वे कभी भी पीछे छिपकर परमाणु हथियार हासिल न कर सकें।

रूबियो की ओर से ये टिप्पणियां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उन बयानों के बाद आई हैं, जिनमें उन्होंने संकेत दिया था कि यदि कूटनीतिक प्रयास विफल रहते हैं, तो अमेरिका ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाने के लिए अपने हमलों को और तेज कर सकता है।

रूबियो ने इस बात पर जोर दिया कि कूटनीति ही उनका पसंदीदा रास्ता है। राष्ट्रपति कूटनीति को ही प्राथमिकता देते हैं। संदेशों का आदान-प्रदान हो रहा है। कुछ बातचीत भी जारी है, जिसमें मध्यस्थों के जरिए होने वाली बातचीत भी शामिल है। ईरान के नेतृत्व में आंतरिक मतभेद उभर सकते हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी कूटनीतिक सफलता निश्चित नहीं है। हम उस संभावना को बहुत मजबूती से परखने जा रहे हैं, लेकिन हमें इस तथ्य के लिए भी तैयार रहना होगा कि यह प्रयास असफल भी हो सकता है।

समुद्री सुरक्षा के मुद्दे पर रूबियो ने हॉर्मुज स्‍ट्रेट पर नियंत्रण करने की ईरान की धमकियों को सिरे से खारिज क‍िया।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL में आज पंजाब vs गुजरात:न्यू चंडीगढ़ में दूसरी बार होगा सामना; GT 2022 की चैंपियन, PBKS को पहले खिताब का इंतजार

IPL का चौथा मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा। गुजरात टाइटंस का यह पांचवां सीजन होगा। टीम ने 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब जीता था, जबकि पिछले सीजन वह चौथे स्थान पर रही। वहीं पंजाब किंग्स को अब भी अपने पहले खिताब का इंतजार है। टीम पिछले सीजन रनर-अप रही थी। दोनों टीमों के बीच 7वां मुकाबला IPL में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं, दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं। IPL 2025 में दोनों की एक भिड़ंत में पंजाब ने गुजरात को 11 रन से हराया था। न्यू चंडीगढ़ में दोनों टीमें एक बार भिड़ीं, जिसमें गुजरात ने पंजाब को 3 विकेट से हराया। टीम अपडेट- फर्ग्यूसन कुछ मैच मिस कर सकते हैं पंजाब की टीम इस सीजन भी मजबूत पंजाब की टीम इस सीजन भी काफी मजबूत दिखाई दे रही है। टॉप ऑर्डर में प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की ओपनिंग जोड़ी से एक बार फिर टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। नंबर तीन की पोजिशन कप्तान श्रेयस अय्यर संभालेंगे। मिडिल ऑर्डर में नेहल वढेरा और शशांक सिंह होंगे। मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन और अजमतुल्लाह ओमरजई बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देंगे। GT के लिए बटलर का फॉर्म चिंता का विषय गुजरात टाइटंस को इस सीजन भी साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हालांकि, जोस बटलर का हालिया फॉर्म टीम के लिए चिंता की बात है। ग्लेन फिलिप्स फॉर्म में हैं। ऑलराउंडर्स में वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर और राहुल तेवतिया जैसे बड़े नाम शामिल हैं। कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा और ल्यूक वुड की मौजूदगी में टीम का पेस अटैक दमदार दिख रहा है। वहीं, स्पिन डिपार्टमेंट की कमान राशिद खान के हाथों में होगी, जिनका साथ साई किशोर और सुंदर देंगे। पिच रिपोर्ट- मुल्लांपुर में स्ट्रोक खेलना आसान महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैलेंस्ड मानी जाती है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग और बाउंस मिल सकता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर होती जाती है और स्ट्रोक खेलना आसान हो जाता है। यहां अब तक 11 IPL मैच खेले गए। 6 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम और 5 मैच बाद में बैटिंग करने वाली टीमों ने जीते। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 228/5 है, जो मुंबई इंडियंस ने 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था। मुल्लांपुर में बारिश की आशंका मंगलवार को मुल्लांपुर में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने यहां बारिश की 25% आशंका जताई है। तापमान 18 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मिचेल ओवेन, शशांक सिंह, नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और बेन ड्वारशस। गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। मैच कहां देख सकते हैं? IPL मैचों का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मैच के स्कोर और सभी अपडेट्स दैनिक भास्कर ऐप पर भी देखे जा सकते हैं। Mon, 30 Mar 2026 23:40:00

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Strait of Hormuz नहीं खुला तो Iran पर भीषण हमला करेंगे Donald Trump ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T23:30:22+00:00

News Ki Pathshala | अपने ही घर में घिर गए Donald Trump.. पूरे अमेरिका में Anti-Trump Protest ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T23:00:40+00:00

Nitish Kumar Resignation: दिल्ली से नीतीश कुमार के लिए बड़ी खबर! | Nitin Nabin | JDU | BJP |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T23:30:00+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: नेतन्याहू ने दिया ट्रंप को झटका? Strait of Hormuz | US Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T23:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers