CJP के Instagram फॉलोअर्स में बंपर ग्रोथ: संसद मार्च के बाद 44 लाख नए लोग जुड़े, 26.7M के पार हुआ आंकड़ा
CJP Instagram Growth: इन दिनों देशभर में एक नाम सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक चर्चा में है- 'कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)'। 20 जुलाई को संसद मार्च के बाद Gen-Z ने अपनी डिजिटल ताकत का ऐसा प्रदर्शन किया कि व्यंग्य के रूप में शुरू हुआ यह नाम देखते ही देखते सोशल मीडिया पर एक बड़े ट्रेंड में बदल गया।
कुछ दिनों पहले तक जो नाम सिर्फ मजाक और मीम्स तक सीमित था, आज वही 'कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)' करोड़ों लोगों की चर्चा का हिस्सा बन चुका है। इसका सबसे बड़ा असर, इसके Instagram अकाउंट पर देखने को मिला है, जहां फॉलोअर्स की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई। बता दें, 20 जुलाई को CJP के Instagram पर 22.3 मिलियन (2.23 करोड़) फॉलोअर्स थे, जो 26 जुलाई तक बढ़कर 26.7 मिलियन (2.67 करोड़) पहुंच गए। यानी महज छह दिनों में अकाउंट करीब 20% की बढ़ोतरी हुई है।
यह तेज ग्रोथ दिखाती है कि सोशल मीडिया पर CJP की पहुंच कितनी तेजी से बढ़ी है और Gen-Z की इस डिजिटल मुहिम ने सोशल मीडिया पर ऐसा असर छोड़ा है कि अब हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है।
6 दिनों में जुड़े 44 लाख नए फॉलोअर्स
संसद मार्च के बाद CJP के Instagram अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 20 जुलाई को जहां CJP के Instagram पेज पर 22.3 मिलियन फॉलोअर्स थे, वहीं खबर लिखे जाने तक यानी 26 जुलाई को यह आंकड़ा बढ़कर 26.7 मिलियन पहुंच गया है।
इस दौरान अकाउंट से करीब 4.4 मिलियन यानी 44 लाख नए फॉलोअर्स जुड़े। औसतन देखें तो CJP के Instagram अकाउंट पर हर दिन करीब 7.3 लाख (733,000) नए यूजर्स जुड़े हैं।
26 मिलियन फॉलोअर्स पार कर बड़े राजनीतिक दलों को छोड़ा पीछे
CJP की सोशल मीडिया ग्रोथ ने इसे देश के सबसे बड़े राजनीतिक Instagram अकाउंट्स में शामिल कर दिया है। CJP ने Instagram पर 26 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है।
यह संख्या देश की कई प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के आधिकारिक Instagram अकाउंट्स से अधिक है। CJP के फॉलोअर्स की संख्या भारतीय जनता पार्टी (BJP), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress), आम आदमी पार्टी (AAP), तृणमूल कांग्रेस (TMC) समेत कई बड़े राजनीतिक दलों के Instagram अकाउंट्स से ज्यादा हो गई है।
BJP और Congress से ज्यादा Instagram फॉलोअर्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, CJP के Instagram फॉलोअर्स की संख्या BJP के करीब 9.5 मिलियन और Congress के लगभग 14.8 मिलियन फॉलोअर्स से अधिक हो गई है। इस तेज डिजिटल ग्रोथ ने यह बहस भी शुरू कर दी है कि CJP की लोकप्रियता युवाओं की नाराजगी और भागीदारी का संकेत है या फिर सोशल मीडिया एल्गोरिदम की ताकत का परिणाम।
X अकाउंट को लेकर भी विवाद
CJP की तेजी से बढ़ती डिजिटल मौजूदगी के बीच इसके X (पूर्व में Twitter) अकाउंट को लेकर भी विवाद सामने आया था। संगठन का X अकाउंट, जिस पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे, भारत में रोक दिया गया था।
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इसकी पुष्टि की थी और कहा था कि उन्हें इस कार्रवाई की उम्मीद थी। इसके बाद संगठन ने अपने फॉलोअर्स तक पहुंच बनाए रखने के लिए वैकल्पिक सोशल मीडिया हैंडल और बैकअप चैनल तैयार करने शुरू कर दिए थे।
सड़क पर खड़ी SUV पर टूट पड़ा 900 किलो का बायसन, नुकीले सींग से टायर के उड़ा दिए 'परखच्चे', देखते रह गए लोग!
येलोस्टोन नेशनल पार्क में एक विशाल बायसन ने अचानक SUV के टायर पर सींग मारकर हमला कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जंगली जानवरों के करीब जाना कितना खतरनाक हो सकता है और जंगल में सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18











