मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis का बड़ा ऐलान, FIR से Trial तक सब होगा डिजिटल, AI करेगा बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान
महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस व्यवस्था को हाई-टेक और डिजिटल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक में ऐलान किया कि आने वाले छह महीनों में पुलिसिंग की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल किया जाएगा. इस बदलाव के बाद FIR दर्ज होने से लेकर केस के ट्रायल तक हर स्टेप को ऑनलाइन और तकनीक आधारित बनाया जाएगा, जिससे पुलिस द्वारा की जाने वाली हर केस की जांच और न्यायिक प्रक्रिया दोनों तेज और पारदर्शी हो सके.
AI से होगी घुसपैठियों की पहचान
AI और डिजिटल युग में जब अपराधी भी टेक्नॉली का इस्तेमाल कर रहे हैं तो वक्त आ गया है की पुलिस को भी हाई टेक हो जाना चाहिए. सीएम फडणवीस की सरकार का फोकस अब तकनीक के इस्तेमाल पर है. महाराष्ट्र सरकार, बॉम्बे आय. आय. टी मदद से ऐसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स तैयार कर रही है जो महाराष्ट्र में अवैध बांग्लादेशियों की पहचान करने में मददगार होगा. मुख्यमंत्री ने बताया की फ़िलहाल इस टेक्नोलॉजी पर काम शुरू है और शुरुआती नतीजे बेहद सकारात्मक हैं.
बताया जा रहा है की इस सिस्टम के तैयार होने से राज्य में अवैध तरीके से छुप का रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की जानकारी जुटाने में पुलिस को बड़ी मदद मिलेगी. इतना ही नहीं AI की मदद से पुलिस विभाग में एविडेंस मैनेजमेंट सिस्टम को भी मजबूत किया जाएगा, ताकि किसी भी मामले की जाँच से संबंधित सबूतों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से रखा जा सके. इतना ही नहीं भविष्य में इसे और सुरक्षित बनाने के लिए मॉडर्न तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा.
डिजिटल होगी पुलिसिंग
इस बैठक में मुख्यमंत्री फडणवीस ने पुलिसिंग को भविष्य में और ज़्यादा बेहतर और डिजिटल करने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं. सीएम ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अगले छह महीनों के अंदर यह पूरा सिस्टम लागू किया जाए. इसके लिए राज्य के सभी पुलिस स्टेशनों में जरूरी तकनीकी ढांचा तैयार किया जाएगा, ताकि हर केस की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सके. सरकार के इस पहल से न सिर्फ जांच में तेजी आएगी, बल्कि केस की मॉनिटरिंग भी आसान हो जाएगी. एक्सपर्ट्स की माने तो ऐसा होने से मानव त्रुटियों (Human Errors) की संभावना बहुत कम होगी और पूरे सिस्टम में जवाबदेही बढ़ेगी.
पुलिस अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के इस अर्धवार्षिक कॉन्फ्रेंस में राज्य में में कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध, ड्रग्स और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई. सरकार का लक्ष्य है कानून व्यवस्था में AI और डिजिटल इस्तेमाल को बढ़ाना जिससे न सिर्फ राज्य की पुलिस को अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी, बल्कि आम लोगों का भी पुलिस पर भरोसा मज़बूत होगा और उन्हें जल्द से जल्द न्याय मिल सकेगा.
आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों पर ठोका अर्धशतक, आरआर ने सीएसके को 8 विकेट से हराया
गुवाहाटी, 30 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का तीसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक शतकीय पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को 8 विकेट से हरा दिया। वैभव ने महज 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama



















