Responsive Scrollable Menu

क्या ईरान पर होगा न्यूक्लियर अटैक? संयुक्त राष्ट्र के डिप्लोमैट के दावे ने दुनिया भर में मचाई खलबली

संयुक्त राष्ट्र (UN) से जुड़े एक राजनयिक मोहम्मद सफा ने अपने पद से इस्तीफा देकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है. सफा ने आरोप लगाया है कि यह अंतरराष्ट्रीय संस्था ईरान में परमाणु हथियारों के संभावित इस्तेमाल से जुड़ी एक भयावह स्थिति की तैयारी कर रही है. हालांकि, उनके इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और न ही संयुक्त राष्ट्र की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है. मोहम्मद सफा 'पेट्रियोटिक विजन ऑर्गेनाइजेशन' (PVA) के मुख्य प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत थे, जिसे संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) में विशेष सलाहकार का दर्जा प्राप्त है.

पद छोड़ने के साथ किया बड़ा खुलासा

मोहम्मद सफा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक विस्तृत पत्र शेयर करते हुए अपने इस्तीफे की घोषणा की. उन्होंने दावा किया कि संयुक्त राष्ट्र के भीतर कुछ वरिष्ठ व्यक्ति एक 'शक्तिशाली लॉबी' के प्रभाव में हैं. उनके अनुसार, ये लोग ऐसे फैसले ले रहे हैं जिनके परिणाम विनाशकारी हो सकते हैं. सफा ने लिखा कि लोग स्थिति की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं, जबकि संस्था ईरान में परमाणु हथियारों के उपयोग की संभावनाओं पर काम कर रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि तेहरान की बड़ी आबादी को देखते हुए इसके परिणाम बेहद घातक होंगे और आम नागरिकों पर इसका बुरा असर पड़ेगा.

मानवता के खिलाफ अपराध का डर

सफा ने अपने पत्र में बताया कि उन्होंने काफी सोच-विचार के बाद इस्तीफा देने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि वह ऐसे किसी भी काम का हिस्सा नहीं बने रहना चाहते जिसे 'मानवता के खिलाफ अपराध' की श्रेणी में रखा जाए. उन्होंने अपना राजनयिक करियर दांव पर लगाकर इस जानकारी को सार्वजनिक करने का दावा किया ताकि बहुत देर होने से पहले 'न्यूक्लियर विंटर' (परमाणु शीतकाल) जैसी स्थिति को रोका जा सके. उन्होंने दुनिया भर के लोगों से अपील की है कि वे इस बढ़ते खतरे के खिलाफ आवाज उठाएं और विरोध प्रदर्शन करें.

दबाव और धमकियों का लगाया आरोप

अपने पत्र में सफा ने यह भी खुलासा किया कि पिछले कुछ समय से उन पर काफी दबाव था. उन्होंने आरोप लगाया कि अक्टूबर 2023 में इजराइल पर हुए हमास के हमले और उसके बाद शुरू हुए युद्ध के दौरान अलग राय रखने की वजह से उन्हें आलोचना, सेंसरशिप और धमकियों का सामना करना पड़ा. उनका दावा है कि कुछ UN अधिकारी अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन के लिए कुछ देशों को जवाबदेह ठहराने से बच रहे हैं. उन्होंने बताया कि वह 2023 से ही इस्तीफा देने पर विचार कर रहे थे और पिछले तीन सालों से उन पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था.

UN की चुप्पी और बढ़ता तनाव

मोहम्मद सफा के इन गंभीर आरोपों पर अब तक संयुक्त राष्ट्र की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. परमाणु हथियारों के इस्तेमाल जैसे संवेदनशील विषय पर इस तरह के दावे बेहद गंभीर माने जा रहे हैं. बिना किसी स्वतंत्र पुष्टि के फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय संस्थानों की भूमिका और उनके भीतर चल रहे मतभेदों को उजागर कर दिया है. पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच इस तरह के बयानों ने अविश्वास और तनाव के माहौल को और अधिक गहरा कर दिया है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की ‘प्रोपेगेंडा डिप्लोमेसी’ पर सवाल, खाड़ी क्षेत्र में घटती भूमिका उजागर

Continue reading on the app

RR vs CSK: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी अर्धशतक, यशस्वी ने भी दिया साथ, राजस्थान ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया

IPL 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार जीत हासिल किया है. राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स 127 रनों पर सिमट गई थी, जिसके बाद 128 रनों के टाकगेट को राजस्थान रॉयल्स ने 2 विकेट गंवाकर 13वें ओवर में आसानी से हासिल कर लिया. RR के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 17 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि यशस्वी जायसवाल नाबाद 38 रन बनाए.

वैभव सूर्यवंशी ने पावरप्ले में राजस्थान रॉयल्स को दिलाई अच्छी शुरुआत 

चेन्नई सुपर किंग्स के दिए 128 रनों की लक्ष्य का पीछा करनी उतरी राजस्थान रॉयल्स की पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने किया. दोनों ने तोड़तोड़ शुरुआती की और पावरप्ले में ही 74 रन बना दिए. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया, लेकिन इसके बाद वो आउट हो गए. 

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 गेंदों पर जड़ा तूफानी अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी को अंशुल कंबोज ने पवेलियन भेजा. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 17 गेंदों पर 51 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 5 छक्के निकला. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल इतिहास में तीसरे सबसे तेज फिफ्टी की संयुक्त रूप से बराबरी की है. इसके बाद अंशुल कंबोज ने ही राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका दिया. उन्होंने ध्रुव जुरेल को आउट किया. जुरेल 9 गेंद पर 18 रन बनाए.

ऐसी रही चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में अपनी बल्लेबाजी से फैंस को काफी निराश किया है. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सिर्फ 19.4 ओवरों में 127 रनों पर सिमट गई है. संजू सैमसन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे चेन्नई सुपर किंग्स के सभी बड़े बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए. CSK के लिए जिमी ओवर्टन ने सबसे ज्यादा 43 रनों की पारी खेली. इसके अलावा सीएसके का कोई बल्लेबाज 20 रनों के आंकड़े को नहीं छू सका. वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर और नंद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट चटकाए. जबकि संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और ब्रिजेश शर्मा को एक-एक सफलता मिली.  

यह भी पढ़ें:  RR vs CSK: रवींद्र जडेजा ने पहले ही ओवर में 2 विकेट लेकर चेन्नई को चिढ़ाया, 'बंदूक' सेलीब्रेशन का VIDEO हो गया वायरल

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल 2026: पंत ने डीसी के खिलाफ करीबी हार के लिए 'अतिरिक्त रनों' को जिम्मेदार ठहराया

लखनऊ, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के हाथों इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पांचवें मुकाबले में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने अतिरिक्त रनों को हार का कारण बताया है। Wed, 1 Apr 2026 23:54:37 +0530

  Videos
See all

Sau Baat Ki Ek Baat With Kishore Ajwani: Iran में सेना VS सरकार | #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T21:30:01+00:00

Iran America War : 3 बजते ही ईरान ने फूंक दिया US एयरबेस! | Trump | Mojtaba Khamenei | US Army |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T21:30:07+00:00

West Bengal News : मुसलमानों पर मिथुन ये क्या बोलने लगे ? #muslimcommunity #mithunchakraborty #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T21:17:08+00:00

Viral Video | मकान की दीवार को लेकर दो पक्षों में मारपीट | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T21:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers