ABVP की जिला बैठक सम्पन्न, 9 जुलाई को होंगे कई कार्यक्रम
मंझौल, बेगूसराय। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) उत्तर बेगूसराय जिला की बैठक सोमवार को आरसीएस कॉलेज, मंझौल में जिला संयोजक अनुभव आनंद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 9 जुलाई को अभाविप के स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर जिलेभर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। [...]
कौन हैं रिया अहीर?: 27 साल की लड़की ने प्रोटेस्ट में अकेले रोकी पुलिस वैन, लोग कर रहे सलाम; Video Viral
Riya Ahir Video: देशभर में नीट पेपर लीक को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन का एक सिलसिला मुंबई में भी देखने को मिला। इस दौरान मुंबई में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच एक युवा महिला की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस महिला ने अपना साहसिक कदम दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को लेकर जा रही पुलिस वैन के सामने डटकर खड़े होकर उनका विरोध किया। उनके इस कदम ने इंटरनेट पर चर्चा छेड़ दी है और कई लोग इसे साहसिक नागरिक के रूप में देख रहे हैं।
अब लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये महिला है कौन? अपने साहसिक कदम के लिए जानी जाने वाली ये महिला हैं 27 साल की मॉडल और एक्ट्रेस रिया अहीर।
पुलिस वैन के सामने खड़े होकर जताया विरोध
रिया अहीर शाम करीब 4:30 बजे शिवाजी पार्क की ओर जा रही थीं। इसी दौरान उन्होंने एक पुलिस वैन देखी, जिसमें कई प्रदर्शनकारियों को बैठाकर ले जाया जा रहा था। उनका कहना है कि यह देखकर उन्होंने तुरंत वैन के सामने जाकर रास्ता रोक दिया और हिरासत में लिए गए लोगों को तत्काल छोड़ने की मांग की।
Meet Rhiya Ahir [IG: rhiyaahir]????
— زماں (@Delhiite_) July 22, 2026
One fearless young woman stood in front of a police van during the Mumbai student protests, refusing to back down.
Courage can't be bought. Justice can't be silenced. Salute to her. ???????? pic.twitter.com/c9oAvhQPeq
रिया ने बताया कि प्रदर्शनकारियों की आवाज और माहौल ने उन्हें कार्रवाई करने के लिए प्रेरित किया। उनके मुताबिक, वह वहां जो कुछ हो रहा था, उसे अनदेखा नहीं कर सकती थीं।
पुलिस से हुई बहस, लेकिन डटी रहीं
रिया अहीर का दावा है कि इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों से बहस भी हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने कहा था कि प्रदर्शनकारियों को कुछ दूरी पर ले जाकर छोड़ दिया जाएगा। इस पर रिया ने सवाल उठाया कि यदि छोड़ना ही है, तो उन्हें उसी समय क्यों नहीं छोड़ा जा सकता।
Courage can't be bought ????
— Dr. SP (@sphavisha) July 22, 2026
Salute to Rhiya who stood in front of a police van during the Mumbai student protests, refusing to back down. pic.twitter.com/HV6vzjOtM4
रिया के मुताबिक, पुलिस की ओर से उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि बाहर से वह शांत दिखाई दे रही थीं, लेकिन अंदर से काफी डरी हुई थीं। इसके बावजूद उन्होंने अपना स्थान नहीं छोड़ा।
प्रदर्शनकारियों की रिहाई के बाद मिली सराहना
रिया का कहना है कि वह तब तक पुलिस वैन के सामने खड़ी रहीं, जब तक हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को रिहा नहीं कर दिया गया। उनके अनुसार, रिहाई के बाद कई छात्रों ने उनका धन्यवाद किया, हाथ मिलाया और उनके साहस की सराहना की।
इस घटना के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट भी साझा किया, जिसमें लिखा, "बच्चों को भर तो लिया, अब कहां जाओगे?" यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
कौन हैं रिया अहीर?
रिया अहीर को सोशल मीडिया पर रिया एकौसिया के नाम से भी जाना जाता है, मॉडल, अभिनेत्री, एंटरप्रेन्योर और होस्ट हैं। वह सामाजिक और समसामयिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं।
मनोरंजन जगत में काम करने के साथ-साथ रिया अपना लग्जरी क्लोदिंग ब्रांड 'रियासत' भी चलाती हैं, जहां प्रीमियम परिधानों का निर्माण किया जाता है। उन्हें डांस का भी शौक है और वह कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।
फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में भी कर चुकी हैं काम
रिया अहीर म्यूजिक वीडियो 'दिलबरा' में दिखाई दे चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 'दीदी (क्राइम एंड जस्टिस)' नामक शॉर्ट फिल्म में भी अभिनय किया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
The Begusarai
Haribhoomi










